jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राहुल गांधी की टिप्पणी पर CM धामी ने जताई नाराजगी, बोले- राजनीतिक विरोध में मर्यादा जरूरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राहुल गांधी की टिप्पणी पर CM धामी ने जताई नाराजगी, बोले- राजनीतिक विरोध में मर्यादा जरूरी
उत्तराखंडराज्य

राहुल गांधी की टिप्पणी पर CM धामी ने जताई नाराजगी, बोले- राजनीतिक विरोध में मर्यादा जरूरी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 20, 2026 8:10 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माता को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और उस पर राहुल गांधी के हंसने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मां राजनीति का विषय नहीं होती और किसी भी सभ्य समाज में मां का अपमान स्वीकार्य नहीं हो सकता।
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से राजनीतिक विरोध में मर्यादा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि ऐसी असंवेदनशीलता और उपहास लोकतांत्रिक मूल्यों व राजनीतिक संस्कारों के अनुरूप नहीं है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

प्रधानमंत्री की माता को लेकर कथित अमर्यादित टिप्पणी पर राहुल गांधी को घेरा 

मुख्यमंत्री धामी ने इंटरनेट मीडिया में जारी बयान में कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माताजी के संबंध में अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी पर हंसना राजनीतिक संस्कारों को स्वयं उजागर करता है।

धामी ने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर मर्यादा की सीमाएं लांघना न लोकतंत्र है, न सेवा और न संस्कार। उन्होंने कहा कि देश की मातृशक्ति इस प्रकार की घटनाओं को देख रही है। ऐसी असंवेदनशीलता और उपहास किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।

डोभाल को लेकर इस्तेमाल भाषा निंदनीय

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के लिए इस्तेमाल की गई भाषा को अत्यंत निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्तर इतना गिर गया है कि देश की सुरक्षा में दशकों समर्पित करने वाले व्यक्तित्व के प्रति भी उनमें सम्मान नहीं बचा है। राहुल गांधी की सोच उत्तराखंड और यहां की जनता के प्रति उनके नजरिये को भी उजागर करती है।

देवभूमि अपने सपूतों का अपमान कभी स्वीकार नहीं करेगी। देवभूमि अपने सपूतों का सम्मान करना भी जानती है और उनका अपमान करने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देना भी जानती है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article IIT रुड़की के 1,277 छात्रों को मिली डिग्री, मेधावी छात्रों को मिला गोल्ड मेडल
    Next Article मधुमक्खी पालकों की समस्या पर CM सुक्खू गंभीर, वैज्ञानिक समाधान का दिया भरोसा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    भूमि पूजन और ध्वजारोहण के साथ सेक्टर-46 में रामलीला की तैयारियां शुरू, 11 से 22 अक्टूबर तक होगा भव्य मंचन

    नोएडा। सेक्टर-46 स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को आगामी रामलीला मंचन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया। श्री राम…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    जनसुनवाई से मंदिर दर्शन तक: खटीमा में सीएम धामी का व्यस्त दौरा

    खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन अपने निजी आवास पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने भेजा शुभकामना पत्र, केदारनाथ-बदरीनाथ में हुई विशेष पूजा

    देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके 51वें जन्मदिन (16 सितंबर) पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी…

    7 Min Read
    image
    उत्तर प्रदेश

    बसपा में आकाश आनंद की वापसी: युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी

    नई दिल्ली – बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक बार फिर से नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए आकाश आनंद…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राहुल गांधी की टिप्पणी पर CM धामी ने जताई नाराजगी, बोले- राजनीतिक विरोध में मर्यादा जरूरी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password