jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर होगी व्यापक जांच
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर होगी व्यापक जांच
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर होगी व्यापक जांच

Tripty Srivastava
Last updated: January 4, 2026 3:48 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में परिवार (कुटुंब) रजिस्टर में सामने आ रही गंभीर अनियमितताओं को लेकर प्रदेशभर में व्यापक, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जिलों में उपलब्ध परिवार/कुटुंब रजिस्टरों की प्रतियां तत्काल संबंधित जिलाधिकारी (DM) के पास सुरक्षित रखी जाएं, ताकि अभिलेखों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना पूरी तरह समाप्त की जा सके। साथ ही, परिवार रजिस्टरों की गहन जांच CDO/ADM स्तर पर कराए जाने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि जांच का दायरा वर्ष 2003 से वर्तमान तक रखा जाएगा, जिससे पूर्व वर्षों में हुई संभावित अनियमितताओं की भी पहचान की जा सके। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने वालों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि परिवार रजिस्टर का पंजीकरण एवं प्रतिलिपि सेवाएं पंचायत राज (कुटुंब रजिस्टरों का अनुरक्षण) नियमावली, 1970 के अंतर्गत संचालित होती हैं। नियमों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले प्रत्येक परिवार का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज होना अनिवार्य है। वर्तमान प्रविष्टियों के शुद्धिकरण एवं नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया को अब और अधिक सख़्त व पारदर्शी बनाने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने का अधिकार सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को प्राप्त है, जबकि इससे संबंधित अपील का अधिकार उप जिलाधिकारी (SDM) के पास निहित है। वर्तमान में ये सेवाएं अपणी सरकार पोर्टल के माध्यम से भी उपलब्ध हैं।

बैठक में यह तथ्य भी सामने आया कि राज्य की सीमा से लगे मैदानी जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों में अनधिकृत बसावट के आधार पर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे जनसांख्यिकीय संतुलन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। इसी पृष्ठभूमि में सरकार द्वारा परिवार रजिस्टर से संबंधित नियमावली में आवश्यक संशोधन की आवश्यकता जताई गई है।

पंचायती राज विभाग द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में परिवार रजिस्टर से जुड़ी सेवाओं के लिए प्रदेशभर में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। 01 अप्रैल से 31 दिसंबर 2025 के बीच नए परिवार जोड़ने के लिए कुल 2,66,294 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2,60,337 आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि 5,429 आवेदन नियमों के उल्लंघन एवं अपूर्ण दस्तावेजों के कारण निरस्त कर दिए गए। विशेषज्ञों के अनुसार निरस्त आवेदनों की संख्या फर्जी प्रविष्टियों की आशंका की ओर संकेत करती है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सीमावर्ती जिलों सहित प्रदेश के सभी जनपदों में समान रूप से जांच की जाए, ताकि किसी भी क्षेत्र में भेदभाव या ढिलाई न हो। भविष्य में परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया को स्पष्ट नीति के तहत नियंत्रित कर कैबिनेट में प्रस्तुत करने का भी निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि सरकारी अभिलेखों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस उच्चस्तरीय बैठक में सचिव गृह शैलेश बगौली, डीजीपी दीपम सेठ, डीजीपी इंटेलिजेंस अभिनव कुमार, विशेष सचिव पंचायती राज डॉ. पराग धकाते एवं निदेशक पंचायती राज निधि यादव उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: अब यूपी में घर का नक्शा खुद ऑनलाइन करा सकेंगे पास
Next Article मुख्यमंत्री धामी से सेवानिवृत्त कार्मिकों की मुलाकात, पेंशन संबंधी मांगों पर मिला आश्वासन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ताजा खबर

इंटक मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन का कैडर डेवलपमेंट अभियान: श्रमिकों के लिए ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

इंटक से संबद्ध मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन ने शुरू किया कैडर डेवलपमेंट प्रशिक्षण अभियान श्रमिक सशक्तिकरण की दिशा में एक…

3 Min Read
दिल्ली

दिल्ली में सनसनीखेज घटना: डिलीवरी बॉय की नृशंस हत्या, सीने पर कई घाव

दिल्ली में सनसनीखेज घटना: डिलीवरी बॉय की नृशंस हत्या, सीने पर कई घाव 1. कश्याला (पश्चिमी दिल्ली) में डिलीवरी बॉय…

2 Min Read
उत्तर प्रदेशताजा खबर

UPSC Success Story 2025: दृष्टिहीन मनु ने पास की UPSC परीक्षा, माँ बनीं उसकी आँखें – जानिए इस प्रेरणादायक सफर की पूरी कहानी

UPSC Success Story 2025: दृष्टिहीन मनु ने पास की UPSC परीक्षा, माँ बनीं उसकी आँखें – जानिए इस प्रेरणादायक सफर…

5 Min Read
उत्तराखंडराज्य

सरकार चली गांव की ओर बहुत सी जनसमस्याओं का किया मौक़े पर ही समाधान।

जसपुर। सरकार द्वारा संचालित जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड जसपुर के राजकीय…

5 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर पर सख्ती, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर होगी व्यापक जांच
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password