jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरिद्वार कैबिनेट बैठक से पहले कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत की दो टूक: मांगें पूरी न हुईं तो करूंगी आमरण अनशन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरिद्वार कैबिनेट बैठक से पहले कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत की दो टूक: मांगें पूरी न हुईं तो करूंगी आमरण अनशन
उत्तराखंडराज्य

हरिद्वार कैबिनेट बैठक से पहले कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत की दो टूक: मांगें पूरी न हुईं तो करूंगी आमरण अनशन

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 12, 2026 7:03 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

हरिद्वार: सोमवार यानि आज हरिद्वार में कैबिनेट बैठक होने वाली है. कैबिनेट बैठक से पहले कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने प्रदेश सरकार के सामने दो प्रमुख मांगें रखी हैं. उन्होंने लालढांग क्षेत्र में रवासन नदी पर पुल निर्माण शुरू कराने और भोजनमाताओं का मानदेय बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने का शासनादेश जारी करने की मांग की.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने आरोप लगाया कि सरकार चुनावी साल में अलग-अलग स्थानों पर कैबिनेट बैठकें कर रही है, लेकिन जनता से जुड़े मुद्दों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है. उन्होंने कहा अगर कैबिनेट की बैठक में उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वो आमरण अनशन करेंगी.

रविवार को उन्होंने हरिद्वार के अजितेश विहार स्थित अपने आवास पर भोजन माताओं के साथ बैठक की. बैठक में उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि उनकी मानदेय बढ़ाने की मांग का मुद्दा सदन में जोरशोर के साथ उठाया जाएगा.

अनुपमा रावत ने कहा लालढांग क्षेत्र में रवासन नदी पर पुल नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. नदी पार करने के दौरान कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इसके बावजूद पुल निर्माण का मामला लंबे समय से अटका हुआ है. उन्होंने सरकार से मांग की कि होने वाली कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर निर्णय लेकर पुल निर्माण का रास्ता साफ किया जाए.

इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक ने रवासन नदी पर पुल निर्माण के मुद्दे को लेकर भाजपा के पूर्व भाजपा विधायक पर भी राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने भोजनमाताओं के मानदेय से जुड़ी मांग भी उठाई. अनुपमा रावत ने कहा भोजनमाताएं विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने का काम करती हैं. सरकार को उनका मानदेय बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने का जीओ जारी करना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके.

अनुपमा रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनावी साल में कभी खटीमा तो कभी हरिद्वार में कैबिनेट बैठक कर रही है. उन्होंने इसे आडंबर बताते हुए कहा कि केवल बैठकें करने से जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा. सरकार को आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर ठोस फैसले लेने चाहिए. उन्होंने दावा किया कि जनता अपना मन बना चुकी है और अब उसे बदला नहीं जा सकता.

कुंभ से पहले हरिद्वार में कैबिनेट बैठक से संतों में उत्साह, रविंद्रपुरी महाराज को याद आया प्रयागराज कुंभ: हरिद्वार में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक होने वाली है. कुंभ मेले की तैयारियों के बीच हरिद्वार में होने वाली कैबिनेट बैठक में कुंभ और अन्य कई विकास कार्यों पर चर्चा होगी. इस बैठक को लेकर साधु संतों में उत्साह है.

कुंभ मेले की तैयारियों से पहले धर्मनगरी में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होने को संतों ने महत्वपूर्ण पहल बताया है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव महंत रविंद्रपुरी महाराज ने प्रयागराज कुंभ की तैयारियों को याद किया. उन्होंने कहा कि साल 2025 में प्रयागराज कुंभ से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वहां कैबिनेट बैठक की थी और भव्य महाकुंभ मेले का आयोजन किया था.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गोरखपुर से UP के किसानों को राहत देंगे CM योगी, आज सीधे खाते में पहुंचेंगे 493 करोड़ रुपये
    Next Article मुख्यमंत्री धामी ने किया 50वें कुंजापुरी मेले का शुभारंभ: टिहरी में पर्यटन और स्थानीय स्वरोजगार को मिल रहा है नया आयाम
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    सपा की सरकार बनी तो 24 से 48 घंटे में होगा गन्ने का भुगतान: अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को सहारनपुर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी का बड़ा निर्देश: पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों की चिंताओं का लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए पुनः संवाद के निर्देश

    देहरादून। देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना को लेकर उठ रही पर्यावरणीय चिंताओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी के इस सपा विधायक के मकान पर ग्रहण, चिपका नोटिस; बुलडोजर ऐक्शन की चेतावनी

    संभल : जिले में समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है. प्रशासन की ओर…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में नशा मुक्ति महारैली आज: जालंधर पहुंचेंगे अमित शाह, 63 एकड़ के विशाल पंडाल में जुटेंगे लाखों कार्यकर्ता

    जालंधर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज, बुधवार, 30 सितंबर को पंजाब के जालंधर पहुंचेंगे। यहां परागपुर के पास NH-44 के…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरिद्वार कैबिनेट बैठक से पहले कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत की दो टूक: मांगें पूरी न हुईं तो करूंगी आमरण अनशन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password