jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: छावला पुलिस का बड़ा एक्शन: फरीदाबाद के सिक्योरिटी गार्ड को मेट्रो स्टेशन बुलाकर बनाया बंधक, फर्जी SHO समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » छावला पुलिस का बड़ा एक्शन: फरीदाबाद के सिक्योरिटी गार्ड को मेट्रो स्टेशन बुलाकर बनाया बंधक, फर्जी SHO समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार
दिल्लीराज्य

छावला पुलिस का बड़ा एक्शन: फरीदाबाद के सिक्योरिटी गार्ड को मेट्रो स्टेशन बुलाकर बनाया बंधक, फर्जी SHO समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 18, 2026 9:08 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पश्चिमी दिल्ली। छावला थाना पुलिस ने वसूली के एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसकी महिला सदस्य ने डेटिंग एप के जरिये दोस्ती कर एक शख्स को फरीदाबाद से छावला क्षेत्र के ढांसा मेट्रो स्टेशन बुलाया। यहां पहुंचने पर उसे एक कमरे में ले गई।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

जहां थोड़ी ही देर बाद पहुंची दो अन्य महिला और पुरुष ने उसे खुद को पुलिसकर्मी बताकर बंधक बना उससे 2.15 लाख रुपये वसूल लिए। पुलिस ने इस मामले में तीनों महिलाओं और उसके पुरुष साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि इस दौरान एक महिला ने खुद को पुलिसकर्मी बताया, जबकि उसके पुरुष साथी ने भी खुद को थाने का एसएचओ बताया। आरोपितों के कब्जे से वसूली गई रकम में से 70,500 रुपये बरामद कर लिए हैं। बाकी रकम जिन बैंक खातों में भेजी गई, उन्हें पुलिस ने होल्ड करा दिया है।

आरोपितों में सोनीपत निवासी मंदीप (38), गाजियाबाद निवासी प्रीति (32), नजफगढ़ निवासी कमलेश (42) और नजफगढ़ निवासी रितु (40) शामिल है। मंदीप के खिलाफ सोनीपत सिटी थाने में वर्ष 2024 में रंगदारी और धमकी समेत तीन प्राथमिकी और कंझावला थाने में वर्ष 2022 में मारपीट का मामला दर्ज है। कमलेश के खिलाफ द्वारका नार्थ थाने में वर्ष 2023 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

उपायुक्त कुशलपाल सिंह के अनुसार, 14 सितंबर को मथुरा निवासी 44 वर्षीय चंद्रभान सिंह ने थाने में शिकायत दी थी। पीड़ित फरीदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि क्वैकक्वैक डेटिंग एप के माध्यम से उनकी एक महिला से दोस्ती हुई थी।

महिला ने उन्हें ढांसा मेट्रो स्टेशन बुलाया। वहां से उन्हें नजफगढ़ स्थित एक मकान में ले जाया गया। वहां दोनों के पहुंचने के कुछ ही देर बाद अचानक से दो महिला और एक पुरुष पहुंच गए और खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताते हुए इसे एक छापामारी बताया और महिला के साथ गलत स्थिति में पकड़े जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिए जाने की धमकी देकर उनके पास मौजूद 22 हजार रुपये नकदी और अलग-अलग यूपीआई लेन-देन से कुल 2.15 लाख रुपये ले लिए और वहां से चले गए।

संदेह होने पर थाने पहुंच शिकायत दी। शिकायत के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसीपी जसवंत सिंह की निगरानी और एसएचओ दलीप कुमार के नेतृत्व में एसआइ विकास, पीएसआइ दीक्षा, एचसी जसवंत, सुरेंद्र और कविता की एक टीम गठित की गई।

जांच के दौरान मिले तकनीकी और पीड़ित के बताए गए हुलिया के आधार पर पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर चारों को एक एक करके उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर उनके पुराने आपराधिक मामलों, संभावित अन्य साथियों और इस तरह ठगी या वसूली के शिकार हुए अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला मामला: तीस हजारी कोर्ट ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 1 अक्टूबर तक बढ़ाई
    Next Article पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’: 5 लाख से अधिक बुजुर्गों ने किए मुफ्त दर्शन, मंत्री तरुणप्रीत सिंह ने दी जानकारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    अनुशासनात्मक कार्रवाई
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में 47,816 राज्यकर्मियों के खिलाफ होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, सामने आई ये बड़ी वजह

    यूपी की योगी सरकार ने स्पष्ट आदेश के बाद भी 31 जनवरी तक संपत्तियों का ब्योरा न देने वाले 47816…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून के विकास कार्यों की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता पर जोर

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में देहरादून जनपद के…

    3 Min Read
    मुख्यमंत्री सुक्खू
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा: राज्य में कैंसर मरीजों के लिए उच्च स्तरीय सुविधा सुनिश्चित

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन सरकारी…

    3 Min Read
    बिहार

    Tej Pratap-Anushka Yadav की खबरों पर भाई Akash Yadav की पहली प्रतिक्रिया – “दो एडल्ट हैं, बोलने दें”

    Tej Pratap-Anushka Yadav की खबरों पर भाई Akash Yadav की पहली प्रतिक्रिया – "दो एडल्ट हैं, बोलने दें" तेज प्रताप…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: छावला पुलिस का बड़ा एक्शन: फरीदाबाद के सिक्योरिटी गार्ड को मेट्रो स्टेशन बुलाकर बनाया बंधक, फर्जी SHO समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password