jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सिख पंथ के मुद्दों को भगवंत सिंह मान ने दी प्राथमिकता, दशकों पुरानी मांगे पहली बार हुईं पूरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सिख पंथ के मुद्दों को भगवंत सिंह मान ने दी प्राथमिकता, दशकों पुरानी मांगे पहली बार हुईं पूरी
पंजाबराज्य

सिख पंथ के मुद्दों को भगवंत सिंह मान ने दी प्राथमिकता, दशकों पुरानी मांगे पहली बार हुईं पूरी

Tripty Srivastava
Last updated: January 8, 2026 4:40 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में बहुत कम ऐसे दौर आए हैं, जब किसी सरकार ने सिख धर्म की भावनाओं, परंपराओं और विरासत को इतनी गहराई और संवेदनशीलता के साथ समझते हुए फैसले लिए हों। भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की मौजूदा सरकार ने सिख पंथ की पुरानी मांगों को पूरा किया है, जिसका स्वागत जमीनी स्तर पर हो रहा है। आज भगवंत सिंह मान सरकार को पंजाब में सिख विरासत की सच्ची संरक्षक सरकार के रूप में देखा जा रहा है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

सिख पंथ के तीन सबसे महत्वपूर्ण तख़्तों से जुड़े शहरों- श्री अकाल तख़्त साहिब (अमृतसर) का आंतरिक शहर, तख़्त श्री केसगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब) और तख़्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) को ‘पवित्र शहर’ का आधिकारिक दर्जा देना भगवंत सिंह मान सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय माना जा रहा है। इन शहरों में अब शराब, तंबाकू, मांस और नशीले पदार्थों की बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू है। यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि दशकों से सिख संगत की चली आ रही मांग को पूरा किया गया है, जिसे पिछली सरकारें लगातार नज़रअंदाज़ करती रहीं। नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में बुलाए गए विशेष सत्र के दौरान पवित्र शहर घोषित करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री का कहना है कि सिख आस्था और पवित्रता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर भगवंत सिंह मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया। श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के चरण-स्पर्श वाले गाँवों/कस्बों को प्रति गाँव/कस्बा 50 लाख रुपये की विशेष ग्रांट दी गई, जो कुल 71 करोड़ रुपये बनती है। यह केवल वित्तीय सहायता नहीं थी, बल्कि शहीदी की परंपरा को जीवित रखने का एक संगठित प्रयास था। सरकार की दलील स्पष्ट थी कि श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की महान कुर्बानी केवल किताबों तक सीमित न रहे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के मन में भी जीवित रहे।

भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा श्री गुरु तेग़ बहादुर जी का 350वाँ शहीदी दिवस बड़े स्तर पर मनाया गया। चार शहरों (श्रीनगर, तलवंडी साबो, गुरदासपुर और फरीदकोट) से नगर कीर्तन सजाए गए, जो श्री आनंदपुर साहिब पहुँचे। पंजाब के हर ज़िले में गुरु साहिब की जीवनी पर आधारित लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए गए। श्री आनंदपुर साहिब में 23 से 29 नवंबर तक बड़े धार्मिक समागम कराए गए, जिनमें कीर्तन दरबार, सर्व धर्म सम्मेलन, नगर कीर्तन, ड्रोन शो, गत्तका तथा लाइट एंड साउंड शो शामिल थे। टेंट सिटी बनाई गई। श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की गई। श्री आनंदपुर साहिब में 20 करोड़ रुपये की लागत से भाई जैता जी की स्मारक का निर्माण किया गया।

सिख विरासत की संरक्षा के संबंध में भगवंत सिंह मान सरकार ने बुनियादी ढाँचे और हेरिटेज विकास पर भी ठोस कार्य किया है। आनंदपुर साहिब में हेरिटेज स्ट्रीट का निर्माण, जहाज़ हवेली (दीवान टोडर मल्ल से संबंधित) की मरम्मत तथा अन्य ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए विशेष बजट उपलब्ध कराया गया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप धार्मिक पर्यटन में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

धार्मिक समागमों के प्रबंधन में भी सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किए। श्री फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा के आयोजनों का सुव्यवस्थित प्रबंध किया गया। भगवंत सिंह मान ने व्यक्तिगत रूप से प्रशासन के साथ बैठकें कीं। लाखों की संख्या में पहुँची संगत के लिए सुरक्षा और यातायात के सुचारू प्रबंध किए गए। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएँ की गईं।

सिख सम्मान से जुड़े मुद्दों पर भगवंत सिंह मान सरकार ने स्वयं को केवल राज्य तक सीमित नहीं रखा। जब भी विदेशों में सिख समुदाय के सम्मान और अधिकारों से जुड़े सवाल उठे, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार के समक्ष इन मुद्दों को पूरी मजबूती से रखा और कठोर कार्रवाई की माँग की। इससे सिख संगत में यह विश्वास और मजबूत हुआ कि पंजाब सरकार हर मंच पर उनके सम्मान के लिए खड़ी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नशा मुक्त होगा पंजाब: नशे विरुद्ध’ अभियान का दूसरा चरण शुरू, जनता बनेगी नशा विरोधी लड़ाई की ताकत,
Next Article कल्याणी नदी संरक्षण अभियान तेज, सिडकुल की इकाइयों से लिए गए पानी के सैम्पल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी सीजन–02
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी सीजन–02 में संस्कृति, सम्मान और विकास का संगम

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में ‘हम सबका उत्तराखण्ड’ संस्था द्वारा आयोजित ‘उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी सीजन–02’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 Min Read
दिल्ली

हरीश राणा केस: इच्छामृत्यु प्रक्रिया तेज, पानी बंद, फीडिंग ट्यूब पर लगाई गई कैप

नई दिल्ली/गाजियाबाद: Harish Rana से जुड़ा मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब उनकी इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की प्रक्रिया…

2 Min Read
उत्तराखंडराज्य

दून पुलिस ने नशा तस्करों पर भारी कार्रवाई, 26 ग्राम स्मैक बरामद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को साकार करने की दिशा में दून पुलिस द्वारा नशा…

2 Min Read
उत्तराखंड

देहरादून में शिक्षक को 20 साल की सजा, हॉस्टल में छात्रा से दुष्कर्म का मामला

देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित जगत जीवन ज्योति पीठ संस्थान (स्कूल और हॉस्टल) के शिक्षक जनार्दन बिंजोला…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: सिख पंथ के मुद्दों को भगवंत सिंह मान ने दी प्राथमिकता, दशकों पुरानी मांगे पहली बार हुईं पूरी
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password