jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अस्पताल पहुंचे सीएम सुक्खू: छात्राओं का जाना हाल, स्टाफ नर्सों ने उठाया डॉक्टरों की कमी का मुद्दा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अस्पताल पहुंचे सीएम सुक्खू: छात्राओं का जाना हाल, स्टाफ नर्सों ने उठाया डॉक्टरों की कमी का मुद्दा
राज्यहिमाचल प्रदेश

अस्पताल पहुंचे सीएम सुक्खू: छात्राओं का जाना हाल, स्टाफ नर्सों ने उठाया डॉक्टरों की कमी का मुद्दा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 17, 2026 8:22 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

ऊना: ऊना के इंदिरा मैदान में आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन में जहां एक ओर 40 हजार की भीड़ ने रिकॉर्ड बनाया, वहीं दूसरी ओर भयंकर गर्मी और उमस के चलते 14 छात्राओं और 2 अध्यापिकाओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक साथ 16 मरीजों के अस्पताल पहुंचने से वहां अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार वॉकथॉन के दौरान तेज धूप और भयंकर उमस के कारण एक के बाद एक 14 छात्राएं और 2 अध्यापिकाएं बेसुध होकर गिर पड़ीं। सभी को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड पूरी तरह पैक हो गया। हालात ये हो गए कि पीछे बने इमरजैंसी रूम और नवनिर्मित वार्ड में भी छात्राओं को शिफ्ट करना पड़ा। अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई, जिसके बाद मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. संजय मनकोटिया ने खुद कमान संभाली और अपने स्टाफ के साथ सभी का त्वरित उपचार शुरू किया। तहसीलदार ऊना विपिन ठाकुर ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सीएम के सामने स्टाफ नर्सों ने उठाया स्टाफ की कमी का मुद्दा

इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तुरंत अपना काफिला लेकर अस्पताल पहुंच गए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक विवेक शर्मा, सुदर्शन बबलू और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने खुद छात्राओं से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। इसी बीच, मौके पर मौजूद स्टाफ नर्सों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अस्पताल में स्टाफ की भारी कमी का मुद्दा बेबाकी से उठाया। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनते हुए सीएमओ डॉ. एसके वर्मा और एमएस डॉ. मनकोटिया से पूरी रिपोर्ट ली और जल्द ही अस्पताल में नए चिकित्सकों व स्टाफ की तैनाती का आश्वासन दिया।

मुहिम अच्छी, लेकिन रैली के लिए उपयुक्त नहीं था मौसम : सतपाल सत्ती

ऊना सदर से भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी सूचना मिलते ही क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भी मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ इमरजैंसी वार्ड में जाकर बीमार बच्चों का हाल जाना। हालांकि, मुख्यमंत्री के जाने के बाद सत्ती ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ मुहिम चलाना एक बेहद सराहनीय कदम है, लेकिन भयंकर गर्मी के इस मौसम में छोटे बच्चों और छात्राओं को रैली में बुलाना बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं था। प्रशासन और सरकार को बच्चों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए था। फिलहाल, अस्पताल में उपचाराधीन सभी छात्राओं और अध्यापिकाओं की हालत स्थिर बताई जा रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में चिट्टा तस्करों की अब खैर नहीं, सीएम सुक्खू बोले- ‘नशे के कारोबारियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं’
    Next Article ऊना में Anti-Chitta Walkathon का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम की अगुवाई में उमड़े 40 हजार लोग
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    यूपी की हाई-प्रोफाइल कन्नौज सीट पर “वोट चोरी” का आरोप, मंत्री असीम अरुण ने उठाए गंभीर सवाल

    यूपी की हाई-प्रोफाइल कन्नौज सीट पर "वोट चोरी" का आरोप, मंत्री असीम अरुण ने उठाए गंभीर सवाल कन्नौज | 18…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियां तेज

    रुद्रपुर। मानसून को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश। मानसून अवधि में संभावित आपदाओं…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कांवड़ मार्ग में नहीं बिकेगा मांस, CCTV में हर कदम होगा ‘कैद’; सीएम योगी बोले- अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास, कांग्रेस ने भगवान को कहा काल्पनिक’; गोरखपुर में गरजे सीएम योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की राजनीति पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि जब भी मौका…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अस्पताल पहुंचे सीएम सुक्खू: छात्राओं का जाना हाल, स्टाफ नर्सों ने उठाया डॉक्टरों की कमी का मुद्दा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password