jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में सियासी हलचल तेज: डॉ. बिंदल के बाद दिल्ली में अमित शाह से मिले जयराम ठाकुर, ‘मिशन 2027’ पर हुई चर्चा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में सियासी हलचल तेज: डॉ. बिंदल के बाद दिल्ली में अमित शाह से मिले जयराम ठाकुर, ‘मिशन 2027’ पर हुई चर्चा
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सियासी हलचल तेज: डॉ. बिंदल के बाद दिल्ली में अमित शाह से मिले जयराम ठाकुर, ‘मिशन 2027’ पर हुई चर्चा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 1, 2026 8:18 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला: हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के बाद नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अचानक नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद भाजपा के भीतर सियासी हलचल और तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात को मिशन-2027 यानी अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर मंत्रणा होने की सूचना है, जिसमें संगठन में समन्वय व तालमेल बनाने की नसीहत दी गई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

हमीरपुर में 3 व 4 अक्तूबर को भाजपा कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण वर्ग व प्रदेश पदाधिकारी बैठक से पहले इस मंत्रणा को महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव को गंभीरता से ले रही है, जिसमें संगठनात्मक ढांचे तथा आगामी रणनीति पर लगातार काम हो रहा है। इस मुलाकात में किन-किन मुद्दों पर विस्तार से बात हुई, इसका आधिकारिक ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार संगठन की मजबूती और अनुशासन का जो पाठ पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पढ़ाया गया है, उन्हीं बिंदुओं पर नेता प्रतिपक्ष से भी चर्चा होने की सूचना है।

राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के मुद्दों को गंभीरता से लेना

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने नेता प्रतिपक्ष को राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के मुद्दों को गंभीरता से लेने की सलाह दी गई है। इसमें चाहे राष्ट्रीय स्तर पर एस.आई.आर. से जुड़ा मुद्दा हो या फिर प्रदेश स्तर पर किशाऊ बांध परियोजना व कांग्रेस की चुनावी गारंटियों जैसे जुड़े मामले हो। भाजपा अपना प्रत्येक कदम फूंक-फूंककर रखेगी, ताकि राज्य की सत्ता में आने का रास्ता साफ हो सके। ऐसे में ये मुलाकात शिष्टाचार भेंट की बजाय संगठन की मजबूती पर केंद्रित बताई जा रही है।

चुनाव से पहले अलग-अलग स्तर पर होगा सर्वेक्षण

सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग स्तर पर सर्वेक्षण होगा। इसमें जमीनी स्तर पर सियासी जमीन को खंगाला जाएगा, जिसमें पार्टी सामने नजर आने वाले नफे एवं नुक्सान के अनुसार आगामी रणनीति के तहत आगे बढ़ेगी। इसी तरह पिछले लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा उपचुनाव के परिणामों पर भी फिर से मंथन किया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मिले नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों चर्चा होने की सूचना है। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रदेश हित से जुड़े विषयों का केंद्र सरकार शीघ्र निपटारा करने का प्रयास करेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल सरकार का बड़ा कदम: धौलासिद्ध hydro project को अपने अधीन लेने के लिए कोर्ट में एफिडेविट देगी सुक्खू सरकार
    Next Article बड़े बचेली नगर पालिका में ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ का आयोजन: स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर जोर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    क्राइमदिल्लीराज्य

    लाल किला विस्फोट केस में नौ आरोपितों को राहत नहीं, अदालत ने हिरासत 12 अगस्त तक बढ़ाई

    नई दिल्ली। राउज एवेन्यू स्थित विशेष एनआइए अदालत ने वर्ष 2025 के लाल किला कार बम विस्फोट मामले में डॉ. शहीन…

    1 Min Read
    दिल्लीराज्य

    Delhi Anti-Liquor Drive: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान— अवैध शराब पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति, नई आबकारी नीति पर काम जारी

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में गौशालाओं को मिलेगी 2 रुपए यूनिट बिजली, DHBVN ने जारी किया नया रियायती टैरिफ

    दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने पंजीकृत गौशालाओं को दी जाने वाली रियायती बिजली दरों को लेकर नया सेल्स…

    1 Min Read
    दिल्लीराज्य

    सत्य निकेतन हादसे के बाद दहशत में छात्र, कोई घर लौटा तो किसी ने बदला PG; एक सप्ताह पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका

    दक्षिणी दिल्ली। हादसे के बाद सत्य निकेतन के पीजी में रहने वाले छात्र दहशत में हैं। लगभग एक सप्ताह तक पढ़ाई…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में सियासी हलचल तेज: डॉ. बिंदल के बाद दिल्ली में अमित शाह से मिले जयराम ठाकुर, ‘मिशन 2027’ पर हुई चर्चा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password