jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में प्रशासनिक ढांचे का होगा पुनर्गठन: नए जिलों और तहसीलों की समीक्षा के लिए गठित आयोग 6 महीने में देगा रिपोर्ट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में प्रशासनिक ढांचे का होगा पुनर्गठन: नए जिलों और तहसीलों की समीक्षा के लिए गठित आयोग 6 महीने में देगा रिपोर्ट
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में प्रशासनिक ढांचे का होगा पुनर्गठन: नए जिलों और तहसीलों की समीक्षा के लिए गठित आयोग 6 महीने में देगा रिपोर्ट

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 15, 2026 10:41 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल में नए जिलों का गठन किया जाएगा। नए जिलों के साथ उप मंडल, तहसील, उप तहसील और विकास खंडों की समीक्षा और पुर्नगठन (निर्माण, विलय या विभाजन) भी किया जाएगा। प्रशासनिक तंत्र को सुचारु, सुलभ और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार ने यह निर्णय लिया है।

Contents
आयोग पांच बिंदुओं पर तैयार करेगा अपनी रिपोर्टAbout The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सरकार ने इसके लिए आयोग का गठन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। अधिवक्ता विशाल पंवार और राजेश शर्मा (सेवानिवृति भारतीय वन सेवा अधिकारी) आयोग में सदस्य होंगे।

निदेशक भू अभिलेख विभाग को आयोग का सदस्य सचिव बनाया गया है। विभागीय समन्वय और विषयगत विशेषज्ञता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने राजस्व, वित्त, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, वन, लोक निर्माण, जल शक्ति और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रशासनिक सचिवों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल करने की व्यवस्था की है। आयोग का मुख्यालय शिमला में होगा। सामान्य प्रशासन विभाग इसको लेकर जल्द ही दिशा निर्देश भी जारी करेगा।

highlights

Toggle
    • आयोग पांच बिंदुओं पर तैयार करेगा अपनी रिपोर्ट
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

आयोग पांच बिंदुओं पर तैयार करेगा अपनी रिपोर्ट

1. मौजूदा प्रशासनिक ढांचे का परीक्षण

राज्य के सभी जिलों, उप-मंडलों, तहसीलों, उप-तहसीलों, विकास खंडों और अन्य विभागीय प्रभागों के वर्तमान ढांचे का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा।

2. पुनर्गठन और नए क्षेत्रों का आकलन

जनसंख्या, भौगोलिक परिस्थिति, दुर्गमता, प्रशासनिक दक्षता और जनसुविधा के मानकों पर प्रशासनिक इकाइयों के नए सिरे से सृजन, विलय , विभाजन या पुनर्गठन की आवश्यकता तय करना।

3. व्यापक जन-परामर्श

आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया में आम जनता, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों और संबंधित विभागों से सीधा संवाद व परामर्श भी करेगा। इसके आधार पर ही अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

4. वित्तीय और बुनियादी ढांचे का लागत अनुमान

नई प्रशासनिक इकाइयां गठित करने की संभावना को देखते हुए इस के निर्माण पर होने वाले खर्च, ढांचागत विकास और कर्मचारियों के वित्तीय खर्च का आकलन भी किया जाएगा।

5. संसाधनों का कुशल उपयोग

आयोग राज्य के खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाले बिना मौजूदा कार्यालयों के कामकाज को सुव्यवस्थित और दक्ष बनाने का सुझाव भी अपनी रिपोर्ट में देगा।

छह महीने में सरकार को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में छह महीने के भीतर यह रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी। आयोग की इस रिपोर्ट को कैबिनेट में रखा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार इस में आगामी निर्णय लेगी।

अधिसूचना में कहा गया है कि राजस्व विभाग और सभी जिलों के उपायुक्त आयोग को आवश्यक रिकार्ड और डेमोग्राफिक डेटा उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग आयोग को कार्यालय, कर्मचारी और वाहन सुविधाएं प्रदान करेगा।

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन पर मंथन: 1972 के बाद से 12 पर अटकी है जिलों की संख्या, जानिए क्या हैं चुनौतियां
    Next Article हिमाचल में नए जिलों की सुगबुगाहट से गरमाई सियासत, सुक्खू सरकार के आयोग गठन के बाद चर्चाएं तेज
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़राज्य

    मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन INTUC किरंदुल द्वारा कैडर डेवलपमेंट की सशक्त पहल, प्रशिक्षण सत्रों में श्रमिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

    किरंदुल, 29 मार्च 2026।मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) किरंदुल द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत, जागरूक एवं प्रभावशाली बनाने की…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की 24 से 48 घंटे में आ सकती है SIT की रिपोर्ट, जांच में टिन्नू यादव की भूमिका पर उठे सवाल

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले की एसआईटी जांच लगभग पूरी हो गई है लेकिन अभी अंतिम…

    4 Min Read
    दिल्लीराज्य

    चिकित्सा शिक्षा में शामिल हो पोषण और जीवनशैली का पाठ : नीति आयोग सदस्य

    नई दिल्ली। चिकित्सा शिक्षा केवल उपचार ही नहीं, सही खानपान और जीवनशैली भी सिखाए, इसे भी चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रम में…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    राम मंदिर दान चोरी अहम मोड़ पर, कल तक नहीं दाखिल हुई चार्जशीट, तो सभी आरोपी होंगे जेल से बाहर

    अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी का हाईप्रोफाइल मामला पुलिस जांच के अंतिम और अहम मोड़ पर पहुंच चुकी है।…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में प्रशासनिक ढांचे का होगा पुनर्गठन: नए जिलों और तहसीलों की समीक्षा के लिए गठित आयोग 6 महीने में देगा रिपोर्ट
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password