jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा! 1 साल पुराना डेटा रिकवर, चैट्स से खुला 2 करोड़ की चोरी का राज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा! 1 साल पुराना डेटा रिकवर, चैट्स से खुला 2 करोड़ की चोरी का राज
उत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा! 1 साल पुराना डेटा रिकवर, चैट्स से खुला 2 करोड़ की चोरी का राज

News Desk
Last updated: July 6, 2026 7:31 am
News Desk
Share
SHARE

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को जेल में तीन आरोपियों से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों की चैट से पता चला कि पूरे खेल का मास्टरमाइंड चंपत राय का करीबी टिन्नू यादव था और करीब दो करोड़ के चढ़ावा की चोरी की गई है। कोर्ट की अनुमति से पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। अब मिली नई जानकारी के आधार पर टिन्नू यादव को आने वाले दिनों में कस्टडी रिमांड पर लेने की अपील पुलिस कर सकती है। पुलिस को उम्मीद है कि टिन्नू पूछताछ में कई अहम राज उगल सकता है।

Contents
About The AuthorNews Desk

अनुकल्प, लवकुश और करुणेश से पूछताछ

पुलिस की साइबर सेल ने राममंदिर के चढ़ावा चोरी के आरोपियों के मोबाइल चैट का बीते एक साल का डाटा हासिल किया है। इसके आधार पर रविवार को विवेचक ने जेल में आरोपियों से कई बिन्दुओं पर पूछताछ की। विवेचक सीओ आशुतोष तिवारी रविवार को करीब 11:30 बजे जेल पहुंचे और करीब 4:15 बजे तक रहे। अविनाश से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई नए तथ्य मिले थे, जिनका सत्यापन पुलिस ने जेल पहुंचकर किया। पुलिस ने पूछताछ के दौरान सभी के लिखित बयान दर्ज किए। इसे अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके आधार पर पुलिस कस्टडी रिमांड ले सकती है।

पहले अलग-अलग फिर आमने-सामने पूछताछ

रविवार को पुलिस ने अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पाण्डेय से पूछताछ की। विवेचक ने पहले तीनों से अलग-अलग फिर उन्हें साथ बिठाकर पूछताछ की। पुलिस ने अविनाश को छोड़कर अन्य सातों आरोपियों से पूछताछ करने की अनुमति ली है। शेष चार आरोपियों रमाशंकर मिश्र,टिन्नू यादव, मनीष यादव, सुभाष श्रीवास्तव से आने वाले समय में पुलिस पूछताछ कर सकती है। किससे कब पूछताछ होगी, यह अभी सामने नहीं आया है।

अनुकल्प-लवकुश की चैट के कई सुराग मिले

राममंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों की मोबाइल चैट में दो करोड़ की चोरी सामने आने का दावा है। आरोपियों ने आपस में चैट के माध्यम से काफी बातचीत की है। अनुकल्प और लवकुश की मोबाइल चैट में पुलिस को कई सुराग मिले हैं। फरवरी में रुपये के बंटवारे को लेकर इन दोनों के बीच विवाद भी होने की बात कही जा रही है। इसकी जानकारी भी पुलिस को आरोपियों की मोबाइल चैट से मिली है।

कैसे निकलती थी नकदी बाहर

जांच में सबसे अहम सवाल नकदी के राममंदिर परिसर से बाहर निकलने को लेकर है। बिना संगठित गिरोह के रूप में यह काम सम्भव नहीं है। पुलिस सहयोग करने वाले अन्य नामों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसमें चूक अथवा संलिप्तता शामिल है। सूत्रों के अनुसार अनुकल्प की गणना के दौरान वाउचर बनाने की जिम्मेदारी थी। इसमें वह बड़ी हेरफेर करने में मदद करता था। आरोपियों के पूरे प्लान को लेकर पुलिस सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है, जिसे कोर्ट में बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जा सके।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, इन 5 एजेंडों पर होगी चर्चा
    Next Article योगी कैबिनेट की बैठक आज, होमगार्डों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा; 21 प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    कांग्रेस
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में कांग्रेस ने राज्यव्यापी जन-जागरण अभियान की घोषणा की

    देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ते भ्रष्टाचार, महिला अपराध, बेरोज़गारी और प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ कांग्रेस ने निर्णायक संघर्ष का ऐलान कर…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    पहली बार ‘लैब’ से निकलकर ‘लैंड’ तक पहुंचे वैज्ञानिक

    डबल इंजन सरकार ने चलाया विकसित कृषि संकल्प अभियान, उत्तर प्रदेश के 14170 गांवों में 23.30 लाख किसानों से संवाद…

    8 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून के विकास कार्यों की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता पर जोर

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में देहरादून जनपद के…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशताजा खबरराष्ट्रीय

    सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: अब यूपी में घर का नक्शा खुद ऑनलाइन करा सकेंगे पास

    ऑनलाइन मैप अप्रूवल सिस्टम से आम लोगों को बड़ी राहत, भ्रष्टाचार और दौड़भाग से मिलेगा छुटकारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा! 1 साल पुराना डेटा रिकवर, चैट्स से खुला 2 करोड़ की चोरी का राज
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password