jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: आजम खां की मुश्किलें फिर बढ़ीं, डासना जेल से बाहर लाकर 4 दिन तक पूछताछ करेगी ED; कोर्ट ने मंजूर की रिमांड
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आजम खां की मुश्किलें फिर बढ़ीं, डासना जेल से बाहर लाकर 4 दिन तक पूछताछ करेगी ED; कोर्ट ने मंजूर की रिमांड
उत्तर प्रदेशराज्य

आजम खां की मुश्किलें फिर बढ़ीं, डासना जेल से बाहर लाकर 4 दिन तक पूछताछ करेगी ED; कोर्ट ने मंजूर की रिमांड

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 13, 2026 7:01 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) को उनसे पूछताछ के लिए चार दिन की कस्टडी रिमांड मिल गई है. गाजियाबाद की विशेष अदालत ने गुरुवार को यह आदेश दिया. अब ED की टीम शुक्रवार को आजम खान को लखनऊ लाएगी. यहां एजेंसी के जोनल ऑफिस में उनसे पूछताछ होगी. यह पूरा मामला रामपुर की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा है. ED इस यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी धन के इस्तेमाल और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, आजम खान ने रामपुर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी. वह इससे जुड़े जौहर ट्रस्ट के संस्थापक भी हैं. ED का आरोप है कि यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी कामों के लिए रखे गए पैसे और सामान का इस्तेमाल किया गया.

एजेंसी का कहना है कि, सरकारी ठेके लेने वाले कुछ ठेकेदारों से ट्रस्ट को चंदे के रूप में पैसे मिले. जांच एजेंसी यह पता लगाना चाहती है कि इन पैसों का असली सोर्स क्या था और उनका इस्तेमाल कहां किया गया.ॉ

ED ने 28 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी की जमीन और इमारतों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था. एजेंसी ने इन संपत्तियों की कीमत 426.46 करोड़ रुपये बताई थी. इनका मौजूदा बाजार मूल्य करीब 1,170 करोड़ रुपये आंका गया है. ED का कहना है कि उसे इन संपत्तियों पर हुए खर्च के कुछ हिस्से का लीगल सोर्स नहीं मिला.

किसानों की जमीन से भी जुड़ा है मामला

इस जांच की शुरुआत रामपुर में दर्ज कई FIR से हुई थी. इन शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीन जबरन ली गई. किसानों को डराने और दबाव डालकर जमीन के कागजात पर साइन कराने के आरोप भी लगे थे. ED ने इन्हीं मामलों के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की.

जेल से बाहर आते ही ED ने किया था गिरफ्तार

आजम खान 31 अक्टूबर को करीब 11 महीने बाद रामपुर जेल से बाहर आए थे. उन्हें बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में जमानत मिली थी. लेकिन जेल से बाहर आते ही ED ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद 1 नवंबर को गाजियाबाद की स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया था.

अब चार दिन की रिमांड मिलने के बाद ED उनसे यूनिवर्सिटी के निर्माण, ट्रस्ट के खातों और सरकारी पैसों के इस्तेमाल को लेकर सवाल करेगी. एजेंसी पैसों के लेन-देन और इसमें शामिल लोगों की भूमिका भी समझना चाहती है. कल उन्हें एजेंसी पूछताछ के लिए लखनऊ लेकर आएगी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ट्रिपल मर्डर आरोपी के घर मिला असलहों का जखीरा, बुलडोजर ऐक्शन के दौरान दिखा मौत का सामान
    Next Article ओवैसी-चंद्रशेखर के मोर्चे का अखिलेश ने किया वेकलम, पर कहा- PDA से बड़ा कोई विकल्प नहीं
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    गृहमंत्री
    उत्तराखंडराज्य

    गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु हरिद्वार में जीरो टॉलरेंस सुरक्षा व्यवस्था

    हरिद्वार। गृहमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    CM योगी का बड़ा ऐलान, UP में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

    लखनऊ। आगामी छह माह में एक लाख से अधिक सरकारी नौकरियों के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए प्रदेश सरकार ने…

    5 Min Read
    दिल्लीराज्य

    स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली की अभेद्य सुरक्षा, 20 हजार जवानों के साथ हाईटेक सर्विलांस का घेरा

    नई दिल्ली। राजधानी में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत 20 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं, जिन्हें…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP में अब उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए मिलेगी 100000 की मदद, विदेश में सैंपल भेजने के लिए भी योगी सरकार देगी दो लाख

    प्रदेश सरकार ने निर्यात विकास प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। इस…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: आजम खां की मुश्किलें फिर बढ़ीं, डासना जेल से बाहर लाकर 4 दिन तक पूछताछ करेगी ED; कोर्ट ने मंजूर की रिमांड
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password