jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम धामी के जन्मदिन पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से बधाई देने पहुंचे लोग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम धामी के जन्मदिन पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से बधाई देने पहुंचे लोग
उत्तराखंडराज्य

सीएम धामी के जन्मदिन पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से बधाई देने पहुंचे लोग

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 17, 2026 7:55 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही मुख्यसेवक सदन में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों में मुख्यमंत्री से मिलने, उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और उनकी एक झलक पाने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यसेवक सदन में माहौल उस समय और भी आत्मीय हो गया, जब समाज के हर वर्ग और हर आयु-वर्ग के लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। इनमें युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर, पुष्पमालाएं पहनाकर तथा आत्मीय भाव से मिलकर उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने पहुंचे लोगों से आत्मीयता से मुलाकात की। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों का यह स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अत्यंत मूल्यवान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता का प्रेम और विश्वास उन्हें निरंतर प्रदेश की सेवा करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यसेवक सदन में आज कोई दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने पहुंचा था, तो कोई मैदानी जनपद से। किसी के हाथों में फूल थे, तो कोई अपने साथ मिठाई लेकर आया था। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी में मुख्यमंत्री से मिलने की उत्सुकता दिखाई दे रही थी।

इस अवसर पर विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने मुख्यसेवक सदन पहुंचे। मीडिया प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

विशेष रूप से युवाओं में मुख्यमंत्री के साथ मिलने और संवाद करने को लेकर उत्साह नजर आया। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। विभिन्न जनपदों से आए लोगों की मौजूदगी ने मुख्यसेवक सदन को मानो पूरे उत्तराखंड की भावनाओं का केंद्र बना दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें प्रदेश की जनता की सेवा करने का जो अवसर मिला है, वह उनके लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और गति देने का संकल्प व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा यह जनस्नेह केवल शुभकामनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों और समाज के विविध वर्गों की सहभागिता दिखाई दी। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से पहुंचे लोगों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और मीडिया प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने पूरे आयोजन को आत्मीय और यादगार बना दिया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम धामी के जन्मदिन पर ‘युवा संकल्प दिवस’ का आयोजन, रेंजर मैदान में प्रियंका मेहर के गीतों पर झूमे युवा
    Next Article सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने भेजा शुभकामना पत्र, केदारनाथ-बदरीनाथ में हुई विशेष पूजा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    सफाईकर्मियों की गिरफ्तारी पर सपा प्रतिनिधिमंडल का विरोध, ACP-2 को सौंपा ज्ञापन

    नोएडा। समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर प्रतिनिधिमंडल ने सफाईकर्मियों की गिरफ्तारी के विरोध में एसीपी-2 से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा…

    2 Min Read
    वनाग्नि प्रबंधन समिति
    उत्तराखंडराज्य

    रूद्रपुर में जिला स्तरीय वनाग्नि प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय वनाग्नि प्रबन्धन समिति की बैठक लेते हुए…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    सफाई कर्मियों के हित में सैनी सरकार का बड़ा फैसला, 2000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता भी मिलेगा

    चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मियों को हरियाणा…

    2 Min Read
    बागेश्वर
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी का बड़ा फैसला, बागेश्वर की सड़कों को मिले शहीदों के नाम

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद बागेश्वर के तीन मोटर मार्गों के नाम परिवर्तन को अनुमोदन प्रदान किया है।…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम धामी के जन्मदिन पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से बधाई देने पहुंचे लोग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password