jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंडराज्य

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

News Desk
Last updated: July 28, 2026 6:59 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीक का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विज्ञान को प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखकर आमजन के जीवन से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

Contents
About The AuthorNews Desk

सोमवार को आईआरडीटी सभागार में पायनियर समाचार पत्र समूह और उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन और सेमीकंडक्टर जैसी तकनीकें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पर्यटन और आपदा प्रबंधन में बदलाव ला रही हैं। इन क्षेत्रों में नवाचार से युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर पैदा होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड की पहली विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति लागू की है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। उन्होंने बताया कि देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण तेजी से चल रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर के स्कूली विद्यार्थियों का नियमित रूप से साइंस सिटी भ्रमण कराया जाए, ताकि उनमें वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित हो सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में साइंस एंड इनोवेशन सेंटर, लैब्स ऑन व्हील्स, डिजिटल लाइब्रेरी, पेटेंट इन्फॉर्मेशन सेंटर, स्टेम लैब्स, एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे युवाओं को राज्य में ही वैश्विक स्तर के अवसर मिल सकें।इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पद्मश्री डॉ. बी.के. संजय, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत सहित अनेक वैज्ञानिक, शिक्षाविद और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के फैसले पर रोक; 38 बिल्डिंग को ध्वस्त करने का था आदेश
    Next Article काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    दिल्ली हाई कोर्ट में वकीलों का कार्य बहिष्कार, 10 करोड़ रुपये की वित्तीय सीमा पर विवाद

    नई दिल्ली। जिला अदालतों के आर्थिक अधिकार क्षेत्र या वित्तीय सीमा को दो करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने का…

    2 Min Read
    उत्तराखंड
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड ने खोली 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां, साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

    देवभूमि उत्तराखंड ने साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय लेते हुए पर्वतारोहण गतिविधियों को अभूतपूर्व विस्तार…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    लखनऊ में डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी मामले में FIR दर्ज

    लखनऊ में डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी मामले में FIR दर्ज, राजनीतिक और सामाजिक विवाद तेज लखनऊ, 28 जुलाई 2025…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 2.71 करोड़ रुपये के उपचार के साथ, युवा वयस्कों में कैशलेस कार्डियक प्रक्रियाओं की संख्या सबसे अधिक है, जिनमें 135 मरीजों का इलाज किया गया है।

    चंडीगढ़:  फाजिल्का जिले के 58 वर्षीय मनजीत सिंह कई हफ्तों तक सीने में होने वाली तकलीफ को मामूली थकान समझकर नजरअंदाज…

    7 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password