jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह

News Desk
Last updated: September 7, 2026 6:45 am
News Desk
Share
SHARE

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े दो दिवसीय यूपी दौरे पर हैं. रविवार (6 सितंबर) को उन्होंने राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री और यूपी के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल भी मौजूद रहे.

Contents
About The AuthorNews Desk

बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर बात हुई. 2027 में होने वाले विधानसभी चुनाव से पहले पार्टी की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर नेताओं के बीच चर्चा की गई. इसके साथ ही विनोद तावड़े उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से भी मिले.

‘यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार’

विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं. अपनी पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा ‘यूपी की रफ्तार रहेगी बरकरार, तीसरी बार बनेगी एनडीए सरकार’. उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान संगठन, सरकार एवं चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई.

उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रभारी बनाए गए

हाल ही में विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है. यूपी प्रभारी बनने के बाद यह उनका पहला लखनऊ दौरा है. तावड़े 5 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे थे.विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उनका ये दौरान काफी अहम माना जा रहा है. अपने दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी के जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.बताया जा रहा है कि तावड़े ने इन बैठकों में संगठन की जमीनी स्थिति और बूथ स्तर की तैयारियों का फीडबैक लिया.

खराब प्रदर्शन वाली सीटों पर फोकस

पार्टी सूत्रों का कहना है कि संगठन के स्तर पर विनोद तावड़े का ध्यान 4Cs यानी कोऑर्डिनेशन (समन्वय), कैडर (कार्यकर्ता), कास्ट (जाति) और कैंडिडेटचर (उम्मीदवारी) पर होगा. इसमें उन करीब 100 विधानसभा क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया जाएगा जहां बीजेपी का प्रदर्शन 2024 के लोकसभा चुनावों में खराब रहा था.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सड़क बनेगी तो धंसेगी और जब धंसेगी तो दोबारा बनेगी, जानें ऐसा क्यों बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या
    Next Article इलाहाबाद हाईकोर्ट यूपी पुलिस पर फायर, बोला- ऐसी हरकतें छोड़ दीजिए…, DU छात्रा पर NSA लगाने वाली डीएम को सख्त चेतावनी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्य

    मोती रेजीडेंसी विवाद गहराया, निवासियों ने रेरा और प्राधिकरण तक जाने की चेतावनी दी

    गाजियाबाद। हमतुम रोड स्थित मोती रेजीडेंसी के निवासी रविवार को लगातार तीसरी बार बिल्डर के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना दिया। बड़ी संख्या…

    3 Min Read
    छात्रवृत्ति
    उत्तर प्रदेशराज्य

    छात्रों के लिए खुशखबरी, CM योगी आज बांटेंगे छात्रवृत्ति, सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम पिछड़ा…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कौन हैं बुलंदशहर के हैप्पी शर्मा और सुमित गिरी? सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने वालों की पूरी कहानी

    दिल्ली में बिहारी के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान हुए हमले के मामले में…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    किरंदुल में MMWU (INTUC) की अनूठी पहल: जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल और छाते, सरदार पटेल के आदर्शों को सेवा के माध्यम से किया नमन

    सरदार वल्लभभाई पटेल लाइब्रेरी में आयोजित सेवा कार्यक्रम में मानवता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेश किरंदुल, दंतेवाड़ा। श्रमिक…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी BJP प्रभारी तावड़े का CM योगी से मुलाकात, कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password