jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रोहड़ू और रामपुर को सीएम सुक्खू का बड़ा तोहफा: 9 वादों के लिए जारी किए ₹15.75 करोड़, सुधरेगी सड़कों और स्कूलों की सूरत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रोहड़ू और रामपुर को सीएम सुक्खू का बड़ा तोहफा: 9 वादों के लिए जारी किए ₹15.75 करोड़, सुधरेगी सड़कों और स्कूलों की सूरत
राज्यहिमाचल प्रदेश

रोहड़ू और रामपुर को सीएम सुक्खू का बड़ा तोहफा: 9 वादों के लिए जारी किए ₹15.75 करोड़, सुधरेगी सड़कों और स्कूलों की सूरत

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 9, 2026 11:57 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान शिमला जिले के रोहड़ू और रामपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता से किए गए अपने वायदों को अमलीजामा पहना दिया है। मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों की मांगों पर की गई कुल 9 घोषणाओं के लिए राज्य सरकार ने 15.75 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी है। इन राशि के जारी होने से क्षेत्र में सड़क, पुल, शिक्षा और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

स्कूली छात्रा ने स्कूल भवन निर्माण के लिए मांगे थे 2 करोड़ रुपए

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में मुख्यमंत्री ने अपना एक खास वायदा पूरा किया है। गौरतलब है कि रामपुर में स्कूली विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान एक छात्रा ने मुख्यमंत्री से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचौली के नए भवन के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने बच्चों की इस मांग को प्राथमिकता देते हुए मौके पर ही घोषणा की थी, जिसे अब योजना विभाग ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही, रामपुर के काशापाट स्कूल के नए भवन के निर्माण के लिए भी 2 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है।

सुंदरू खड्ड पर 4 करोड़ से बनेगा नया पुल

रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के तहत तांगणू-जांगलिक पंचायत के स्थानीय लोगों की मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने सुंदरू खड्ड पर पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र की कनैक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए बरशील पुल के निर्माण हेतु एक करोड़ रुपए और शिशारा में फुट ब्रिज (पैदल पुल) के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की वित्तीय सहायता भी जारी की गई है। वहीं, रोहड़ू में 50 लाख रुपए की लागत से अम्बेदकर भवन का निर्माण भी किया जाएगा।

काशापाट और खाबल सड़क पर लगेंगे क्रैश बैरियर

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम इलाके काशापाट में सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भी सरकार ने खजाना खोला है। स्थानीय लोगों की मांग को पूरा करते हुए धनदोल से काशापाट तक सड़क किनारे क्रैश बैरियर लगाने के लिए 2 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की गई है। इसके अलावा, जबल से खाबल सड़क की दशा सुधारने और वहां क्रैश बैरियर लगाने के लिए भी 2 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस संबंध में योजना विभाग द्वारा सभी आवश्यक स्वीकृति पत्र लोक निर्माण विभाग को भेज दिए गए हैं, ताकि इन सभी परियोजनाओं पर बिना किसी देरी के कार्य शुरू किया जा सके।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भाया हिमाचली रंग-रूप: मनाली में खरीदी कुल्लवी शॉल, चखा ‘गुच्छी और लाल चावल’ का स्वाद
    Next Article पंजाब में निवेश और रोजगार को रफ्तार: सीएम भगवंत मान ने लॉन्च किए ‘हुनर पंजाब’ और ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ पोर्टल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    चारधाम यात्रा ने रचा नया रिकॉर्ड, 114 दिनों में 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    देहरादून। वर्षाकाल की चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP में 6 पीसीएस अफसरों के तबादले; मथुरा से राकेश कुमार हमीरपुर भेजे गए, महेश प्रकाश अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर

    PCS Officer Transfers in UP: यूपी में योगी सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मुजफ्फरनगर में बेकाबू रोडवेज बस ने दो बाइकों को मारी टक्कर, बच्ची समेत 5 की मौत

    मुजफ्फरनगर : जनपद में बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. भैसाना गांव के पास दो…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    जंतर-मंतर से संसद मार्च पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर से संसद तर्क मार्च में शामिल आंदोलनकारियों पर सोमवार को दिल्ली पुलिस द्वारा अत्यधिक बल का इस्तेमाल करने…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: रोहड़ू और रामपुर को सीएम सुक्खू का बड़ा तोहफा: 9 वादों के लिए जारी किए ₹15.75 करोड़, सुधरेगी सड़कों और स्कूलों की सूरत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password