jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: टेंट-बैंक्वेट कारोबारियों का महाधिवेशन, केंद्र-प्रदेश सरकार से राहत की मांग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » टेंट-बैंक्वेट कारोबारियों का महाधिवेशन, केंद्र-प्रदेश सरकार से राहत की मांग
उत्तर प्रदेशराज्य

टेंट-बैंक्वेट कारोबारियों का महाधिवेशन, केंद्र-प्रदेश सरकार से राहत की मांग

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 19, 2026 4:19 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

टेंट-बैंक्वेट कारोबारियों ने सरकार से मांगा उद्योग का दर्जा, GST में राहत समेत 11 मांगें उठाईं

ग्रेटर नोएडा। टेंट, बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस, कैटरिंग और वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों ने 19-20 सितंबर को गोल्डन ड्रीम विस्टा, ग्रेटर नोएडा में होने वाले महाधिवेशन से पहले शुक्रवार को नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता कर केंद्र और प्रदेश सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं। कारोबारियों ने कहा कि यह क्षेत्र लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार देता है, इसके बावजूद इसे अब तक उद्योग का दर्जा नहीं मिला है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

प्रदेश सरकार से टेंट का सामान ले जाने वाले वाहनों को नो-एंट्री से मुक्त करने की मांग की गई। साथ ही बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस को सराय एक्ट के दायरे से बाहर रखने की मांग उठाई गई। कारोबारियों का कहना है कि इन स्थानों पर लोग ठहरने के लिए नहीं, बल्कि शादी-विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने आते हैं, इसलिए सराय एक्ट की औपचारिकताएं व्यावहारिक नहीं हैं।

नए विकसित क्षेत्रों में टेंट, बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस, कैटरिंग और इवेंट कारोबार के लिए रियायती दरों पर भूखंड उपलब्ध कराने तथा यूपीएसआईडीसी के प्लॉटों को फ्रीहोल्ड करने की मांग भी की गई। कारोबारियों ने ऐसे व्यवसायों के लिए अलग से ‘टेंट नगर’ विकसित करने का सुझाव दिया।

GST में बड़ी राहत की मांग

केंद्र सरकार से सेवा प्रदाताओं के लिए GST पंजीकरण की सीमा सामान्य राज्यों में 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये और विशेष राज्यों में 10 लाख से 25 लाख रुपये करने का सुझाव दिया गया। वहीं कंपोजिशन स्कीम की सीमा 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये तथा कर की दर 6 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत करने की मांग रखी गई।

वेडिंग सेवाओं पर वर्तमान 18 प्रतिशत GST को तर्कसंगत करने की मांग करते हुए कारोबारियों ने 5 प्रतिशत बिना ITC या 18 प्रतिशत ITC सहित का विकल्प देने का सुझाव दिया। इसके अलावा सरकारी विभागों से भुगतान मिलने के बाद GST जमा करने की व्यवस्था, दूसरे राज्यों में काम करने पर ITC की समस्या दूर करने और वेडिंग इंडस्ट्री को विधिवत उद्योग का दर्जा देने की मांग की गई।

कारोबारियों ने ई-वे बिल की व्यवस्था में टेंट कारोबार की प्रकृति के अनुरूप बदलाव की मांग भी रखी। उनका कहना है कि टेंट का सामान कई बार बिक्री के लिए नहीं, बल्कि कार्यक्रमों में इस्तेमाल के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है, इसलिए मौजूदा ई-वे बिल व्यवस्था में व्यावहारिक दिक्कतें आती हैं।

प्रेसवार्ता में अध्यक्ष अशोक चावला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, महामंत्री अभिलेश वर्मा, कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता, संयुक्त महामंत्री मुकेश त्यागी, उपाध्यक्ष मुकेश सिंगल, युवा कोषाध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र विनोद पाल, नोएडा अध्यक्ष जगदीश नागर, नोएडा महामंत्री विनोद शर्मा और नोएडा कोषाध्यक्ष प्रवीण चौहान सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नोएडा में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है
    Next Article बीटीओ में 11 करोड़ की लागत से सुधरेगी ट्रक पार्किंग और यातायात व्यवस्था, कलेक्ट्रेट की टीम ने किया निरीक्षण
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर विवादों में घिरीं, PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 400 से अधिक शिकायतें दर्ज

    भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर अपने व्यंगात्मक गीतों और बयानों को लेकर विवादों के केंद्र में…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में अहम समीक्षा, युक्तीकरण और पदोन्नति पर होगा मंथन

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग की…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    विभागीय परिसम्पत्तियों के संरक्षण को लेकर एडीएम की सख्ती, समीक्षा बैठक आयोजित

    रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने विभागों की भूमि/परिसम्पत्तियों से अतिक्रमण हटाये जाने…

    2 Min Read
    ताजा खबरमनोरंजनराजस्थानलाइफस्टाइलहरियाणा

    राजस्थान में निकली शाही बारात — हाथी पर सवार डॉक्टर दूल्हा, ऊंटों पर बाराती!

    राजसी अंदाज़ में सजी हुई बारात, जिसमें दूल्हा खुद हाथी पर सवार होकर निकला... और पीछे-पीछे ऊँटों पर सवार होकर…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: टेंट-बैंक्वेट कारोबारियों का महाधिवेशन, केंद्र-प्रदेश सरकार से राहत की मांग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password