jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मोहननगर जंगल में युवक की हत्या का आरोप, पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मोहननगर जंगल में युवक की हत्या का आरोप, पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज
उत्तर प्रदेशराज्य

मोहननगर जंगल में युवक की हत्या का आरोप, पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

News Desk
Last updated: August 14, 2026 9:29 am
News Desk
Share
SHARE

साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में मोहननगर के पास एक जंगल में मिले युवक के शव के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले में युवक की पत्नी व उसके प्रेमी पर लोहे की राड से वारकर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Contents
About The AuthorNews Desk

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र के माध्यम से महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

शादी के 10 साल तक पत्नी साथ रही

बुलंदशहर पुराना बस अड्डा निवासी बबलू का का कहना है कि उनका 35 वर्षीय भाई लखवेंद्र अर्थला में किराये के मकान में रहता था। उसने 15 साल पहले शादी की थी। शादी के 10 साल तक पत्नी साथ रही, इस दौरान दोनों के बीच पत्नी के चरित्र को लेकर विवाद रहता था। बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया।

इसके बाद उनके भाई ने अर्थला में ही दूसरी युवती से शादी कर ली। कुछ साल बाद दूसरी पत्नी भी छोड़कर चली गई और अर्थला में ही एक ट्रक चालक के साथ रहने लगी। उनका कहना है कि अक्सर भाई अपनी दूसरी पत्नी से मिलने जाता था लेकिन पत्नी अपने प्रेमी ट्रक चालक के साथ मिलकर भाई के साथ मारपीट करती थी।

पिता भी अर्थला में भाई के पास आकर रहने लगे

भाई की शराब पीने की आदत के चलते पिता भी अर्थला में भाई के पास आकर रहने लगे। आरोप है कि तीन व चार अगस्त को भी भाई अपनी दूसरी पत्नी से मिलने गया था तो दोनों ने मिलकर उसे बहुत बुरी तरह से पीटा। इसके बाद भाई पांच अगस्त की रात पिता से खाना लाने की बात कहकर बाहर निकला और वापस नहीं लौटा।

काफी तलाशने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। आठ अगस्त को उसका शव मोहननगर में डीसीपी ट्रांस हिंडन के कार्यालय से कुछ दूरी पर जंगल में पड़ा हुआ मिला। 10 अगस्त को भाई का सुराग नहीं लगने पर वह पिता के साथ साहिबाबाद थाने गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो फोटो के माध्यम से भाई की पहचान की।

इसके बाद पीड़ित ने दूसरी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद की 1.14 लाख MSME इकाइयों को बड़ी राहत, संपत्ति कर में बदलाव का प्रस्ताव
    Next Article दिल्ली में दर्दनाक हादसा, DTC बस की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की मौत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    प्रेमी के साथ हमबिस्तर हालत में पकड़ी गई पत्नी, पति को दूध में देती थी नींद की गोलियां, झांसी की घटना वायरल

    यूपी के झांसी में शादी के दो महीने बाद ही पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

    5 Min Read
    पश्चिम बंगाल

    SIR विवाद: CM ममता बनर्जी का तेज़ और निर्णायक जवाब – “जब तक मैं जिंदा हूं, किसी का मताधिकार नहीं छीनने दूंगी”

    SIR विवाद: CM ममता बनर्जी का तेज़ और निर्णायक जवाब – “जब तक मैं जिंदा हूं, किसी का मताधिकार नहीं…

    3 Min Read
    थराली
    उत्तराखंड

    थराली में बादल फटने से मची तबाही: SDM आवास ढहा, दो लोग लापता, राहत कार्य जारी

    थराली में बादल फटने से मची तबाही: SDM आवास ढहा, दो लोग लापता, राहत कार्य जारी चमोली (उत्तराखंड), 23 अगस्त…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरताजा खबरराजनीतिराष्ट्रीय

    ऑपरेशन सिंदूर: थरूर, सुप्रिया, रविशंकर… बन गई ‘टीम इंडिया’, अब पूरी दुनिया में आतंकवाद पर एक्सपोज होगा पाकिस्तान

    "भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक और बड़ा क़दम उठाया है। राजनीति से ऊपर उठकर, सारे दल एकजुट हो गए…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मोहननगर जंगल में युवक की हत्या का आरोप, पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password