jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में बदलेंगे सरकारी योजनाओं के पैमाने: काम और बजट से नहीं, अब ‘वास्तविक लाभार्थियों’ से तय होगी सफलता
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में बदलेंगे सरकारी योजनाओं के पैमाने: काम और बजट से नहीं, अब ‘वास्तविक लाभार्थियों’ से तय होगी सफलता
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में बदलेंगे सरकारी योजनाओं के पैमाने: काम और बजट से नहीं, अब ‘वास्तविक लाभार्थियों’ से तय होगी सफलता

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 1, 2026 7:47 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड में अब सरकारी योजनाओं की सफलता सिर्फ काम पूरा होने या बजट खर्च होने के आंकड़ों से तय नहीं होगी, बल्कि सरकार यह भी देखेगी कि योजनाओं का लाभ वास्तव में कितने लोगों तक पहुंचा. मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 पॉइंट कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों और उन्हें मिले वास्तविक लाभ का पूरा आंकड़ा तैयार करने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी हर महीने कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे और कम प्रगति वाले मामलों में सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उत्तराखंड में अब सरकारी योजनाओं की प्रगति का आकलन सिर्फ इस आधार पर नहीं होगा कि कितने काम पूरे हुए या कितनी राशि खर्च हुई. सरकार यह भी देखेगी कि योजनाओं का वास्तविक लाभ कितने लोगों तक पहुंचा और उससे उनकी स्थिति में कितना बदलाव आया. मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए.

मुख्य सचिव ने कहा किसी योजना की सफलता केवल उसके तहत किए गए कार्यों से तय नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह भी देखा जाना चाहिए कि उससे आम लोगों को कितना वास्तविक लाभ मिला. इसके लिए योजनाओं के लाभार्थियों का पूरा आंकड़ा तैयार करने और उनके जीवन तथा आय पर पड़े असर का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं.

खास तौर पर पिरूल कलेक्शन योजना को लेकर मुख्य सचिव ने अधिकारियों से अब तक हुई मॉनेटाइजेशन का पूरा हिसाब तैयार करने को कहा है. इसमें कितने लोगों को इसका लाभ मिला, लाभार्थियों को कितनी राशि या आय प्राप्त हुई और उनकी आय में कितना इजाफा हुआ, इसका आकलन किया जाएगा. यानी योजना के तहत कितना पिरूल एकत्र किया गया, इससे आगे बढ़कर सरकार अब यह जानना चाहती है कि इसका आर्थिक फायदा आखिर कितने लोगों को मिला.

इसी तरह डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और कचरे के सेग्रिगेशन की व्यवस्था की भी नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. कचरा संग्रहण से लेकर उसके पृथक्करण और निस्तारण तक पूरी व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है. बैठक में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी एसटीपी को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. प्रदेश में स्थापित एसटीपी का उनकी क्षमता के अनुरूप पूरा उपयोग सुनिश्चित करने के साथ सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए केंद्रीकृत व्यवस्था तैयार की जाएगी. बड़े कमर्शियल संस्थानों और ग्रुप हाउसिंग में उनके स्वयं के एसटीपी से जुड़े नियमों का पालन भी सुनिश्चित कराया जाएगा.

मुख्य सचिव ने अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण न होने देने के लिए जिलास्तर पर निगरानी और पार्किंग से जुड़ी लंबित योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश भी दिए. अब सभी जिलाधिकारी हर महीने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे. समीक्षा में आंकड़ों के साथ जमीनी स्थिति, लाभार्थियों को मिला फायदा और योजनाओं में आ रही समस्याओं पर भी फोकस रहेगा. कम प्रगति वाले मामलों में कारण चिन्हित कर समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड बीजेपी में सियासी हलचल तेज: नवनियुक्त प्रभारी राम माधव और सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का पहला प्रदेश दौरा
    Next Article पीएम मोदी के संभावित उत्तराखंड दौरे से हलचल तेज: केदारनाथ में बाबा केदार की पूजा और टिहरी में दे सकते हैं बड़ी सौगात
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    सेहत योजना
    पंजाबराज्य

    CM सेहत योजना: पंजाब में घर-घर जाकर वितरित किए जा रहे सेहत कार्ड

    पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना को जमीन पर उतारने के लिए बड़ा कदम उठाया…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    वित्तीय संकट में सुक्खू सरकार: हिमाचल पर बढ़ा कर्ज़ का बोझ, 600 करोड़ रुपये के नए ऋण की अधिसूचना जारी

    शिमला। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक बार फिर बाजार से त्रण लेने का फैसला…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    रेल मंत्री से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई अहम रेल परियोजनाओं की मांग

    नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर…

    3 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली मेट्रो में CISF जवान पर महिला की फोटो खींचने का आरोप, मोबाइल गैलरी में मिली तस्वीर

    नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां येलो लाइन पर स्थित एम्स मेट्रो स्टेशन…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में बदलेंगे सरकारी योजनाओं के पैमाने: काम और बजट से नहीं, अब ‘वास्तविक लाभार्थियों’ से तय होगी सफलता
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password