jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: CM धामी के निर्देश पर बदलेगी 93 राजकीय उद्यानों की सूरत, हाईटेक नर्सरी से किसानों को मिलेगा लाभ
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CM धामी के निर्देश पर बदलेगी 93 राजकीय उद्यानों की सूरत, हाईटेक नर्सरी से किसानों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंडराज्य

CM धामी के निर्देश पर बदलेगी 93 राजकीय उद्यानों की सूरत, हाईटेक नर्सरी से किसानों को मिलेगा लाभ

News Desk
Last updated: August 29, 2026 7:58 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। प्रदेश में उद्यान विभाग के अधीन संचालित 93 राजकीय उद्यान अब नए कलेवर में निखरेंगे। लंबे समय से उपेक्षा और सीमित संसाधनों के कारण बदहाल हो चुके इन उद्यानों के कायाकल्प की योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उद्यान विभाग ने सभी राजकीय उद्यानों के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना का खाका खींचना शुरू कर दिया है।

इस क्रम में उद्यानों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इसके आधार पर उद्यानों की जरूरत का आकलन कर चरणबद्ध तरीके से जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण किया जाएगा।

राजकीय उद्यानों में चौबटिया उद्यान को अपनी अलग पहचान हासिल है। इसके अलावा कुछ अन्य उद्यान भी बेहतर स्थिति में हैं, लेकिन अधिकांश राजकीय उद्यानों की हालत संतोषजनक नहीं है।

कई स्थानों पर संसाधनों की कमी, पुरानी व्यवस्थाएं और उचित रखरखाव के अभाव में उद्यान अपनी मूल उपयोगिता खोते जा रहे हैं। ऐसे में अब इन्हें केवल नाममात्र के सरकारी उद्यानों तक सीमित रखने के बजाय उत्पादन, प्रशिक्षण और आधुनिक पौध तैयार करने के केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है।

हाइटेक नर्सरी पर रहेगा फोकस

जीर्णोद्धार के तहत राजकीय उद्यानों में हाईटेक नर्सरी विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके माध्यम से गुणवत्तापूर्ण फल, सब्जी, पुष्प और अन्य बागवानी प्रजातियों की पौध तैयार की जा सकेगी। स्थानीय जलवायु और किसानों की जरूरत के अनुरूप पौध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

राजकीय उद्यानों को आधुनिक बनाने से किसानों और बागवानी से जुड़े लोगों को गुणवत्तापूर्ण पौध और नई तकनीक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उद्यानों को प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे किसान नई प्रजातियों और आधुनिक बागवानी तकनीकों को मौके पर समझ सकेंगे। यही नहीं, उद्यानों को हार्टी टूरिज्म की दृष्टि से भी विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।

राजकीय उद्यानों का सर्वे कर उनकी स्थिति और जरूरत के अनुसार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके आधार पर संसाधन, बजट और प्राथमिकताएं तय कर उद्यानों के कायाकल्प का काम आगे बढ़ाया जाएगा। -गणेश जोशी, कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article त्रिशूल चौक के कथित भड़काऊ भाषण पर CM धामी सख्त, बोले- कानून के मुताबिक होगी कार्रवाई
    Next Article शिपकीला ट्रेड सेंटर से एकलव्य हॉस्टल तक, विकास कार्यों में देरी पर कल्याण समिति सख्त
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    देवीधुरा में गूंजे मां वाराही के जयकारे, विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले का भव्य शुभारंभ

    खटीमा: आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति के रंग में देवीधुरा धाम एक बार फिर सराबोर हो उठा है. ढोल-नगाड़ों की गूंज,…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन आज, बिजली ओवरलोड से लेकर संशोधन विधेयक तक होंगे अहम मुद्दे

    चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन बुधवार को सुबह 10 बजे शुरू होगा। दिन की कार्यवाही के दौरान…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    2 पत्नियों के बीच बंटा पति: पंचायत ने तय किया 3-3 दिन का साथ, एक दिन अपनी मर्जी

    दढ़ियाल (रामपुर)। रामपुर में पंचायत ने अनोखा फरमान सुनाया है। एक युवक को दो पत्नियों के बीच 3-3 दिन के लिए…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू का सादगी भरा अंदाज, चंबा में खोखे की दुकान पर कटवाए बाल

    चंबा। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का रविवार को चंबा दौरे के दौरान एक बेहद खास अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री बिना…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: CM धामी के निर्देश पर बदलेगी 93 राजकीय उद्यानों की सूरत, हाईटेक नर्सरी से किसानों को मिलेगा लाभ
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password