jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में बागवानी योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, किसानों के भुगतान पर मंत्री सख्त
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में बागवानी योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, किसानों के भुगतान पर मंत्री सख्त
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में बागवानी योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, किसानों के भुगतान पर मंत्री सख्त

News Desk
Last updated: August 13, 2026 8:56 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड में बागवानी और किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं. लंबित भुगतान की विसंगतियां एक सप्ताह में दूर करने और किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ देने को प्राथमिकता बताया गया है.

Contents
About The AuthorNews Desk

कृषि मंत्री की अहम बैठक: उत्तराखंड में किसानों को बागवानी और कृषि योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने को लेकर सरकार ने विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में हुई समीक्षा बैठक में एप्पल मिशन, पॉलीहाउस और वित्तीय वर्ष 2026-27 की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य उद्यान अधिकारी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे.

किसानों के लंबित भुगतान पर एक हफ्ते की डेडलाइन: बैठक में एप्पल मिशन की जनपदवार प्रगति की समीक्षा करते हुए कृषि मंत्री ने अधिकारियों से सेब की अति सघन बागवानी मिशन के तहत चल रहे कामों की जानकारी ली. उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका सीधा फायदा किसानों तक पहुंचना जरूरी है.

भुगतान में आ रही विसंगतियां: इसके साथ ही सेब उत्पादक किसानों के लंबित भुगतानों का जल्द निस्तारण करने को भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए. समीक्षा बैठक में किसानों से जुड़ा सबसे अहम मुद्दा लंबित भुगतान रहा. कृषि मंत्री ने पॉलीहाउस, एप्पल मिशन, कीवी और अन्य योजनाओं के तहत भुगतान में आ रही विसंगतियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भुगतान से जुड़ी सभी समस्याओं का निस्तारण कर किसानों को उनका पैसा उपलब्ध कराया जाए. मंत्री ने कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

सेब के साथ कीवी और ड्रैगन फ्रूट पर भी जोर: उत्तराखंड में पारंपरिक बागवानी के साथ नई फसलों को बढ़ावा देने पर भी बैठक में जोर दिया गया. कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य के पर्वतीय और अन्य क्षेत्रों में कीवी और ड्रैगन फ्रूट के उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं. उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों को इन फसलों से जोड़ने और विभागीय योजनाओं के जरिए उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. इसका मकसद किसानों के लिए आय के नए विकल्प तैयार करना और बागवानी क्षेत्र में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना है.

बुआई से पहले किसानों तक पहुंचना होगा बीज: कृषि मंत्री ने अधिकारियों को किसानों की जरूरत के हिसाब से पहले से तैयारी करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सब्जियों और अन्य फसलों के बीज किसानों को बुआई से पहले ही उपलब्ध कराए जाएं, ताकि बीज की कमी के कारण खेती का समय प्रभावित न हो. मंत्री ने निर्धारित समयसीमा के भीतर योजनाओं का क्रियान्वयन करने और तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने को कहा. नाबार्ड योजना के तहत बनाए जा रहे पॉलीहाउस की प्रगति की भी समीक्षा की गई.

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने पॉलीहाउस निर्माण की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया. पॉलीहाउस को किसानों के लिए संरक्षित खेती का महत्वपूर्ण माध्यम माना जा रहा है, ऐसे में इसके निर्माण और किसानों को इसके लाभ से जोड़ने की प्रक्रिया में देरी न हो, इसके निर्देश दिए गए.

मधुमक्खी पालन से रोजगार बढ़ाने पर जोर: बैठक में मधुमक्खी पालन यानी मौन पालन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई. कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में मौन पालन के जरिए किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की क्षमता है. उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों को मौन पालन से जोड़ने के साथ उन्हें प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. समीक्षा बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि योजनाओं के लक्ष्य सिर्फ वित्तीय खर्च तक सीमित न रहें, बल्कि उनका वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंचे. उन्होंने सभी योजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article जल जीवन मिशन की CM धामी ने की समीक्षा, हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश
    Next Article उत्तराखंड में बनेंगे दो ‘साहित्य ग्राम’, CM धामी बोले- संस्कृति और साहित्य को मिलेगा नया मंच
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी से मिली फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम, नाथ संप्रदाय से जुड़े फिल्म के अहम दृश्यों को दिखाया

    लखनऊ। फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पुरानी पुलिस नहीं, दुस्साहस करने वाले भुगतेंगे कीमत … सीएम योगी की अपराधियों को दो टूक

    यूपी पुलिस के गीत ‘खाकी का सितारा’ के लॉन्चिंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुशासन का आधार…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    मार्च में बदला मौसम का मिजाज: यूपी के कई जिलों में छाया घना कोहरा

    लखनऊ। मार्च का महीना आमतौर पर गर्मी की शुरुआत का संकेत देता है, लेकिन उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक…

    2 Min Read
    खेल प्रतिभाओं
    राज्यहरियाणा

    स्कूलों में खेल प्रतिभाओं की पहचान और सुविधाओं का आंकलन अब डिजिटल पोर्टल के जरिए

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में शिक्षा विभाग…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में बागवानी योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, किसानों के भुगतान पर मंत्री सख्त
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password