jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
उत्तर प्रदेशराज्य

UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 14, 2026 6:53 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में अगले पांच महीनों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो जाएगा। लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा ने बड़ी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। सबसे महत्वपूर्ण काम प्रत्याशियों का चयन है। इसके लिए दिल्ली में मंथन शुरू हो गया है। खुद भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मोर्चा संभाल लिया है। यूपी के एक-एक सांसद से मिलकर फीडबैक ले रहे हैं। उनसे न केवल राज्य में जमीनी हकीकत का जायजा लिया जा रहा है बल्कि भावी प्रत्याशियों और मौजूदा विधायकों पर राय भी ली जा रही है। इसके साथ ही अलग से सर्वे भी शुरू हो चुका है। इन सर्वे का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, भावी उम्मीदवारों और चुनावों को प्रभावित करने वाले प्रमुख स्थानीय मुद्दों पर फीडबैक जुटाना है। पिछले हफ्ते दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नितिन नवीन से मुलाकात की थी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यूपी के भाजपा सांसदों के साथ आमने-सामने (वन-ऑन-वन) बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों के दौरान सांसदों से उनके लोकसभा क्षेत्र में जमीन पर हालात, स्थानीय मुद्दों, संगठनात्मक तैयारियों और पार्टी के प्रति जनता के रुख पर प्रतिक्रिया ली जा रही है। भाजपा अध्यक्ष अब तक 25 से ज्यादा सांसदों से मुलाकात कर चुके हैं। इन बातचीत के जरिए पार्टी नेतृत्व चुनावों से पहले राज्य के अलग-अलग इलाकों के हालात का विस्तृत आकलन कर रहा है। इससे जमीनी स्तर पर प्रमुख मुद्दों की पहचान भी हो रही है।

पिछले विधानसभा चुनाव में बना था इतिहास

बीजेपी का उद्देश्य चुनावों से काफी पहले अपने संगठनात्मक और बूथ-स्तरीय तैयारियों को मजबूत करना और उम्मीदवार चयन के साथ चुनावी रणनीति को आकार देना है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 403 में से 255 सीटें जीती थीं। तब उसका वोट शेयर 41.29 प्रतिशत था। 2022 में 37 वर्षों में पहला ऐसा मौका था जब कोई पार्टी अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता में वापसी करने में सफल हुई थी। इस बार भाजपा की नजरें हैट्रिक पर हैं। पार्टी का साफ मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव की जीत से ही 2029 के लोकसभा चुनाव की राह आसान होगी।

विधानसभा में जीत के बाद लोकसभा में मिली थी चोट

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने 2022 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी चोट दी थी। 2022 के चुनाव में 403 में से केवल 111 सीटें जीतकर सत्ता की रेस से बाहर हुई सपा ने 2024 में कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा की आधी से ज्यादा सीटें जीत ली थीं। माना जाता है कि सपा की इस जीत के कारण ही भाजपा लोकसभा में अकेले बहुमत हासिल करने से दूर रह गई थी। सपा ने लगातार चार चुनाव 2014, 2017, 2019 और 2022 हारने के बाद यह जीत हासिल की थी। ऐसे में अगला विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।

सपा-कांग्रेस से ही सीधा मुकाबला होने की संभावना

इस विधानसभा चुनाव में भी सपा और कांग्रेस के मिलकर मैदान में उतरने की पूरी संभावना है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर रखा है। बसपा ने विधानसभा चुनाव में केवल एक सीट जीती थी और लोकसभा में उसका खाता भी नहीं खुल सका था। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए का मुख्य मुकाबला सपा-कांग्रेस गठबंधन से ही होगा।

इस बार सुभासपा और रालोद भी साथ

बीजेपी के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि इस बार ओपी राजभर की सुभासपा और जयेंद्र चौधरी की रालोद भी उसके साथ है। पिछली बार राजभर और जयेंद्र चौधरी ने सपा के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके अलावा पहले की तरह संजय निषाद की निषाद पार्टी और अनुप्रिया पटेल की अपना दल भी भाजपा के साथ है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article छात्राओं को कहा,कोई परेशान करे तो ठोक दो: राज्यपाल
    Next Article 7 बार सेवा विस्तार का अनोखा रिकॉर्ड, फिर छुट्टी पर गए मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह; आगे क्या होगा?
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में बदलेंगे सरकारी योजनाओं के पैमाने: काम और बजट से नहीं, अब ‘वास्तविक लाभार्थियों’ से तय होगी सफलता

    देहरादून: उत्तराखंड में अब सरकारी योजनाओं की सफलता सिर्फ काम पूरा होने या बजट खर्च होने के आंकड़ों से तय…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता महिला मुक्केबाजों को सीएम धामी ने किया सम्मानित

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    रोहिणी में 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट के इरादे से वारदात; तीन गिरफ्तार

    बाहरी दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-3 में मंगलवार रात 60 वर्षीय राकेश खन्ना की हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह घर…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    गैरसैंण में आज से विधानसभा का तीसरा सत्र: भराड़ीसैंण पहुंचे CM धामी, अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बोलीं- जनहित के मुद्दों पर होगी सार्थक चर्चा

    गैरसैंण (चमोली): उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में 27 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र को लेकर…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password