jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल सरकार ने बदले 2014 के आदेश: आरक्षण में ‘ओन मेरिट’ नियम स्पष्ट, छूट ली तो केवल आरक्षित कोटे में ही मिलेगा चयन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल सरकार ने बदले 2014 के आदेश: आरक्षण में ‘ओन मेरिट’ नियम स्पष्ट, छूट ली तो केवल आरक्षित कोटे में ही मिलेगा चयन
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने बदले 2014 के आदेश: आरक्षण में ‘ओन मेरिट’ नियम स्पष्ट, छूट ली तो केवल आरक्षित कोटे में ही मिलेगा चयन

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 25, 2026 9:41 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के तहत चयन को लेकर लंबे समय से चली आ रही ओन मेरिट यानी अपनी योग्यता व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लागू कर दिया है। ऐसे में 2014 के आदेशों को रद कर नए सिरे से सरकारी नौकरियों को लेकर स्पष्ट कर दिया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कार्मिक विभाग ने वीरवार को जारी आदेश में साफ किया है कि अनुसूचित जाति यानी एससी, अनुसूचित जनजाति यानी एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी वर्ग, दिव्यांगजनों, पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों और बीपीएल वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिसने सामान्य अभ्यर्थियों के समान मानकों पर चयन हासिल किया है, उसे आरक्षित पद की अपेक्षा अनारक्षित पद पर समायोजित किया जाएगा। इससे आरक्षित वर्ग के लिए निर्धारित पदों पर अन्य पात्र अभ्यर्थियों के लिए अवसर सुरक्षित रहेंगे।

प्रधान सचिव कार्मिक एम सुधा देवी की तरफ से सभी प्रशासनिक सचिवों, मंडलायुक्तों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों तथा निगमों, बोर्डों और विश्वविद्यालयों के प्रमुखों को जारी आदेश में 2011 और 2014 में जारी निर्देशों को समेकित करते हुए स्थिति स्पष्ट की गई है।

छूट का लाभ लिया है तो चयन आरक्षित रिक्ति के विरुद्ध

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि एससी, एसटी या ओबीसी अभ्यर्थी ने चयन के दौरान आयु सीमा, अनुभव, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा में अनुमत अतिरिक्त अवसर या सामान्य वर्ग से अधिक बड़े जोन आफ कंसिडरेशन जैसी किसी छूट का लाभ लिया है, तो उसका चयन आरक्षित रिक्ति के विरुद्ध माना जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी को अनारक्षित पद पर ओन मेरिट के आधार पर समायोजित नहीं किया जाएगा।

पूर्व सैनिक व पूर्व सैनिकों के आश्रित, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित, दिव्यांगजन, विशिष्ट खिलाड़ी तथा अंत्योदय और बीपीएल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए भी यही सिद्धांत लागू होगा। बिना किसी छूट के पर्याप्त अंक हासिल करने वाला अभ्यर्थी मेरिट के आधार पर खुले या अनारक्षित क्षैतिज स्लाट में जाएगा।

छूट नहीं ली तो सामान्य वर्ग की सीट आपकी

यदि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) या अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) व अन्य का कोई अभ्यर्थी आयु सीमा, अनुभव, शैक्षणिक योग्यता या लिखित परीक्षा के प्रयासों की संख्या में कोई छूट लिए बिना सामान्य वर्ग के समान अंकों और मानकों से पास होता है, तो उसे आरक्षित कोटे में नहीं बल्कि अनरिजर्व्ड (जनरल) सीट पर गिना जाएगा। हालांकि, यदि उसने किसी भी स्तर पर नियम में छूट ली है, तो वह केवल आरक्षित कोटे की सीट के लिए ही योग्य होगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article HP PWD बड़ा फैसला: 5 लाख तक के रिस्टोरेशन कार्यों के लिए ऑफलाइन टेंडर को हरी झंडी, 2-3 दिन में मिलेगा वर्क अवार्ड
    Next Article हिमाचल के बागवानों को बड़ी सौगात: पालमपुर में खुला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, टिश्यू कल्चर लैब में हर साल तैयार होंगे 3 लाख पौधे
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    Mathura के छाता में 200 करोड़ से लगेगा नया Ethanol Plant, यूपी कैबिनेट की हरी झंडी

    लखनऊ। लंबे समय से बंद पड़ी मथुरा की छाता चीनी मिल में अब एथेनाल प्लांट (संयंत्र) की स्थापना की जाएगी।…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने के आरोप, NHRC ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

    पंजाब । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी की ओर से दुष्कर्म मामले को दबाने…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    मेदांता नोएडा में कॉम्प्लेक्स किडनी ट्रांसप्लांट सफल, दिव्यांग मरीज को मिला नया जीवन

    नोएडा, 23 मार्च 2026। मेदांता हॉस्पिटल, नोएडा के डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी उच्चस्तरीय चिकित्सा विशेषज्ञता का परिचय देते…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

    अल्मोड़ा। हरेला पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल सरकार ने बदले 2014 के आदेश: आरक्षण में ‘ओन मेरिट’ नियम स्पष्ट, छूट ली तो केवल आरक्षित कोटे में ही मिलेगा चयन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password