jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, इन 5 एजेंडों पर होगी चर्चा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, इन 5 एजेंडों पर होगी चर्चा
उत्तर प्रदेशराज्य

चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, इन 5 एजेंडों पर होगी चर्चा

News Desk
Last updated: July 6, 2026 7:03 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। राम जन्मभूमि चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार को अहम बैठक होनी है। जिसमें चढ़ावा चोरी विवाद मामले में एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट और वित्तवर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट व अन्य वित्तीय पहलुओं पर चर्च के अलावा ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के त्यागपत्र पर विचार होगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि चंपत राय और अनिल मिश्रा ने जब त्यागपत्र दे ही दिया है तो अब आगे क्या कार्यवाही होगी। लेकिन ट्रस्ट गठन की डीड में ही किसी ट्रस्टी को पद से हटाने और उत्तराधिकार की व्यापक व्यवस्था दी गई है। उसमें बताया गया है कि वो कौन सी परिस्थितियां होगीं जिसमें कोई ट्रस्टी पद से तत्काल प्रभाव से हट जाएगा। जिसमें एक परिस्थिति एक महीने का पूर्व नोटिस देकर पद से इस्तीफा देना भी शामिल है।

हालांकि, अगर बोर्ड आफ ट्रस्टी किसी ट्रस्टी को ट्रस्ट के हितों के खिलाफ काम करने पर पद से हटाता है तो ऐसा दो तिहाई बहुमत से पास प्रस्ताव के जरिए किया जा सकता है लेकिन ऐसा करने से पहले उसे आरोप बताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और जवाब व सुनवाई का मौका दिया जाएगा।

मंदिर में प्रबंधन संबंधी आगामी व्यवस्थाओं पर भी विचार

सोमवार को होने वाली ट्रस्ट की बैठक इसीलिए अहम मानी जा रही है कि इसमें न सिर्फ चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर विचार होगा बल्कि मंदिर में प्रबंधन संबंधी आगामी व्यवस्थाओं पर भी विचार होगा। ये इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि चंपत राय ट्रस्ट के महासचिव हैं और सारी व्यवस्था और प्रबंधन उन्हीं के निर्देश पर चलता था।

ऐसे में अगर वह पद से हट जाते हैं तो उनकी जगह किसे यह जिम्मेदारी सौंपी जाए मुद्दा बना हुआ है। ट्रस्ट डीड के मुताबिक बोर्ड आफ ट्रस्टी में ट्रस्ट में 11 सदस्य हैं जिन्हें प्रस्ताव पर वोट देने का अधिकार है। इसमें ग्यारहवां सदस्य निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेंन्द्र दास हैं जो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर निर्मोही अखाड़ा के प्रतिनिधि के तौर पर ट्रस्ट में शामिल हैं।

कौन है ट्रस्ट के 10 सदस्य?

इसके अलावा जो 10 सदस्य हैं उनमें पहले ट्रस्टी पूर्व अटार्नी जनरल और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील के. परासरन हैं जो कि संस्थापक ट्रस्टी हैं और जीवनभर के लिए ट्रस्टी हैं।

इसके अलावा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, माधवाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्नतीर्थ, परमानंद जी महाराज, स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ये ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हैं, विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्रा, डाक्टर अनिल मिश्रा जिन्होंने इस्तीफा दे दिया है, चंपत राय महासचिव जिन्होंने इस्तीफा दे दिया है, कृष्ण मोहन जो कामेश्वर चौपाल की जगह शामिल हुए थे।

ट्रस्टी अनुसूचित जाति का होना जरूरी

ट्रस्ट के नियमों के मुताबिक एक ट्रस्टी अनुसूचित जाति का होना जरूरी है। 11 ट्रस्टियों के अलावा केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के एक-एक वरिष्ठ अधिकारी पदेन ट्रस्टी है तथा अयोध्या के जिलाधिकारी भी पदेन ट्रस्टी हैं। साथ ही राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा भी ट्रस्ट में शामिल हैं।

लेकिन इनमें से बोर्ड आफ ट्रस्टी और वोट देने का अधिकार निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास को मिला कर सिर्फ 11 लोगों को ही है। बैठक में उन्हीं के बहुमत से फैसला होगा कि क्या करना है क्या नहीं। इसमें से जिन दो लोगों ने इस्तीफा दिया है वे शामिल नहीं होंगे। ट्रस्ट डीड कहती है कि किसी भी बैठक का कोरम तभी पूरा होगा जबकि वोट देने का हक रखने वाले बोर्ड आफ ट्रस्टी के 50 प्रतिशत ट्रस्टी उस बैठक में शामिल हों।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में अभी तक आठ कर्मचारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जो कि चढ़ावे में आने वाली राशि की गणना का काम करते थे। लेकिन सवाल ये है कि क्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टियों की भी कोई जिम्मेदारी बनती है? इस पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश एसआर सिंह कहते हैं कि इस मामले में दो चीजें हैं एक तो चोरी हुई है और दूसरी ट्रस्ट की ड्यूटी में लापरवाही हुई है।

चोरी में कानून के मुताबिक उन्हीं लोगों को सजा मिलेगी जिन्होंने अपराध किया है। जो लोग लापरवाही के जिम्मेदार है उन्हें पद से हटाया जा सकता है और ये बात पदेन सदस्यों पर भी लागू होती है चाहें उनके पास वोटिंग का अधिकार हो या न हो। जस्टिस सिंह का कहना है कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए ताकि पता चले कि इसमें ट्रस्टियों की सांठगांठ है कि नहीं अगर सांठगांठ साबित होती है तो कानून में वे भी उतने ही जिम्मेदार होंगे जितने की चोरी करने वाले हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article किरंदुल में MMWU (INTUC) की अनूठी पहल: जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल और छाते, सरदार पटेल के आदर्शों को सेवा के माध्यम से किया नमन
    Next Article राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा! 1 साल पुराना डेटा रिकवर, चैट्स से खुला 2 करोड़ की चोरी का राज
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    Nayab Singh Saini की घोषणा: जींद के उचाना से संचालित होगी HDRF

    चंडीगढ़। ऊंची इमारतों में लगने वाली आग, औद्योगिक हादसों, बाढ़ और भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने के लिए हरियाणा अब दूसरे…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा – बिहार से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 50 घायल

    उत्तर प्रदेश: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा – बिहार से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 50…

    2 Min Read
    मुख्यमंत्री सम्मान
    उत्तर प्रदेशराज्य

    साहसिक कार्यों के लिए आज 35 पुलिसकर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री सम्मान, CM योगी करेंगे सम्मानित

    सीएम योगी सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधान भवन के समक्ष ध्वजारोहण के बाद अदम्य साहस का परिचय…

    2 Min Read
    छत्तीसगढ़

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, भाई-बहन समेत तीन की मौत

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, भाई-बहन समेत तीन की मौत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़ | जिले…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, इन 5 एजेंडों पर होगी चर्चा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password