jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मिशन-2027 की तैयारी तेज, धामी ने कार्यकर्ताओं से कहा- घर-घर पहुंचकर मांगें समर्थन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मिशन-2027 की तैयारी तेज, धामी ने कार्यकर्ताओं से कहा- घर-घर पहुंचकर मांगें समर्थन
उत्तराखंडराज्य

मिशन-2027 की तैयारी तेज, धामी ने कार्यकर्ताओं से कहा- घर-घर पहुंचकर मांगें समर्थन

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 10, 2026 7:54 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

हल्द्वानी। मिशन-2027 के लिए भाजपा ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी को मिशन की तरह लेकर घर-घर पहुंचना होगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र को भी जनता के सामने रखना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर विजय रथ को कोई रोक नहीं पाएगा।

बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश निराशा के दौर में था। भ्रष्टाचार और घोटालों की चर्चा होती थी और विश्व पटल पर भारत की मजबूत पहचान नहीं थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद देश की तस्वीर बदली है। आज भारत को दुनिया सम्मान की नजर से देख रही है और वह प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

धामी ने कहा कि जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया और गरीब परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। सैनिकों का मनोबल बढ़ा है और पहलगाम हिंसा के बाद भारत ने अपनी सामरिक शक्ति का लोहा दुनिया को मनवाया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने यूसीसी लागू करने, लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

हल्द्वानी की 2024 की घटना के बाद दंगारोधी कानून बनाया गया। विकास कार्यों को भी लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मिशन-2027 के लिए संगठन की ताकत को बूथ से लेकर गांव और घर तक सक्रिय करना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व और कार्यों से प्रेरणा लेकर भाजपा का कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच जाता है। अब यही संपर्क अभियान मिशन-2027 की जीत का आधार बनेगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हल्द्वानी में खरगे की सभा पर बरसे नितिन नवीन, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
    Next Article कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को केंद्र की हरी झंडी, 60 दिन में तैयार होगी टेक्नो-इकोनॉमिक रिपोर्ट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘संत प्रेमानंद के आश्रम में गया युवक, बाहर नहीं आया’: मेरठ का परिवार पहुंचा वृंदावन, एक घंटे तक चला हंगामा

    मेरठ का एक परिवार अपने लापता बेटे प्रिंस की तलाश में सोमवार को वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के राधा…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी BJP की मीडिया टीम का ऐलान; 31 प्रवक्ता, 25 पैनलिस्ट घोषित, 2 सह -संयोजक

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार देर शाम बहुप्रतीक्षित प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ मीडिया पैनलिस्ट की सूची…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    फेस-2 पुलिस ने 1.8 किलो गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में 26 वर्षीय आकाश कुमार को गिरफ्तार…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सादगी की मिसाल बने सीएम सुक्खू, चंबा में आम नाई की दुकान पर कटवाए बाल

    चंबा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का रविवार को चंबा दौरे के दौरान एक बेहद खास अंदाज देखने…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मिशन-2027 की तैयारी तेज, धामी ने कार्यकर्ताओं से कहा- घर-घर पहुंचकर मांगें समर्थन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password