jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब सीएम भगवंत मान की संभावित पाक यात्रा: पाकिस्तान बोला- अगर मान आना चाहें तो वीज़ा पर करेंगे विचार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब सीएम भगवंत मान की संभावित पाक यात्रा: पाकिस्तान बोला- अगर मान आना चाहें तो वीज़ा पर करेंगे विचार
पंजाबराज्य

पंजाब सीएम भगवंत मान की संभावित पाक यात्रा: पाकिस्तान बोला- अगर मान आना चाहें तो वीज़ा पर करेंगे विचार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 7, 2026 9:56 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर पाकिस्तान ने कहा है कि अगर सीएम मान पाक आना चाहते हैं तो वो उन्हें वीजा जारी करने पर विचार करेगा. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने शुक्रवार (6 नवंबर 2026) को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह बात कही. मान ने 23 अक्टूबर को कहा था कि उन्हें 27 नवंबर को लाहौर में होने वाले विश्व पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान को पाकिस्तान जाने की अनुमति देती है या नहीं, यह पूरी तरह अलग मामला है. सीएम मान ने खुद भी पहले इस बात पर संदेह जताया था कि केंद्र सरकार उन्हें राजनीतिक यात्रा की अनुमति देगी या नहीं.

पाक सरकार करेगी वीजा पर विचार

प्रवक्ता से आम आदमी पार्टी (AAP) नेता भगवंत मान की संभावित पाकिस्तान यात्रा को लेकर सवाल पूछा गया था. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने ये बात कही. उन्होंने कहा कि अगर मान पाकिस्तान जाना चाहते हैं तो सरकार उन्हें वीजा देने पर विचार करेगी.

‘विश्व पंजाबी सम्मेलन’ में शामिल होने का आमंत्रण

दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 27 नवंबर 2026 को लाहौर में आयोजित होने वाले ‘विश्व पंजाबी सम्मेलन’ में शामिल होने का आमंत्रण मिला है. इस पर उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या उन्हें पाकिस्तान जाने की इजाजत मिलेगी?. मान ने कहा था कि दोनों देशों की संस्कृति एक जैसी है, और पंजाब से से कई कवि भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां जाएंगे. सीएम ने यह इच्छा भी जताई थी कि अगर करतारपुर गलियारा फिर से खुलता है तो पंजाब विधानसभा के सभी विधायक पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाएं.

करतारपुर कॉरिडोर

करतारपुर कॉरिडोर भारत के पंजाब में डेरा बाबा नानक को पाकिस्तान के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब से जोड़ता है. यह गुरुद्वारा सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव से जुड़ा है. इसे सिख श्रद्धालुओं को गुरुद्वारे तक पहुंच की सुविधा देने के लिए बनाया गया था. इस वीज़ा-फ़्री व्यवस्था से भारतीय तीर्थयात्री गुरुद्वारे जा सकते हैं और उसी दिन वापस आ सकते हैं, यह यात्रा की लागू व्यवस्था पर निर्भर करता है.

7 मई, 2025 से बंद है कॉरिडोर

हालांकि यह कॉरिडोर भारत की तरफ से तीर्थयात्रियों के आने-जाने के लिए 7 मई, 2025 से बंद है, जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाबंदियां हटने के बाद इस्लामाबाद धार्मिक यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार है. उन्होंने दोहराया कि देश अपने धार्मिक स्थलों पर सभी धर्मों के लोगों का स्वागत करता है.

9,000 से ज़्यादा वीज़ा जारी

खान ने कहा कि पाकिस्तान ने 2025 में भारतीय धार्मिक यात्रियों को 9,000 से ज़्यादा वीज़ा जारी किए, जिनमें सिख और हिंदू श्रद्धालु शामिल हैं. इस साल के पहले छह महीनों में उसने सिख यात्रियों को 4,000 से ज़्यादा और वीजा भी दिए. उन्होंने कहा, कि पाकिस्तान इस महीने के आखिर में बाबा गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती के मौके पर ननकाना साहिब में बड़ी संख्या में सिख तीर्थयात्रियों का स्वागत करने के लिए उत्सुक है.

खान ने सिख तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए करतारपुर कॉरिडोर को एक खास पहल बताया और कहा कि इससे रोजाना 5,000 से ज़्यादा श्रद्धालु पवित्र जगह जा पाते हैं और उसी दिन वापस लौट जाते . उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच धार्मिक स्थलों की यात्रा पर 1974 के प्रोटोकॉल का ज़िक्र किया, जो दोनों देशों के बीच धार्मिक यात्राओं को आसान बनाने का आधार है. प्रवक्ता ने आगे कहा कि पाकिस्तान तक्षशिला और तख्त-ए-बाही समेत बौद्ध धरोहरों को बचाने के लिए कदम उठा रहा है और उनकी सुरक्षा के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाई है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बीबीएमबी के बाद अब चंडीगढ़ में 7.19% हिस्सेदारी पर हिमाचल का दावा, मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बड़ा ऐलान
    Next Article पंजाब चुनाव 2027: लुधियाना की राजनीति में हलचल, संगरूर छोड़ गिल सीट से चुनाव लड़ सकते हैं वित्त मंत्री हरपाल चीमा!
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हाइड्रोजन ट्रेन में सफर के लिए तैयार हो जाइए, जींद से सोनीपत तक 25 रुपये में यात्रा

    सोनीपत/गोहाना। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का नियमित सफर उद्घाटन के बाद यानी 17 जुलाई से आम यात्रियों के लिए भी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    साहिबाबाद: ट्रांस हिंडन में दूषित जलापूर्ति से त्राहि-त्राहि, 20 हजार की आबादी गंदा पानी पीने को मजबूर

    साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के साहिबाबाद में ट्रांस हिंडन के विभिन्न इलाकों में दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या बरकरार है। तमाम…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली सरकार तैयार कर रही नई सहकारी नीति, आरसीएस कार्यालय होगा डिजिटल

    नई दिल्ली। दिल्ली सरकार राजधानी की जरूरतों के अनुरूप एक नई सहकारी नीति तैयार कर रही है और बैंकिंग, परिवहन और…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: आयुर्वेद एम्स को मंजूरी, 6 हजार सरकारी पदों पर होगी भर्ती

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोगों को आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार के लिए प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इसके…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब सीएम भगवंत मान की संभावित पाक यात्रा: पाकिस्तान बोला- अगर मान आना चाहें तो वीज़ा पर करेंगे विचार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password