नोएडा से तृप्ति श्रीवास्तवा की खास रिपोर्ट
मेदांता अस्पताल नोएडा ने अपने संचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस एक साल के सफर में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं से 75 हजार से अधिक मरीज लाभान्वित हुए हैं।
खास बात यह है कि मेदांता अस्पताल नोएडा में उपचार के लिए सिर्फ नोएडा और आसपास के मरीज ही नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों से भी मरीज पहुंच रहे हैं।
विशेषज्ञ डॉक्टरों, आधुनिक चिकित्सा तकनीक और जटिल बीमारियों के उपचार की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से मरीजों को गंभीर उपचार के लिए दूसरे बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत कम हो रही है।
मेदांता अस्पताल नोएडा ने अपने पहले वर्ष में 30 हजार से अधिक हेल्थ स्क्रीनिंग भी की हैं। इससे स्पष्ट होता है कि अस्पताल का फोकस केवल गंभीर बीमारियों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि नियमित स्वास्थ्य जांच और बीमारी की शुरुआती पहचान पर भी जोर दिया जा रहा है।
अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी समेत आधुनिक चिकित्सा तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। अलग-अलग विशेषज्ञ विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने पर भी जोर है।
मेदांता अस्पताल नोएडा की सेवाओं का लाभ देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भी मिल रहा है। इससे नोएडा में मेडिकल वैल्यू ट्रैवल को भी बढ़ावा मिल रहा है।
मेदांता अस्पताल नोएडा का एक साल का यह सफर बताता है कि नोएडा अब आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
आने वाले समय में विशेषज्ञ सेवाओं और आधुनिक तकनीक के विस्तार के साथ मरीजों को और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर अस्पताल का फोकस

