jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: एरियर की गलत गणना पड़ी भारी, शिक्षा विभाग ने डीडीओ को दी कार्रवाई की चेतावनी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एरियर की गलत गणना पड़ी भारी, शिक्षा विभाग ने डीडीओ को दी कार्रवाई की चेतावनी
राज्यहिमाचल प्रदेश

एरियर की गलत गणना पड़ी भारी, शिक्षा विभाग ने डीडीओ को दी कार्रवाई की चेतावनी

News Desk
Last updated: September 9, 2026 8:36 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन एरियर की गणना में अब मनमानी नहीं चलेगी। शिक्षा विभाग ने 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 तक की अवधि के एरियर को लेकर सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) को सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि का एरियर प्री-रिवाइज्ड पे स्केल के आधार पर ही तैयार किया जाएगा। संशोधित वेतनमान के आधार पर एरियर की गणना करना सरकारी निर्देशों के विपरीत माना जाएगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

तत्काल सावधानी बरतने के निर्देश 

निदेशालय की ओर से जारी आदेश में सामने आया है कि कुछ डीडीओ अदालत के आदेश या अन्य मामलों में एरियर की मांग तैयार करते समय संशोधित वेतनमान को आधार बना रहे हैं। विभाग ने इस पर आपत्ति जताते हुए तत्काल सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

संशोधित वेतनमान के आधार पर गणना कर भेजी जा रही थी डिमांड

राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों को उक्त अवधि के संशोधित वेतन एरियर की 50 हजार रुपये की केवल एक किस्त जारी की गई है। इसके बावजूद कुछ मामलों में संशोधित वेतनमान के आधार पर बड़ी एरियर राशि की गणना कर मांग भेजी जा रही थी। अब विभाग ने ऐसी गणना पर रोक लगा दी है।

विभाग के अनुसार यदि अदालत के आदेश या किसी अन्य कारण से कर्मचारी को एरियर देना पड़ता है तो 2016 से 2021 की अवधि के लिए गणना प्री-रिवाइज्ड वेतनमान पर होगी। यदि किसी विशेष मामले में सरकार या न्यायालय ने अलग से स्पष्ट निर्देश दिए हों तो वह अपवाद रहेगा।

जांच के बाद ही निदेशालय पहुंचेगी एरियर शीट

एरियर की गणना करने के बाद संबंधित डीडीओ सीधे निदेशालय को मांग नहीं भेज सकेंगे। पहले जिला स्तर पर उपनिदेशक कार्यालय में तैनात सेक्शन ऑफिसर (एफएंडए) से गणना शीट की जांच और सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही इसे निदेशालय भेजा जा सकेगा।

चूक या उल्लंघन को गंभीरता से लेगा विभाग

शिक्षा विभाग ने सभी उपनिदेशकों और डाइट प्रधानाचार्यों को अधीनस्थ डीडीओ व कार्यालय प्रमुखों को तत्काल निर्देश जारी करने को कहा है। आदेश में साफ चेतावनी दी गई है कि निर्देशों में किसी भी तरह की चूक या उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल की नदियों से निकलेगा ‘खजाना’, ड्रेजिंग से बाढ़ का खतरा घटेगा और बढ़ेगा राजस्व
    Next Article हिमाचल में कैबिनेट विस्तार से पहले सियासी हलचल तेज, सुक्खू समेत कई मंत्री दिल्ली में डटे
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणा भाजपा की नई कार्यकारिणी पर अंतिम मंथन, कभी भी जारी हो सकती है सूची

    पंचकूला। हरियाणा भाजपा में नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद की सोसायटियों में आवारा कुत्तों का आतंक, लिफ्ट से फ्लैटों के दरवाजे तक पहुंच रहे

    गाजियाबाद। जिले की बहुमंजिला सोसायटियों में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। कुत्ते अब पार्क और पार्किंग…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    फर्जी ट्रेडिंग एप से करोड़ों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा; कतर-दुबई तक जुड़े तार

    नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिला की साइबर सेल थाना पुलिस ने डिजिटल और वित्तीय जांच का दायरा बढ़ाते हुए एक देशव्यापी…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    निवेश का नया अध्याय लिख रहा उत्तर प्रदेश, और तेज हुई औद्योगिक रफ्तार

    योगी सरकार के संकल्प का लाभ उठाकर अशोक लीलैंड ने दो वर्षों से भी कम समय में निवेश को धरातल…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: एरियर की गलत गणना पड़ी भारी, शिक्षा विभाग ने डीडीओ को दी कार्रवाई की चेतावनी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password