jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के फैसले पर रोक; 38 बिल्डिंग को ध्वस्त करने का था आदेश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के फैसले पर रोक; 38 बिल्डिंग को ध्वस्त करने का था आदेश
उत्तर प्रदेशराज्य

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के फैसले पर रोक; 38 बिल्डिंग को ध्वस्त करने का था आदेश

News Desk
Last updated: July 28, 2026 6:51 am
News Desk
Share
SHARE

रामपुर/मुरादाबाद/बरेली : मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत मिली है. यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के आदेश पर मुरादाबाद डिविज़नल कमिश्नर की अदालत ने अंतरिम रोक लगा दी है. मुरादाबाद डिविज़नल कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की अदालत ने सोमवार सुनवाई हुई. डिविजनल कमिश्नर अंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी के वकील की ओर से अर्ज़ी दाखिल किए जाने के बाद अंतरिम रोक लगाई गई है.

Contents
About The AuthorNews Desk

उन्होंने कहा कि सुनवाई के लिए तय तारीख यानी मंगलवार को कार्यवाही नहीं हो सकती, क्योंकि मुरादाबाद में एक वकील के निधन के बाद शोक सभा आयोजित की गई है. यूनिवर्सिटी के वकील की ओर से दायर अर्ज़ी को मंज़ूरी दे दी गई है और अगले आदेश तक किसी भी ढांचे को गिराने पर रोक लगा दी गई है. यह रोक मामले की अंतिम सुनवाई तक लागू रहेगी.

उन्होंने कहा कि सभी पक्षों की बात सुनने और रिकॉर्ड की जांच करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा. जौहर यूनिवर्सिटी के संस्थापक आज़म खान की पत्नी तज़ीन फातिमा को पहले उम्मीद थी कि कमिश्नर की अदालत उनके पक्ष में फ़ैसला सुनाएगी. वहीं यूनिवर्सिटी के छात्रों का विरोध-प्रदर्शन 12वें दिन भी जारी रहा. फैसला आने के बाद छात्रों ने खुशी जताई. आजम खान के करीबी आसिम राजा ने कहा, अगर यूनिवर्सिटी को गिराने की कोशिश की गई, तो ज़बरदस्त आंदोलन किया जाएगा.

राज्यसभा की पूर्व सदस्य और यूनिवर्सिटी की प्रो-वाइस-चांसलर फातिमा ने यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को गिराने के आदेश को “मनमाना” और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ़ बताया था. उन्होंने कहा, अगर फ़ैसला हमारे पक्ष में नहीं आता है, तो हम इसे हाईकोर्ट और ज़रूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे. हम आख़िर तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे. सरकार इतनी आसानी से यूनिवर्सिटी को अपने नियंत्रण में नहीं ले सकती.

जौहर यूनिवर्सिटी और मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के वकील जुनैद एजाज ने बताया, 28 जुलाई को कंडोलेंस होने के कारण आज सुनवाई की गई, जिसमें कमिश्नर मुरादाबाद ने जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तिकरण के मामले में स्टे दे दिया है. इस मामले में कल की तारीख लगी हुई है, इसलिए अब सुनवाई की अगली तारीख कल ही पता चल पाएगी.

वहीं मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा ने कमिश्नर कोर्ट के इस फैसले पर खुशी जताई है. उन्होंने कमिश्नर आंजनेय कुमार को धन्यवाद भी कहा, रुचि वीरा ने कहा कि उन्हें और खुशी होती अगर स्टे का फैसला आखिरी होता. उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों, प्रशासन और रामपुर वासियों को इस फैसले पर मुबारकबाद दी.

यूपी सरकार ने मुसलमानों की भावनाओं का सम्मान किया : ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाए जाने का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला हजारों छात्रों के भविष्य और समाज की भावनाओं का सम्मान करने वाला कदम है. इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार भी व्यक्त किया.

मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने कहा कि उन्होंने पहले ही राज्य सरकार और रामपुर प्रशासन से अपील की थी कि जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई न की जाए. उनका कहना था कि यह विश्वविद्यालय मौलाना मोहम्मद अली जौहर के नाम पर स्थापित है, जिनका देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

उन्होंने कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर ने महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी. उनका कहना है कि गोलमेज सम्मेलन के दौरान भी उन्होंने भारत का पक्ष मजबूती से रखा और अंग्रेजी हुकूमत का विरोध किया। ऐसे स्वतंत्रता सेनानी के नाम से जुड़े संस्थान का सम्मान बनाए रखा जाना चाहिए.

मौलाना ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय के संस्थापक और पूर्व मंत्री आजम खान से जुड़े मामलों के कारण संस्थान कानूनी विवादों में घिर गया था, जिसके बाद रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई थी. हालांकि अब सरकार द्वारा इस कार्रवाई पर रोक लगाए जाने से राहत मिली है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ’69 हजार शिक्षक भर्ती में किसी की नौकरी नहीं जाएगी’, योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
    Next Article विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    सीएम योगी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    फंड की कोई कमी नहीं, यूपी के हर जिले में होगा ये काम; सीएम योगी का बड़ा ऐलान

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चंदौली में इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स के शिलान्यास अवसर पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा…

    4 Min Read
    कैंचीधाम
    उत्तराखंडराज्य

    नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम और भवाली बाईपास परियोजनाओं का निरीक्षण किया

    नैनीताल। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल भ्रमण के दौरान कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण…

    3 Min Read
    किच्छा एम्स
    उत्तराखंडराज्य

    किच्छा एम्स को पूर्ण एम्स बनाने की पहल, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

    नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा सत्र के दौरान केंद्रीय…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    नाबार्ड योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, तीन दिन में प्रस्ताव अपलोड करें विभाग

    देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के फैसले पर रोक; 38 बिल्डिंग को ध्वस्त करने का था आदेश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password