jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: श्रीराम अभिषेक की तैयारी, वनगमन और भरत मनावन के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » श्रीराम अभिषेक की तैयारी, वनगमन और भरत मनावन के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
उत्तर प्रदेशराज्य

श्रीराम अभिषेक की तैयारी, वनगमन और भरत मनावन के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 16, 2026 10:41 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नोएडा, 15 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नोएडा के सेक्टर-110 स्थित महर्षि नगर में आयोजित दुर्गा पूजा एवं श्रीरामलीला महोत्सव में गुरुवार को रामकथा के महत्वपूर्ण प्रसंगों का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। इस दौरान श्रीराम अभिषेक की तैयारी, मंथरा-कैकेयी संवाद, राजा दशरथ-कैकेयी संवाद, राम मनावन, राम-केवट संवाद, भरत-कैकेयी संवाद और भरत मनावन के प्रसंगों ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से रामकथा से जोड़ा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

श्रीराम के अभिषेक की तैयारियों से आरंभ हुए घटनाक्रम में मंथरा द्वारा कैकेयी को प्रभावित करने और कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से अपने वरदान मांगने के प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया गया। इन घटनाओं ने रामकथा में आए महत्वपूर्ण मोड़ को जीवंत कर दिया। इसके बाद श्रीराम को वन जाने से रोकने के प्रयासों से जुड़े राम मनावन प्रसंग ने पारिवारिक प्रेम, त्याग और कर्तव्य के भाव को उजागर किया। राम-केवट संवाद के मंचन में भक्ति, समर्पण और निष्काम प्रेम की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिली।

रामकथा के अगले प्रसंगों में भरत-कैकेयी संवाद और भरत मनावन का मंचन किया गया। इन प्रसंगों के माध्यम से भरत के भ्रातृप्रेम, त्याग और भगवान श्रीराम के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। मंचन ने दर्शकों को यह संदेश दिया कि प्रेम, मर्यादा और कर्तव्य का महत्व जीवन में सर्वोपरि है।

धार्मिक अनुष्ठानों से भक्तिमय हुआ महर्षि नगर

महोत्सव के दौरान श्रीरामलीला मंचन के साथ दुर्गा पूजन, वेद पाठ, भजन-कीर्तन, प्रवचन और आरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतिदिन सुबह मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और शाम को भक्ति संगीत एवं वैदिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु उत्साह और आस्था के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, श्रीरामलीला महोत्सव का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना है। रामलीला के माध्यम से प्रेम, त्याग, पारिवारिक संबंधों, कर्तव्य, मर्यादा और धर्म के आदर्शों को प्रस्तुत कर लोगों को जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जा रही है। यह आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के अध्यक्ष एवं महर्षि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव, श्री दुर्गा पूजा, विजयादशमी एवं श्रीरामलीला महोत्सव के संयोजक रामेंद्र सचान तथा प्रबंध समिति के सदस्य विनोद श्रीवास्तव, शिशिर कांत श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, विनोद दीक्षित, एस.पी. गर्ग, श्रीकांत ओझा, मनोज श्रीवास्तव, लल्लन पाठक, दयाशंकर गुप्ता, राजेंद्र शुक्ला, राजेंद्र खंतवाल और नरेंद्र सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article डॉ. नवजोत कौर सिद्धू की पार्टी में जिम्मेदारी खत्म: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल को सौंपी गई पंजाब की कमान, सभी 117 सीटों पर लड़ेगी BRP
    Next Article हरियाणा को स्वीडिश निवेश का हब बनाने की तैयारी: सीएम नायब सैनी ने स्वीडन के उद्योगपतियों के साथ की राउंड टेबल वार्ता, 2027 समिट का दिया न्योता
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में भाजपा सरकार के 2 साल पूरे: पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर तेज हुई तैयारियां, अंबाला शहीद स्मारक के उद्घाटन की चर्चा

    चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने और हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    धामी सरकार ने दी 1967 करोड़ की सौगात, 15 GIS आधारित ड्रेनेज परियोजनाओं को मंजूरी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरी विकास परियोजनाओं के लिए 1967 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में ग्रामीण विकास को रफ्तार, वीबी-जी राम जी योजना के लिए 109.69 करोड़ मंजूर

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण विकास कार्यों को गति देने के लिए राज्य सरकार ने विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी (वीबी-जी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड

    फिरोजाबाद। जसराना के राजनीतिक परिवार से रिश्ता रखने वाले पहली बार के विधायक इंजीनियर सचिन यादव सरकार के खिलाफ सबसे अधिक…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: श्रीराम अभिषेक की तैयारी, वनगमन और भरत मनावन के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password