jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा में ‘सुधार उत्सव’ की तैयारी, 2 अक्टूबर से गांवों में होगा जन मंथन; जनता देगी प्रशासन सुधार के सुझाव
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा में ‘सुधार उत्सव’ की तैयारी, 2 अक्टूबर से गांवों में होगा जन मंथन; जनता देगी प्रशासन सुधार के सुझाव
राज्यहरियाणा

हरियाणा में ‘सुधार उत्सव’ की तैयारी, 2 अक्टूबर से गांवों में होगा जन मंथन; जनता देगी प्रशासन सुधार के सुझाव

News Desk
Last updated: August 12, 2026 12:49 pm
News Desk
Share
SHARE

हरियाणा में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अब लोगों से सीधे सुझाव लिए जाएंगे। सरकार अक्तूबर से दिसंबर 2026 तक ‘सुधार उत्सव’ चलाएगी। अभियान का मकसद केवल शिकायतें जुटाना नहीं, बल्कि ऐसी समस्याओं और सुझावों की पहचान करना है, जिनके समाधान से बड़ी संख्या में लोगों को फायदा हो।

Contents
About The AuthorNews Desk

अभियान की शुरुआत 2 अक्तूबर से गांवों में जन मंथन सभाओं के साथ होगी। ग्राम पंचायतों में अधिकारियों के साथ सांसद, विधायक और स्थानीय प्रतिनिधि लोगों से संवाद करेंगे। कॉमन सर्विस सेंटर और ‘माई भारत’ स्वयंसेवकों के जरिए भी सुझाव दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी। स्कूलों, महिला स्वयं सहायता समूहों, किसान संगठनों, व्यापारियों, उद्योगों और आरडब्ल्यूए को भी जोड़ा जाएगा।

सुझावों को तीन चरणों में आगे बढ़ाया जाएगा—जन मंथन, विमर्श और जन समाधान। 10 अक्तूबर से 30 नवंबर तक विभाग सुझावों की जांच कर उन्हें त्वरित और मध्यम अवधि के सुधारों में बांटेंगे। जो काम तुरंत हो सकते हैं, उन्हें लागू किया जाएगा, जबकि बड़े बदलावों के लिए कार्ययोजना तैयार होगी। 10 अक्तूबर से 20 दिसंबर तक जन समाधान चरण में अमल पर जोर रहेगा।

हर सुझाव को सुधार नहीं माना जाएगा। यह देखा जाएगा कि उसका लाभ व्यापक हो, समस्या के मूल कारण का समाधान हो और उसे दूसरी जगह भी लागू किया जा सके। लागू सुधारों की प्रगति वेबसाइट और डैशबोर्ड पर दिखाई जाएगी।

25 से 27 दिसंबर तक ‘संकल्प सिद्धि’ कार्यक्रम में सफल सुधारों और उनके परिणामों को सामने रखा जाएगा। राज्य और जिला स्तर पर निगरानी के लिए समन्वय व्यवस्था भी बनेगी। राज्य सरकार की योजना है कि नागरिकों के सुझाव सीधे प्रशासनिक बदलाव और बेहतर सरकारी सेवाओं में दिखाई दें।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा के विश्वविद्यालयों में बदलेगा शिक्षा का ढांचा, NEP-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
    Next Article 15 अगस्त पर यूपी सरकार का बड़ा फैसला: मंत्रियों को सौंपी गई जिलों की कमान, जानिए आपके जिले में कौन सा मंत्री तिरंगा फहराएंगे?
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू की बड़ी सौगात, 4,967 कामगारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

    हमीरपुर जिला के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘तारीख पर तारीख नहीं चलेगी’, सीएम योगी बोले- 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का मिशन मोड में हो निस्तारण

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति, जनता की…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इमरान मसूद को झटका, दामाद शायान मसूद ने पाला बदला, सपा में शामिल

    सहारनपुर/लखनऊ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को एक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया. सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    चारधाम यात्रा ने रचा नया रिकॉर्ड, 114 दिनों में 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    देहरादून। वर्षाकाल की चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा में ‘सुधार उत्सव’ की तैयारी, 2 अक्टूबर से गांवों में होगा जन मंथन; जनता देगी प्रशासन सुधार के सुझाव
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password