jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अंकित बालियान हत्याकांड: दो शूटरों की हुई पहचान, आर्यन और सत्यम हैं नाम; करनाल, पानीपत व रोहतक में दबिश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अंकित बालियान हत्याकांड: दो शूटरों की हुई पहचान, आर्यन और सत्यम हैं नाम; करनाल, पानीपत व रोहतक में दबिश
उत्तर प्रदेशराज्य

अंकित बालियान हत्याकांड: दो शूटरों की हुई पहचान, आर्यन और सत्यम हैं नाम; करनाल, पानीपत व रोहतक में दबिश

News Desk
Last updated: August 31, 2026 7:26 am
News Desk
Share
SHARE

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वारदात में शामिल शूटरों को लेकर तस्वीर साफ होती जा रही है। सूत्रों के मुतबिक पुलिस और एसटीएफ की जांच में दो शूटरों के नाम सामने आए हैं। दोनों करनाल के बताए जा रहे हैं, जबकि अन्य दो शूटरों रोहतक, हिसार और पानीपत से जुड़े बताए जा रहे हैं। करनाल के चिन्हित हुए दो शूटरों के फोटो और हुलिया सीसीटीवी फुटेज में कैद संदिग्धों से मिलने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर इन दोनों की कई रील वायरल कर इन्हें सीसीटीवी में कैद शूटर बताया जा रहा है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि वायरल फोटो-वीडियो आदि का सीसीटीवी फुटेज से मिलान कराने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Contents
About The AuthorNews Desk

दो शूटरों की पहचान हुई, दोनों करनाल के रहने वाले

26 अगस्त की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी मोहल्ले में अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से ही पुलिस शूटरों की पहचान और उनके शामली पहुंचने के रास्ते की पड़ताल में जुटी थी। जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन दो संदिग्ध हमलावर करनाल के गोपी कुआं क्षेत्र से चले थे। रास्ते में उन्हें दो अन्य युवक मिले। चारों ने शामली में घटनास्थल तक दो बाइकों का इस्तेमाल किया। कई दिन की जांच पड़ताल के बाद दो शूटरों को चिन्हित कर लिया गया है। इनमें एक का नाम सत्यम और दूसरे का आर्यन बताया जा रहा है। दोनों ही करनाल के रहने वाले हैं। दो अन्य शूटरों के तार पानीपत, हिसार और रोहतक से जुड़ा होना सामने आया है। दोनों आरोपी हिसार और रोहतक के बताए जा रहे हैं। चारों में से एक आरोपी का संबंध करनाल के बड़े कारोबारी परिवार से बताया जा रहा है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

हालांकि पुलिस अभी इन चारों के बारे में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार सहारनपुर रेंज की स्पेशल टीम ने करनाल पहुंचकर दोनों आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। इसके अलावा तीन टीमें हिसार, रोहतक और पानीपत में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस शूटरों के नेटवर्क और वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों के साथ उनके मोबाइल फोन की लोकेशन समेत अन्य बिंदुओं की जांच में जुटी है।

एक हमलावर पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे

हत्याकांड में चिह्नित एक हमलावर आर्यन पर पहले से ही अपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। सोनीपत में शराब की दुकान पर हुई फायरिंग मामले में भी उसका नाम आने की बात कही जा रही है। इसी वजह से पुलिस उसके पुराने आपराधिक संपर्कों और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। आर्यन और सत्यम के फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले प्रत्येक तथ्य का सत्यापन किया जा रहा है। अब करनाल, हिसार और रोहतक से सामने आए तारों को जोड़कर वारदात की पूरी कड़ी तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

सीसीटीवी फुटेज बनी जांच की अहम कड़ी

अंकित की हत्या के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध युवकों की गतिविधियां सामने आई थीं। अब सामने आए आर्यन और सत्यम के फोटो से संदिग्धों का मिलान किया जा रहा है। पुलिस इसी आधार पर उनकी पहचान का प्रयास कर रही है। हालांकि फोटो और पहचान की अंतिम पुष्टि अभी बाकी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ड्राइवर ही निकला कातिल, किडनैप कर मारी गोली… लखनऊ में हिंदुत्ववादी नेता हत्याकांड में बड़ा खुलासा
    Next Article अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद आरोपियों का एनकाउंटर, सुमित और मोहित मारे गए
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: नारायणपुर में बड़ा नक्सल ऑपरेशन, 27 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी बसव राजू मारा गया

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है, जिसमें 27 नक्सली मारे गए, जबकि…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में आज से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, 150 स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण

    देहरादून में भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त सहयोग से छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का…

    3 Min Read
    उत्तरायणी कौतिक मेले
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तरायणी कौतिक मेले से सांस्कृतिक विरासत को मिला नया संबल: मुख्यमंत्री

    खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान मंच, खटीमा द्वारा बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, दो इनामी नक्सली ढेर

    छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, दो इनामी नक्सली ढेर छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस और नक्सलियों…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अंकित बालियान हत्याकांड: दो शूटरों की हुई पहचान, आर्यन और सत्यम हैं नाम; करनाल, पानीपत व रोहतक में दबिश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password