jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: फरीदकोट पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी: ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों का लिया जायजा, तुरंत मुआवजे की मांग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » फरीदकोट पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी: ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों का लिया जायजा, तुरंत मुआवजे की मांग
पंजाबराज्य

फरीदकोट पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी: ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों का लिया जायजा, तुरंत मुआवजे की मांग

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 29, 2026 10:16 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

फरीदकोट। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार को जिले के गांव खारा और वांदर जटाणा सहित आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पिछले दिनों हुई वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

खेतों में बर्बाद हुई धान और बासमती की फसल दिखाते हुए उन्होंने पंजाब सरकार से किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से किसानों के साथ-साथ मजदूरों, राइस मिल मालिकों और ईंट-भट्ठा कारोबारियों को भी नुकसान हुआ है, इसलिए सभी प्रभावितों को राहत दी जानी चाहिए।

चन्नी ने कहा कि एक एकड़ में सामान्य परिस्थितियों में 28 से 30 क्विंटल धान की पैदावार होती है, जिससे किसान को करीब 75 हजार रुपये की आमदनी हो सकती है। लेकिन ओलावृष्टि के कारण खेतों में फसल की बालियां तक नष्ट हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हर बार नुकसान होने पर सरकार गिरदावरी करवाने की बात करती है, लेकिन किसानों को समय पर मुआवजा नहीं मिलता।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान नरमे की फसल को नुकसान पहुंचने पर किसानों को 17 हजार रुपये और मजदूरों को 1,700 रुपये की सहायता दी गई थी। उन्होंने मांग की कि इस बार भी नुकसान के अनुसार किसानों को मुआवजा दिया जाए और कुल मुआवजे का कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा खेत मजदूरों को दिया जाए।

उन्होंने बताया कि तेज हवाओं के कारण कुछ राइस मिलों की छतें उड़ गईं और ईंट-भट्ठों की चारदीवारी को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इन कारोबारियों को भी उचित मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान उन्होंने सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को मिलने वाले कैश क्रेडिट और ऋण की शर्तों में बदलाव का मुद्दा भी उठाया।

उन्होंने दावा किया कि पहले किसानों को करीब 2.5 प्रतिशत मार्जिन मनी जमा करवानी पड़ती थी, जिसे बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया गया है। उनके अनुसार, इससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने ऋण पर ब्याज दरों और जमीन गिरवी रखने से संबंधित शर्तों पर भी सवाल उठाए।

चन्नी ने डीएपी खाद की उपलब्धता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को अगली फसल की तैयारी के लिए पर्याप्त खाद नहीं मिल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद की कमी और बढ़ती आर्थिक परेशानियों के कारण किसान मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की कृषि नीतियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इन नीतियों से पंजाब के किसानों पर दबाव बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार पर केंद्र की नीतियों को लागू करने का आरोप लगाया।

अंत में चन्नी ने पंजाब सरकार से मांग की कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की तुरंत गिरदावरी करवाकर मुआवजे की घोषणा की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों और मजदूरों को राहत नहीं मिली तो उन्हें अपनी मांगों के लिए दोबारा सड़कों पर उतरना पड़ सकता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article जालंधर में सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान: 1 नवंबर को जारी होगी ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की अगली किस्त
    Next Article हरियाणा को मिली बड़ी कामयाबी: सीएम नायब सैनी के गुजरात दौरे से आए 50 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट: CM कार्यालय से जुड़े अफसरों पर CBI जांच के आदेश के खिलाफ दायर की याचिका

    प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पंजाब के डीजीपी को लिखी गई चिट्ठी से जुड़े मामले में पंजाब सरकार ने पंजाब…

    4 Min Read
    दिल्लीराज्य

    Air India विमान टर्बुलेंस में 30 सेकेंड में 425 फीट नीचे आया, सीट बेल्ट न लगाने वाले यात्री उछले

    नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रहा एअर इंडिया का विमान एआई-2379 टर्बुलेंस की चपेट में आने के दौरान इतनी तेजी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में रोडरेज का खूनी खेल, UP पुलिस के सिपाही को लाठी-डंडों से पीटा

    गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में रोडरेज को लेकर कार सवार लोगों ने यूपी पुलिस के सिपाही पर हमला कर दिया। आरोप…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के पेंशनरों को बड़ी राहत, अगस्त में मिलेगा पेंशन एरियर; सरकार ने जारी किए ₹281 करोड़

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों को…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: फरीदकोट पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी: ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों का लिया जायजा, तुरंत मुआवजे की मांग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password