बैलाडिला के लिए गौरव का क्षण है। नगर के प्रतिभावान छात्र डॉ. प्रियांश दुबे ने एम.डी. मनोचिकित्सा में छत्तीसगढ़ आयुष विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया है।
यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह छत्तीसगढ़ मेडिकल विज्ञान संस्थान (CIMS), बिलासपुर के एम.डी. मनोचिकित्सा विभाग का प्रथम बैच था, और प्रथम बैच में ही CIMS के छात्र ने विश्वविद्यालय टॉप कर इतिहास रचा है।
डॉ. प्रियांश दुबे प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। वे बैलाडिला परियोजना विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्री सुनील कुमार दुबे के सुपुत्र हैं।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर नगर के प्रबुद्धजनों, शिक्षकों, परिजनों एवं नगरवासियों ने डॉ. प्रियांश दुबे को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
बैलाडिला के लिए गौरव के क्षण

Leave a Comment
