jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: महर्षि नगर की रामलीला में श्रीराम-सीता की प्रथम भेंट का मनमोहक मंचन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » महर्षि नगर की रामलीला में श्रीराम-सीता की प्रथम भेंट का मनमोहक मंचन
उत्तर प्रदेशराज्य

महर्षि नगर की रामलीला में श्रीराम-सीता की प्रथम भेंट का मनमोहक मंचन

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 14, 2026 6:32 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

जनकपुर भ्रमण, पुष्प वाटिका प्रसंग और माता सीता के गौरी पूजन ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

नोएडा, 13 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नोएडा के सेक्टर-110 स्थित महर्षि नगर में आयोजित दुर्गा पूजा एवं श्रीरामलीला महोत्सव के तीसरे दिन भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रथम भेंट के प्रसंग का मनोहारी मंचन किया गया। मंगलवार, 13 अक्टूबर को रामलीला में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और महर्षि विश्वामित्र के जनकपुर पहुंचने, श्रीराम-लक्ष्मण द्वारा जनकपुर बाजार का भ्रमण करने, पुष्प वाटिका में माता सीता से भेंट होने तथा माता सीता द्वारा मां गौरी का पूजन करने के प्रसंगों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। इन दृश्यों ने श्रद्धालुओं को रामायण की पावन कथा से जोड़ते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

रामलीला में जनकपुर की सुंदरता, वहां के बाजारों की रौनक और पुष्प वाटिका के मनमोहक वातावरण को जीवंत रूप में दर्शाया गया। पुष्प वाटिका में भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रथम भेंट का प्रसंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, माता सीता द्वारा मां गौरी की आराधना और मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करने के दृश्य ने श्रद्धा और भक्ति का भाव जागृत किया। भगवान श्रीराम और माता सीता के इस प्रसंग ने प्रेम, मर्यादा और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

महर्षि नगर में चल रहे इस महोत्सव के दौरान श्रीरामलीला के साथ दुर्गा पूजन, वेद पाठ, भजन-कीर्तन, प्रवचन और आरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतिदिन सुबह मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और शाम को भक्ति संगीत एवं वैदिक अनुष्ठानों से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठता है।

आयोजकों के अनुसार, रामलीला मंचन का उद्देश्य भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना है। रामलीला के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रेम, त्याग, कर्तव्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिल रही है।
इस अवसर पर श्री दुर्गा पूजा,विजयादशमी एवं श्री रामलीला महोत्सव के संयोजक रामेंद्र सचान, विनोद श्रीवास्तव, शिशिर कांत श्रीवास्तव विनीत श्रीवास्तव, विनोद दीक्षित, एस पी गर्ग,श्रीकांत ओझा मनोज श्रीवास्तव, लल्लन पाठक, दयाशंकर गुप्ता, राजेंद्र शुक्ला, राजेंद्र खंतवाल, और नरेंद्र सिंह सहित अनेक भक्त उपस्थित थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article खदान मजदूर संघ किरंदुल के सचिव निर्वाचित हुए राजेंद्र यादव
    Next Article महर्षि नगर में शारदीय नवरात्र की धूम, मां दुर्गा की आराधना के साथ श्रीरामलीला का भव्य शुभारंभ
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद की मंजू नयाल ने रचा इतिहास, बनीं भारत की पहली 3-स्टार महिला कुराश रेफरी

    गाजियाबाद। खेलों में पहचान केवल खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि निष्पक्ष और दक्ष रेफरी भी बनाते हैं। गाजियाबाद की मंजू नयाल ने…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने तीसरे प्रत्याशी को लेकर रहस्य और जिज्ञासा बरकरार रखी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    3 Min Read
    श्री गुरु ग्रंथ साहिब
    पंजाबराज्य

    श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 169 गुम स्वरूप बरामद, यह उपलब्धि नहीं, हमारा कर्तव्य था- भगवंत सिंह मान

    माघी अवसर पर एक विशाल राजनीतिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि…

    9 Min Read
    कैंचीधाम
    उत्तराखंडराज्य

    नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम और भवाली बाईपास परियोजनाओं का निरीक्षण किया

    नैनीताल। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल भ्रमण के दौरान कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: महर्षि नगर की रामलीला में श्रीराम-सीता की प्रथम भेंट का मनमोहक मंचन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password