jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: जालंधर में सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान: 1 नवंबर को जारी होगी ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की अगली किस्त
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जालंधर में सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान: 1 नवंबर को जारी होगी ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की अगली किस्त
पंजाबराज्य

जालंधर में सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान: 1 नवंबर को जारी होगी ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की अगली किस्त

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 29, 2026 10:13 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

जालंधर (नकोदर)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि एक नवंबर को महिलाओं के मोबाइल फोन पर एक बार फिर ‘टुन-टुन’ की आवाज सुनाई देगी। इस दिन मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत महिलाओं को सम्मान राशि की अगली किस्त जारी की जाएगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

जालंधर जिले के नकोदर विधानसभा क्षेत्र के गांव सरिन्ह में बुधवार को आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जनता के पैसे को जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से वापस जनता तक पहुंचा रही है।

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले जनता के पैसे से अपने खजाने भरे जाते थे, जबकि उनकी सरकार आम लोगों के कल्याण और पंजाब के विकास के लिए काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर आरोप लगाया कि ये पार्टियां जनहित की योजनाओं को बंद करने की धमकियां दे रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग ऐसी कोशिशों को स्वीकार नहीं करेंगे, जिनसे आम परिवारों को मिल रही राहत छिन जाए।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और भाजपा का मकसद उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाना है, क्योंकि वे एक साधारण परिवार से निकलकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे व्यक्ति को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने साढ़े चार वर्षों में 70,862 युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। भर्ती प्रक्रिया में सिफारिश, पैसे और राजनीतिक पहुंच के बजाय मेरिट को प्राथमिकता दी गई है। पहले गरीब परिवारों के बच्चों के लिए डॉक्टर और इंजीनियर बनना मुश्किल होता था, क्योंकि आर्थिक स्थिति उनके रास्ते में बाधा बनती थी।

अब रिक्शा चालकों, छोटे दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं के बच्चे भी नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों से नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या वर्ष 2021 में 80 थी, जो बढ़कर अब 882 हो गई है। वर्ष 2022 में सरकार बनने के समय पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में 27वें स्थान पर था। उनके अनुसार, केंद्र सरकार के आकलन में अब पंजाब ने प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है।

90 प्रतिशत परिवारों को मिल रही मुफ्त बिजली का लाभ

भगवंत मान ने दावा किया कि पंजाब के लगभग 90 प्रतिशत परिवार मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली बिल में बचने वाली राशि का इस्तेमाल परिवार बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों और अन्य जरूरी खर्चों के लिए कर सकते हैं। लगभग 54 लाख परिवारों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जा चुके हैं।

किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। 14 हजार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है और सिंचाई नेटवर्क के माध्यम से 18 हजार क्यूसेक पानी खेतों तक पहुंचाया जा रहा है।

25 साल राज करने का दावा करने वाले अकालियों के पास आज समर्थक नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कभी पंजाब पर 25 साल तक राज करने का दावा करते थे, वे आज पांच समर्थकों को भी एकत्र करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस पंजाब के भविष्य के लिए ठोस दृष्टिकोण पेश करने के बजाय राजनीतिक जोड़तोड़ और नेतृत्व की लड़ाई में उलझे हुए हैं।

2027 के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज पर अंतिम फैसला जनता अपने वोट के माध्यम से करेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बैलाडिला के लिए गौरव के क्षण
    Next Article फरीदकोट पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी: ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों का लिया जायजा, तुरंत मुआवजे की मांग
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP में 6 पीसीएस अफसरों के तबादले; मथुरा से राकेश कुमार हमीरपुर भेजे गए, महेश प्रकाश अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर

    PCS Officer Transfers in UP: यूपी में योगी सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी

    देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग में बहुप्रतीक्षित भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी गई है. खास बात…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड

    फिरोजाबाद। जसराना के राजनीतिक परिवार से रिश्ता रखने वाले पहली बार के विधायक इंजीनियर सचिन यादव सरकार के खिलाफ सबसे अधिक…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू 16 अगस्त को अति गरीब परिवारों से करेंगे सीधा संवाद, जरूरत के आधार पर बनेगा विकास का खाका

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 16 अगस्त को नादौन में हमीरपुर जिले में चयनित अति गरीब परिवारों से…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: जालंधर में सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान: 1 नवंबर को जारी होगी ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की अगली किस्त
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password