jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में चिट्टा तस्करों की अब खैर नहीं, सीएम सुक्खू बोले- ‘नशे के कारोबारियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में चिट्टा तस्करों की अब खैर नहीं, सीएम सुक्खू बोले- ‘नशे के कारोबारियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं’
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चिट्टा तस्करों की अब खैर नहीं, सीएम सुक्खू बोले- ‘नशे के कारोबारियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं’

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 17, 2026 8:18 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

ऊना: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चिट्टा बेचने वालों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं है। राज्य सरकार नशे के खिलाफ पूरी सख्ती से लड़ाई लड़ रही है, लेकिन इस लड़ाई को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है। जो लोग बच्चों को चिट्टा बेचकर पैसा कमा रहे हैं, युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर अपने घर भर रहे हैं, उन्हें ऊना की धरती से साफ कहना चाहता हूं कि हिमाचल में नशे के कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सुक्खू ने कहा कि सरकार की नीति स्पष्ट है। चिट्टा बेचने वालों और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

जो युवा नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं, उनके साथ संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करते हुए उन्हें इससे बाहर निकालने में हरसंभव सहायता दी जाएगी। नशा बेचने वाले और नशे में फंसे व्यक्ति को एक नजर से नहीं देखा जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी छोटी-सी सतर्कता किसी मां के बेटे को बचा सकती है, किसी पिता की बेटी को बचा सकती है और किसी परिवार को टूटने से बचा सकती है। केवल पुलिस के सहारे नशे के खिलाफ यह लड़ाई नहीं जीती जा सकती। पुलिस तस्कर को पकड़ सकती है और सरकार कानून बना सकती है, लेकिन किसी बच्चे को पहली बार नशा करने से परिवार, दोस्त, शिक्षक और समाज ही रोक सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाया है। सीएम ने इस अभियान का सिपाही बनने का आह्वान करते हुए कहा कि जहां चिट्टा बिकता दिखाई दे, वहां चुप न रहें और विश्वसनीय जानकारी टोल-फ्री नंबर 112 पर दें। प्रदेश सरकार ने विश्वसनीय सूचनाएं उपलब्ध करवाने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार की व्यवस्था भी की है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों के बीच काटा जन्मदिन का केक, भावुक होकर बोले- ‘यह मेरे लिए सबसे खास उपहार’
    Next Article अस्पताल पहुंचे सीएम सुक्खू: छात्राओं का जाना हाल, स्टाफ नर्सों ने उठाया डॉक्टरों की कमी का मुद्दा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    HPV टीकाकरण के आंकड़ों में गड़बड़ी से हड़कंप, 1,043 डोज का अंतर; 31 केंद्रों को नोटिस

    गाजियाबाद। प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं में बढ़ते सर्विकल कैंसर से बचाव को लेकर टीकाकरण की लांचिंग के बाद जिले में 11…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सदर बाजार में अतिक्रमण पर चला MCD का बुलडोजर, 20 दुकानों के आगे से अवैध निर्माण हटाए

    नई दिल्ली। व्यापारिक हब सदर बाजार में लगातार पैर पसारते अतिक्रमण और रेहड़ी-पटरी वालों की दबंगई के खिलाफ एमसीडी ने अंततः…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    न्याय, सुशासन और रोजगार को लेकर नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी का केंद्र पर दबाव

    नोएडा, 23 जुलाई 2026: नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी (एनएलपी) ने आज नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित राष्ट्रीय प्रेस सम्मेलन में देश…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    रेडक्रॉस सोसाइटी गौतम बुद्ध नगर की प्रबंध समिति का चुनाव 23 सितंबर को, चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस

    नोएडा। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा गौतम बुद्ध नगर की प्रबंध समिति के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में चिट्टा तस्करों की अब खैर नहीं, सीएम सुक्खू बोले- ‘नशे के कारोबारियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password