jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राम मंदिर CEO की तलाश पूरी, 5,585 आवेदनों से 16 तक पहुंची रेस, अब ट्रस्ट के सामने जाएंगे 3 नाम
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राम मंदिर CEO की तलाश पूरी, 5,585 आवेदनों से 16 तक पहुंची रेस, अब ट्रस्ट के सामने जाएंगे 3 नाम
उत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर CEO की तलाश पूरी, 5,585 आवेदनों से 16 तक पहुंची रेस, अब ट्रस्ट के सामने जाएंगे 3 नाम

News Desk
Last updated: August 13, 2026 8:24 am
News Desk
Share
SHARE

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. CEO चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने 11 और 12 अगस्त को अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि परिसर में अंतिम चरण के साक्षात्कार पूरे कर लिए. अब कमेटी सभी फाइनल उम्मीदवारों के मूल्यांकन के बाद तीन नामों का पैनल तैयार कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को सौंपेगी. अंतिम नियुक्ति की घोषणा ट्रस्ट की ओर से की जाएगी.

Contents
About The AuthorNews Desk

सर्च कमेटी के मुताबिक, CEO पद के लिए कुल 5,585 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से 3,877 आवेदकों ने विस्तृत CV जमा किए. आवेदनों की प्रारंभिक छंटनी और मूल्यांकन के बाद 1,580 उम्मीदवारों के आवेदन पर व्यापक विचार किया गया. इसके बाद करीब 111 उम्मीदवारों को ऑनलाइन इंटरैक्शन के लिए बुलाया गया. ऑनलाइन मूल्यांकन में उम्मीदवारों के संचार कौशल, पेशेवर अनुभव, विजन, व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और तकनीकी दक्षता को परखा गया. इसके बाद अंतिम चरण के लिए 16 उम्मीदवारों का चयन किया गया, जिन्हें अयोध्या में आमने-सामने साक्षात्कार के लिए बुलाया गया.

राम मंदिर CEO पद के लिए दिग्गज दौड़ में

सर्च कमेटी के मुताबिक अंतिम 16 उम्मीदवार 50 से 70 वर्ष की आयु के हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुभव रखते हैं. इनमें सेना के पूर्व अधिकारी, सेवानिवृत्त IAS और IPS अधिकारी और सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं से जुड़े पेशेवर शामिल हैं. उम्मीदवारों का चयन डिफेंस, ब्यूरोक्रेसी, कॉरपोरेट, इंडस्ट्रियल, एजुकेशन और आईटी सहित विभिन्न क्षेत्रों से किया गया है. CEO के लिए उम्मीदवारों को बड़े स्तर के आयोजन और मानव संसाधन प्रबंधन, रणनीतिक सोच, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी समझ, व्यक्तित्व और भविष्य की कार्ययोजना जैसे मानकों पर परखा गया.

सर्च कमेटी ने लिया इंटरव्यू

CEO चयन के लिए गठित सर्च कमेटी में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल वीके चतुर्वेदी, PVSM, AVSM, SM, और न्यूक्लियर साइंटिस्ट डॉ. सुरेश हावरे शामिल हैं. कमेटी के सामूहिक अनुभव में न्यायपालिका, रक्षा, प्रशासन और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व है.

अब तीन नामों का पैनल होगा तैयार

अंतिम 16 उम्मीदवारों के इंटरव्यू पूरे होने के बाद अब सर्च कमेटी उनके प्रदर्शन और योग्यता का विस्तृत मूल्यांकन करेगी. इसके बाद तीन नामों का पैनल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को भेजा जाएगा. CEO की अंतिम नियुक्ति और नाम की घोषणा ट्रस्ट करेगा. सर्च कमेटी के सचिव समीर पांडा ने कहा कि पूरी चयन प्रक्रिया का उद्देश्य योग्यता आधारित चयन, संस्थागत उत्कृष्टता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है.

रिटायर्ड अधिकारियों ने दिए इंटरव्यू

वहीं, बुधवार को कुल 6 आवेदको ने इंटरव्यू दिया. जिसमें पूर्व आईपीएस अधिकारी वर्तमान नाम में यूपीडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजेश पांडे भी शामिल थे. बिहार कैडर के भी एक आईपीएस अधिकारी थे जबकि तीन सेना के सीनियर पद से रिटायर्ड आवेदक थे. पुणे के भी एक पूर्व आईएएस अधिकारी ने इंटरव्यू दिया है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत
    Next Article उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, भाजपा के बाद कांग्रेस भी बनाएगी चुनावी रणनीति
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पर फिर बढ़ा कर्ज का बोझ, सरकार बाजार से लेगी 700 करोड़ का नया ऋण

    शिमला। वित्तीय संकट से जूझ रही हिमाचल सरकार फिर बाजार से 700 करोड़ रुपये का नया ऋण लेने जा रही है।…

    2 Min Read
    बिहार

    बिहार की सियासत में तकरार: क्यों नहीं बन पा रहे तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम फेस?

    बिहार की सियासत में तकरार: क्यों नहीं बन पा रहे तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम फेस? पटना | वेब डेस्क:लोकसभा…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में चुनावी तैयारी तेज, कांग्रेस का दावा—हजारों नए कार्यकर्ता जुड़ेंगे

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी मोड में है। इसी कड़ी में आगामी तीन…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना: 488 महिलाओं को मिली आर्थिक सहायता

    देहरादून। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राम मंदिर CEO की तलाश पूरी, 5,585 आवेदनों से 16 तक पहुंची रेस, अब ट्रस्ट के सामने जाएंगे 3 नाम
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password