jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, भाजपा के बाद कांग्रेस भी बनाएगी चुनावी रणनीति
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, भाजपा के बाद कांग्रेस भी बनाएगी चुनावी रणनीति
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, भाजपा के बाद कांग्रेस भी बनाएगी चुनावी रणनीति

News Desk
Last updated: August 13, 2026 8:51 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटी हुई हैं. एक तरफ, राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय नेताओं का उत्तराखंड दौरा जारी है. दूसरी तरफ, चुनाव कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर राजनीतिक दल धरातल पर नजर भी आने लगे हैं. भाजपा की ओर से आगामी डेढ़ महीने के लिए संगठनात्मक कार्यक्रम जारी किए जा चुके हैं. उधर 17 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. जिसमें संगठनात्मक कार्यक्रम तय किए जाएंगे.

Contents
About The AuthorNews Desk

उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के लिए आगामी विधानसभा चुनाव बड़ी चुनौती बन गया है. भाजपा के लिए एक बार फिर चुनाव जीत कर चुनावी हैट्रिक लगाने की चुनौती है. जबकि लगातार दो बार से सत्ता से बाहर कांग्रेस के लिए सत्ता में आना बड़ा चैलेंज है. यही वजह है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपने संगठन को मजबूत करने के साथ ही संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विशेष जोर दे रही है. ताकि बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव से पहले मजबूत किया जा सके. चुनाव जीतने का सबसे बड़ा फॉर्मूला बूथ से ही जुड़ा होता है. यही वजह है कि राजनीतिक पार्टियां, ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ फॉर्मूले पर काम कर रही है.

इसी क्रम में 5 अगस्त को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में उत्तराखंड प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई थी. बैठक में अगस्त और सितंबर महीने के लिए संगठनात्मक कार्यक्रमों पर मंथन करते हुए कार्यक्रम जारी किए गए. इसके तहत प्रदेशभर में ‘तिरंगा यात्रा’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है.

यही नहीं, 16 अगस्त को कुमाऊं मंडल के सभी जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की बैठक हल्द्वानी में होगी. साथ ही लोकसभावार बैठक, बूथ सशक्तिकरण अभियान, शक्ति केंद्रों की बैठक, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात और बैठकों के साथ तमाम संगठनात्मक कार्य किए जाएंगे. ऐसे में भाजपा की ओर से आगामी चुनावी कार्यक्रम तय किए जाने के बाद अब उत्तराखंड कांग्रेस भी जल्द ही चुनावी कार्यक्रम तय करने जा रही है. ताकि कांग्रेस आगामी चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर दे सकें.

इसी क्रम में कांग्रेस की 17 अगस्त को दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है. ज्यादा जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि,

आगामी कार्यक्रम तय किए जाने हैं. इसके लिए आगामी 17 अगस्त को दिल्ली में बैठक होने जा रही है. बैठक में आगामी एक से डेढ़ महीने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी. राष्ट्रीय नेतृत्व से ये भरोसा मिला है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और भी कार्यक्रम उत्तराखंड में करेंगे. प्रदेश कांग्रेस जितने भी कार्यक्रम मांगेगी, उतने कार्यक्रम राष्ट्रीय नेताओं के दिए जाएंगे.
-गणेश गोदियाल, अध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस-

गणेश गोदियाल ने कहा कि, आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तो है ही, लेकिन उससे बड़ी तैयारी जनता की है. प्रदेश की जनता चुनाव को लेकर तैयार बैठी हुई है. बस मौके का इंतजार कर रही है. लोग एक- एक दिन गिन रहे हैं. भाजपा के इस तानाशाही, भ्रष्टाचारी और अत्याचारी सरकार के खिलाफ एक एक दिन कैसे गुजरे, लोग इंतजार में बैठे हैं. प्रदेश का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, नौकरियों को बेचने का कारोबार, पेपर बेचने का कारोबार समेत अन्य तमाम मुद्दे हैं. जिनको लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article राम मंदिर CEO की तलाश पूरी, 5,585 आवेदनों से 16 तक पहुंची रेस, अब ट्रस्ट के सामने जाएंगे 3 नाम
    Next Article जल जीवन मिशन की CM धामी ने की समीक्षा, हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्ली

    दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम: दिल्ली और गुरुग्राम में झमाझम बारिश से राहत

    दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम: दिल्ली और गुरुग्राम में झमाझम बारिश से राहत Updated: 22 जुलाई 2025  अचानक बदला मौसम,…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    ‘टूँ-टूँ’ से छाया सोशल मीडिया, मावां धियां सत्कार योजना बनी डिजिटल ट्रेंड

    चंडीगढ़: मोबाइल पर सुनाई देने वाली परिचित ‘टूँ -टूँ’ नोटिफिकेशन की आवाज अब पंजाब में महज़ एक अलर्ट नहीं रह…

    7 Min Read
    यूपी गौरव सम्मान
    उत्तर प्रदेशराज्य

    शुभांशु शुक्ला समेत इन पांच विभूतियों को मिलेगा यूपी गौरव सम्मान, 11 लाख रुपये भी दिए जाएंगे

    उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेश की विशिष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने की परंपरा के तहत इस वर्ष पांच…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    मैं दिमाग़ी नक्सल हूं, क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस पर गर्व है- केजरीवाल

    - जो सवाल उठाए, सड़ी-गली व्यवस्था बदलना चाहे, भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना देखे, पीएम के हिसाब से वह दिमागी…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, भाजपा के बाद कांग्रेस भी बनाएगी चुनावी रणनीति
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password