jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: विकासनगर को बड़ी सौगात: सीएम धामी ने कालसी में हरिपुर घाट का किया लोकार्पण, 25 फीट ऊंची यमुना प्रतिमा का अनावरण
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विकासनगर को बड़ी सौगात: सीएम धामी ने कालसी में हरिपुर घाट का किया लोकार्पण, 25 फीट ऊंची यमुना प्रतिमा का अनावरण
उत्तराखंडराज्य

विकासनगर को बड़ी सौगात: सीएम धामी ने कालसी में हरिपुर घाट का किया लोकार्पण, 25 फीट ऊंची यमुना प्रतिमा का अनावरण

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 18, 2026 8:03 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

विकासनगर: सीएम धामी आज विकासनगर दौरे पर रहे. इस दौरान सीएम धामी ने कालसी में हरिपुर घाट का लोकार्पण किया. साथ ही सीएम धामी ने यहां 25 फीट उंची यमुना की प्रतिमा का अनावरण भी किया.इस दौरान सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गौरव के पुनर्जागरण का कार्य निरंतर जारी है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बता दें हरिपुर जौनसार बावर का प्रवेश द्वार है. यहां यमुना और टौंस नदियों सहित अन्य सहायक नदियों का संगम भी होता है. टौंस( तमसा और यमुना नदी इन दोनों नदियों के बीच जौनसार बावर एक खुबसूरत पहाड़ी क्षेत्र है.

क्यों खास है हरिपुर घाट
  • यमुनोत्री से निकलने वाली यमुना नदी का विशेष धार्मिक महत्व है.
  • अब तक राज्य में कोई ऐसा प्रमुख घाट नहीं था जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर सकें.
  • इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से हरिपुर में इस भव्य यमुना घाट का निर्माण कराया गया.
  • यह घाट न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होग बल्कि जौनसार बावर क्षेत्र में पर्यटन को भी नई पहचान देगा.
  • स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी हरिपुर घाट मजबूती प्रदान करेगा.
  • हरिपुर कालसी का क्षेत्र ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से भी बेहद समृद्ध रहा है.
  • यहां सम्राट अशोक के शिलालेख गुरु गोबिंद सिंह के बाल्यकाल से जुड़े प्रसंग और प्राचीन अश्वमेघ यज्ञ स्थल मौजूद हैं.
  • जिनकी देखरेख भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा की जाती है.

उत्तराखंड के देहरादून जिले का जौनसार बावर क्षेत्र अपनी अनूठी संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है . यहां के आराध्य महासू महाराज हैं. जिनका मुख्य मंदिर हनोल स्थित है. क्षेत्र में अधिकतर लोगों का व्यवसाय कृर्षि ,बागवानी, और पशुपालन पर निर्भर है. यहां के तीज त्यौहार में पौराणिक संस्कृति की छठा बिखरती है. क्षेत्र में किसानों द्वारा पारम्परिक फसले, कोदों , झंगोरा , मक्का ,जौ, गेहूं धान सहित मोटे अनाजों के उत्पादन सहित नगदी फसलें अदरक ,टमाटर, अरबी, हरा धनिया, हरी मिर्च , बीन , शिमला मिर्च लहसुन का भी बड़े पैमाने पर किसान उत्पादन करते हैं .

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बागवानी में सेब , पूलम ,नाशपाती , किवी का भी बागवान किसानों द्वारा उत्पादन किया जाता है . जौनसार बावर मे किसानों के लिए नजदीक सब्जी मंडी सहिया में है. जहां इन दिनों मंडी में अदरक, की आवक शुरू हो चुकी है.सहिया मंडी से अदरक की डिमांड दिल्ली चंडीगढ़ हरियाणा ,उत्तर प्रदेश सहित अन्य हिस्सों मे भी भेजा जाता है. किसान पशुपालन मे भैंस ,गाय बैल , बकरी, भेड़ पालन भी करते हैं.

अपने उद्गम स्थल से कल कल बहती यमुना नदी जौनसार बावर के मुख्य द्वार हरिपुर होते हुए आगे के गंतव्य के लिए निरंतर बहती रहती है. जौनसार बावर क्षेत्र की देव डोलियां मां यमुना के स्नान के लिए हरिपुर घाट लाया जाता है. यहां पर लोग स्नान कर पुण्य के भागीदार बनते है. उत्तराखंड सरकार द्वारा हाल ही में हरिपुर तट पर यमुना घाट का भव्य निर्माण कराया गया. घाट निर्माण होने से तीर्थ यात्रियों में भी इजाफा होगा. साथ ही रोजगार के अवसर भी बढेगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी का ‘सेवा संकल्प अभियान’, जानिए उत्तराखंड में 2027 चुनाव से क्या है इसका कनेक्शन?
    Next Article सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    गुरु रविदास धाम
    राज्यहरियाणा

    कुरुक्षेत्र में गुरु रविदास धाम का निर्माण, सीएम सैनी ने एससी/एसटी को जमीन और योजनाओं की सौगात दी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र जिले के गांव उमरी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह…

    2 Min Read
    पंजाब सरकार
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय: ‘हमारे राम’ नाटक राज्य में निशुल्क, 40 शो होंगे

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि पूरे राज्य में भगवान श्रीराम…

    3 Min Read
    प्रशांत किशोर
    बिहार

    प्रशांत किशोर बोले – वोट बिहार का है तो विकास भी यहीं चाहिए!

    0 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    2027 चुनाव में मौजूदा विधायकों पर BJP का दांव, टिकट के लिए अब शुरू होगी असली परीक्षा

     देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव में टिकटों के आवंंटन को लेकर चल रही कई तरह की कयासबाजी के बीच भाजपा नेतृत्व ने…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: विकासनगर को बड़ी सौगात: सीएम धामी ने कालसी में हरिपुर घाट का किया लोकार्पण, 25 फीट ऊंची यमुना प्रतिमा का अनावरण
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password