jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल वन निगम कर्मचारी महासंघ और प्रबंधन के बीच बैठक: 10 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को जल्द मिलेगा नियमितीकरण
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल वन निगम कर्मचारी महासंघ और प्रबंधन के बीच बैठक: 10 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को जल्द मिलेगा नियमितीकरण
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल वन निगम कर्मचारी महासंघ और प्रबंधन के बीच बैठक: 10 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को जल्द मिलेगा नियमितीकरण

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 1, 2026 8:10 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम कर्मचारी महासंघ और निगम प्रबंधन के बीच बुधवार को हुई बैठक में कर्मचारियों से जुड़े 10 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बैठक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नियमितीकरण का मामला प्रमुखता से उठाया गया। प्रबंध निदेशक संजय सूद ने आश्वासन दिया कि संबंधित स्क्रीनिंग समितियों की रिपोर्ट निगम मुख्यालय को जल्द भेजने के लिए डीएम और जीएम को निर्देश दिए जाएंगे, जिससे अक्तूबर 2026 तक नियमितीकरण के आदेश जारी किए जा सकें।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

महासंघ के अध्यक्ष प्रीतम पाल ठाकुर के अनुसार बैठक में प्रबंधन ने कर्मचारियों के लंबित मामलों के समाधान के लिए समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिया। बैठक में निगम की ओर से प्रबंध निदेशक संजय सूद, कार्यकारी निदेशक मीरा शर्मा और प्रबंधक (प्रशासन) संतोष शर्मा मौजूद रहीं। महासंघ की ओर से अध्यक्ष बाबू राम चौधरी, महासचिव विक्रांत कदशोली, संगठन सचिव अर्जुन बख्यान, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा, आरएंडटी बिलासपुर के सचिव श्याम लाल शर्मा और शिमला आधारित यूनियन से जगदीश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

महासंघ ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नियमितीकरण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए इसे जल्द पूरा करने की मांग रखी। प्रबंधन ने संबंधित स्क्रीनिंग समितियों की रिपोर्ट शीघ्र मंगवाकर प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। ईपीएफ वेतन सीमा बढ़ाने के मामले में बताया गया कि निगम के निदेशक मंडल के निर्णय के बाद प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जा चुका है। महासंघ ने इस पर आगामी कार्रवाई जल्द पूरी करने की मांग की। महासंघ ने प्रबंधन से बैठक में दिए गए आश्वासनों पर समयबद्ध कार्रवाई की मांग की। चेयरमैन प्रीतम पाल ठाकुर ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का नियमितीकरण फिलहाल महासंघ का मुख्य मुद्दा है और आदेश जारी होने तक इस मांग को प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा।

दो शिफ्ट में चल रही फैक्ट्रियों को तीन शिफ्ट में चलाने की तैयारी

इस बैठक में बिरोजा और तारपीन कारखानों में कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी उठा। स्टाफ की कमी दूर कर वर्तमान में दो शिफ्ट में चल रही आरएंडटी फैक्ट्रियों को तीन शिफ्ट में संचालित करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। फील्ड स्टाफ को आवश्यक प्रशिक्षण देने और टिंबर मैनुअल से संबंधित विषय पर भी चर्चा हुई। इसका उद्देश्य कार्यप्रणाली में एकरूपता और कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाना है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: अब नियमितीकरण में नहीं होगा 6 महीने का नुकसान, कटऑफ नियमों में बदलाव
    Next Article हिमाचल सरकार का बड़ा कदम: धौलासिद्ध hydro project को अपने अधीन लेने के लिए कोर्ट में एफिडेविट देगी सुक्खू सरकार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    लापता रेशमा देवी मामले में एक्शन में सीएम धामी: एसएसपी टिहरी को फोन कर दिए सख्त निर्देश, तलाश अभियान तेज़

    देहरादून। टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र से लापता रेशमा देवी की तलाश के मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    नीला ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

    मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला आ गया है. मेरठ जिला जज अरविंद कुमार शर्मा की…

    5 Min Read
    दिल्लीराज्य

    पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि पर फैसला आज, सदस्यता बहाली की उम्मीद

    नई दिल्ली। ग्रामीण विकास बैंक एफडी घोटाला मामले में दोषी ठहराए गए मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र…

    4 Min Read
    पीएम आवास
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी ने एक क्लिक से दो लाख परिवारों को ट्रांसफर की पीएम आवास की किस्त; खिले चेहरे

    लखनऊ : मौनी अमावस्या पर्व पर प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत प्रदेश के दो लाख से अधिक शहरी लाभार्थियों के…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल वन निगम कर्मचारी महासंघ और प्रबंधन के बीच बैठक: 10 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को जल्द मिलेगा नियमितीकरण
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password