jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कौन हैं बिहार में जिताने वाले विनोद तावड़े, क्यों मिली चुनावी राज्य UP में BJP की हैट्रिक की जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कौन हैं बिहार में जिताने वाले विनोद तावड़े, क्यों मिली चुनावी राज्य UP में BJP की हैट्रिक की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेशराज्य

कौन हैं बिहार में जिताने वाले विनोद तावड़े, क्यों मिली चुनावी राज्य UP में BJP की हैट्रिक की जिम्मेदारी

News Desk
Last updated: August 19, 2026 7:21 am
News Desk
Share
SHARE

भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद अब विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े राज्यों में संगठन को चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही गुजरात के जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन नवीन की टीम में जगदीश सचिव हैं। विनोद तावड़े इससे पहले यूपी में संगठनात्मक चुनावों की जिम्मेदारी से लेकर 2024 के लोकसभा चुनाव में स्टार कैंपेनर टूर की रणनीति तैयार करने तक अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

महाराष्ट्र के मराठा समुदाय से आने वाले तावड़े को चुनावी रणनीतिकार के साथ संगठनात्मक कार्यों में बेहद माहिर माना जाता है। तावड़े की पत्नी का नाम वर्षा तावड़े है। वह भी विनोद तावड़े की तरह लंबे समय तक एबीवीपी से जुड़ी रहीं। इस समय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं। वह लेखिका भी हैं और बच्चों को गोद लेने के विषय पर किताब लिखी है। परिवार में एक बेटी अन्वी है।

विनोद तावड़े पिछले कुछ महीनों से यूपी में लगातार सक्रिय थे। यहां तक कि योगी कैबिनेट विस्तार के दौरान नामों का पैनल भी विनोद तावड़े ने तैयार किया था। संगठन विस्तार में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। बीजेपी संगठन की हर बैठक में मौजूद रहते थे। इसी के बाद से उनके प्रभारी बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

कई बड़े अभियानों का नेतृत्व किया

विनोद तावड़े को भाजपा के कुशल चुनावी और संगठनात्मक प्रबंधकों में से माना जाता है। उन्होंने बिहार, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक और चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण प्रभार संभाले हैं। तावड़े ने भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान, ‘मेरी माटी मेरा देश’, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘मन की बात’ जैसे कई बड़े अभियानों के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में काम किया है।

तावड़े इस समय महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद भी हैं। पुणे से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग करने वाले तावड़े का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से शुरुआत से ही जुड़ाव रहा। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में पूर्णकालिक कार्यकर्ता और मुंबई इकाई के प्रमुख के रूप में छात्र राजनीति से अपनी पहचान बनाई। 1995-1999 और 2002-2011 तक महाराष्ट्र भाजपा के राज्य महासचिव रहे। 1999 में मुंबई भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष बने। नवंबर 2021 से लगातार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

सांसद से पहले एमएलसी और विधायक रहे

राज्यसभा का सांसद बनने से पहले महाराष्ट्र में विधान परिषद और विधानसभा के सदस्य भी रहे। 2011-2014 तक विधान परिषद और 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई की बोरीवली से विधायक बने थे। देवेंद्र फडणवीस सरकार ने उन्हें मंत्री भी बनाया। स्कूली शिक्षा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, खेल व युवा कल्याण, सांस्कृतिक कार्य और मराठी भाषा जैसे प्रमुख मंत्रालयों का कार्यभार संभाला।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article UP को सबसे अधिक तवज्जो: चुनावी राज्यों पर भाजपा का बड़ा दांव, यहां ब्राह्मण और ठाकुर समुदाय के बीच संतुलन साधा
    Next Article उत्तराखंड में चुनावी मोड में भाजपा, गढ़वाल की तीनों सीटों को लेकर बैठकों का दौर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर पर होगा व्यापक शोध

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली, जिसे सदियों से सत्ता और संस्कृति के केंद्र के रूप में जाना जाता है, अब अपने उस…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    राजपुरा में जगन्नाथ रथयात्रा में पहुंचे नायब सैनी, खींचा रथ और लगाया झाड़ू

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा मात्र धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय सनातन…

    2 Min Read
    देहरादून
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में शिक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

    देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1035 सहायक…

    3 Min Read
    भगवंत मान
    पंजाबराज्य

    भगवंत मान का तीखा बयान: अदालतों पर साधा निशाना, डेरा प्रमुख की मुलाकात पर संकेत?

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर अपने तीखे अंदाज़ में बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कौन हैं बिहार में जिताने वाले विनोद तावड़े, क्यों मिली चुनावी राज्य UP में BJP की हैट्रिक की जिम्मेदारी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password