jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बीजेपी के 8 उम्मीदवार कौन होंगे, आज पता चल जाएगा.. जातीय समीकरण से लेकर चौंकाने वाले नामों तक, पूरी रणनीति तैयार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बीजेपी के 8 उम्मीदवार कौन होंगे, आज पता चल जाएगा.. जातीय समीकरण से लेकर चौंकाने वाले नामों तक, पूरी रणनीति तैयार
उत्तर प्रदेशराज्य

बीजेपी के 8 उम्मीदवार कौन होंगे, आज पता चल जाएगा.. जातीय समीकरण से लेकर चौंकाने वाले नामों तक, पूरी रणनीति तैयार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 5, 2026 10:31 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. बीजेपी की ओर से आठ उम्मीदवारों के नामों पर फैसला होना अभी बाकी है. पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर संभावित नामों पर मंथन चल रहा है. हालांकि अंतिम सूची जारी होने के बाद ही यह साफ होगा कि किन चेहरों को राज्यसभा भेजने का मौका मिलता है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

8 सीटों के लिए कई नाम चर्चा में

बीजेपी की संभावित सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी और कवि व पूर्व आप नेता कुमार विश्वास के नाम चर्चा में हैं. इनके अलावा दुर्विजय शाक्य समेत कई अन्य नेताओं के नाम भी संभावित सूची में बताए जा रहे हैं. पार्टी की ओर से करीब दो दर्जन से अधिक नामों पर विचार किए जाने की बात सामने आई है. इनमें पुराने चेहरों के साथ नए नाम भी शामिल हैं. ऐसे में अंतिम आठ नामों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

जातीय और क्षेत्रीय समीकरण पर नजर

राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन में बीजेपी के सामने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की चुनौती भी है. संभावित नामों में अलग-अलग सामाजिक समूहों और क्षेत्रों से जुड़े नेता शामिल हैं. बीएल वर्मा के नाम की चर्चा लोधी समुदाय के प्रतिनिधित्व के लिहाज से हो रही है, जबकि हरीश द्विवेदी का नाम ब्राह्मण चेहरे के तौर पर चर्चा में है. वहीं स्मृति ईरानी का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल बताया जा रहा है.

6 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है. इसके बाद 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है. बीजेपी के मौजूदा विधानसभा संख्या बल के आधार पर सात सीटों पर उसकी स्थिति मजबूत बताई जा रही है. आठवीं सीट को लेकर राजनीतिक समीकरण और संभावित क्रॉस वोटिंग पर भी नजर है.

आज लखनऊ पहुंचेंगे बीएल संतोष

राज्यसभा चुनाव के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के सोमवार को लखनऊ पहुंचने की जानकारी है. लखनऊ में कुछ अहम बैठकों के बाद उनके सुल्तानपुर जाने की बात कही गई है. सुल्तानपुर में काशी और गोरखपुर क्षेत्र की संघ-बीजेपी समन्वय बैठक में बीएल संतोष के शामिल होने की जानकारी है. संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार के भी बैठक में हिस्सा लेने की बात कही गई है.

राज्यसभा की सूची से मिलेंगे चुनावी संकेत?

बीजेपी की अंतिम राज्यसभा सूची पर इसलिए भी नजर है, क्योंकि उम्मीदवारों के चयन से पार्टी की सामाजिक और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं के संकेत मिल सकते हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि चर्चा में चल रहे नामों में से किन नेताओं पर पार्टी भरोसा जताती है और अंतिम आठ नामों में कौन-कौन जगह बनाता है. आधिकारिक सूची जारी होने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी में ओवैसी की एंट्री; दद्दन खां भिनगा से AIMIM प्रत्याशी घोषित, सपा-भाजपा पर जमकर बरसे ओवैसी
    Next Article ‘औरगंजेब ने पिता शाहजहां को पानी तक के लिए तरसा दिया था’, सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने समझाई सनातन धर्म की ताकत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    हरेला पर्व पर ग्राम बंडिया में पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश

    खटीमा। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला महोत्सव पखवाड़े पर खटीमा के ग्राम पंचायत भवन बंडिया में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ट्रस्टी…

    3 Min Read
    उत्तराखंड
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब स्कूलों के नाम होंगे बलिदानियों के नाम पर

    उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब स्कूलों के नाम होंगे बलिदानियों के नाम पर 📍 देहरादून | 25 जुलाई 2025…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पहले जय श्रीराम बोलने पर पड़ती थी लाठी, अब स्कीम का नाम ही G RAM G; अयोध्या में बोले योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में संकट मोचन…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में ईवी खरीदने पर नहीं देना होगा रोड टैक्स, योगी कैबिनेट का फैसला, 2.56 लाख तक का फायदा

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) क्षेत्र में प्रदूषण कम करने और पुराने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़क…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बीजेपी के 8 उम्मीदवार कौन होंगे, आज पता चल जाएगा.. जातीय समीकरण से लेकर चौंकाने वाले नामों तक, पूरी रणनीति तैयार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password