jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पतवारी में 152वें मारुति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, 20 सितंबर को होगा विशाल भंडारा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पतवारी में 152वें मारुति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, 20 सितंबर को होगा विशाल भंडारा
उत्तर प्रदेशराज्य

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पतवारी में 152वें मारुति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, 20 सितंबर को होगा विशाल भंडारा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 17, 2026 7:08 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: क्षेत्र के सेक्टर-2 स्थित ग्राम पतवारी के सुप्रसिद्ध नव दुर्गा मंदिर प्रांगण में आज 152वें मारुति महायज्ञ का धार्मिक एवं वैदिक रीति-रिवाज के साथ भव्य शुभारंभ हो गया। इस पावन अवसर पर समूचा क्षेत्र प्रभु श्री राम और भक्त शिरोमणि हनुमान जी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा है।
यह महायज्ञ काशी के प्रसिद्ध संत, यज्ञ सम्राट पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री जगदीश जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन एवं पावन सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। स्वामी जगदीश जी महाराज, पूज्य ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा के परम शिष्य हैं। उनके निर्देशन में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्र के वातावरण को भक्तिमय बनाया जा रहा है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

महायज्ञ के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती दीपिका मिश्रा के साथ मुख्य यजमानों एवं आचार्यों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के बीच अग्नि प्रज्ज्वलन किया। अग्नि देव के आह्वान के साथ ही यज्ञ कुंडों में आहुतियां देने का क्रम शुरू हुआ।
इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने भी महायज्ञ में आहुतियां देकर विश्व कल्याण, शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम का समय और दैनिक रूपरेखा

महायज्ञ के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मुख्य आयोजक महंत टीकम सिंह जी ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान 20 सितंबर तक निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक मुख्य पूजन, हवन एवं धार्मिक पाठ चलेगा। 20 सितंबर को महायज्ञ की पूर्णाहुति दी जाएगी, जिसके उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

ग्राम पतवारी स्थित नव दुर्गा मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों, ध्वजाओं और आकर्षक विद्युत लड़ियों से सजाया गया है। महायज्ञ के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों, आसपास की सोसायटियों तथा दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं यज्ञ की परिक्रमा के लिए पहुंचे।
आयोजक महंत टीकम सिंह ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर यज्ञ की परिक्रमा करें, आहुति दें और प्रभु कृपा प्राप्त करें। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति के स्वयंसेवक पूरी तरह मुस्तैद हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी के सभी 75 जिलों में शुरू होगी ‘भारत टैक्सी’ सुविधा, योगी सरकार का मेगा प्लान जानिए
    Next Article नोएडा आरटीओ ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों की दूरी व विसंगतियों पर गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की शिकायत का बड़ा असर: प्रशासन ने दी आधिकारिक आख्या, 15 किमी दूरी पर नया केंद्र जल्द शुरू होने की उम्मीद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    रेखा आर्या का यशपाल आर्य पर हमला, बोलीं- संवैधानिक पद की गरिमा तार-तार करना शर्मनाक

    देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के सार्वजनिक आचरण, भाषा शैली, सभ्यता और संस्कारों पर सवाल खड़े…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली लोक अदालत में 1.15 लाख ट्रैफिक चालानों का निपटारा, 2.24 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

    नई दिल्ली: दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) द्वारा रविवार को राजधानी के सभी जिला न्यायालय परिसरों में यातायात चालानों के…

    4 Min Read
    उत्तराखंडक्राइमराज्य

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: जांच से आगे महिलाओं की कार्यस्थल सुरक्षा पर फोकस जरूरी

    देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोर्ट ने 2025 में मुख्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई, लेकिन…

    5 Min Read
    दिल्लीराज्य

    सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, अभय वर्मा बने दिल्ली सरकार के मुख्य प्रवक्ता

    नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लक्ष्मीनगर के विधायक अभय कुमार वर्मा को दिल्ली सरकार का मुख्य प्रवक्ता तथा आरके पुरम…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पतवारी में 152वें मारुति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, 20 सितंबर को होगा विशाल भंडारा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password