jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल के युवाओं को रोजगार का डिजिटल सेतु, सीएम सुक्खू ने लॉन्च किया ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल के युवाओं को रोजगार का डिजिटल सेतु, सीएम सुक्खू ने लॉन्च किया ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल के युवाओं को रोजगार का डिजिटल सेतु, सीएम सुक्खू ने लॉन्च किया ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल

News Desk
Last updated: July 22, 2026 8:20 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर शाम ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया। यह प्रदेश का पहला ऐसा एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो छात्रों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों और उद्योगों को एक मंच पर जोड़कर प्लेसमेंट और भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और तेज बनाएगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कौशल विकास और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दे रही है। यह पोर्टल युवाओं और उद्योगों के बीच प्रभावी सेतु का कार्य करेगा तथा तकनीकी शिक्षा प्राप्त छात्रों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा।

बनानी होगी प्रोफाइल

पोर्टल पर छात्र अपनी प्रोफाइल, शैक्षणिक योग्यता, कौशल, प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र अपलोड कर सकेंगे। साथ ही उपलब्ध नौकरियों की जानकारी, ऑनलाइन आवेदन और प्लेसमेंट की स्थिति भी देख सकेंगे। वहीं, नियोक्ता पंजीकरण कर रिक्त पदों की जानकारी साझा करने, योग्य उम्मीदवारों का चयन करने और नियुक्तियों का विवरण विभाग को उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे।

164 संस्थान जुड़े पोर्टल से

मुख्यमंत्री ने बताया कि पोर्टल से 164 तकनीकी संस्थान जुड़ चुके हैं, जिनमें 136 आईटीआई, 18 पॉलिटेक्निक, पांच इंजीनियरिंग कॉलेज और पांच फार्मेसी कॉलेज शामिल हैं। हिम एक्सेस इंटीग्रेशन पोर्टल के माध्यम से अब तक 26,168 छात्रों का पंजीकरण किया जा चुका है, जबकि 23,054 छात्रों की स्किल मैपिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा 97 नियोक्ता भी पोर्टल से जुड़ चुके हैं।

कुशल श्रमिक भी करवा सकेंगे पंजीकरण 

उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर जैसे कुशल श्रमिक भी अपना पंजीकरण करा सकेंगे, जिससे अल्पकालिक कार्यों के लिए भी उनकी सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह पहल उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रदेश के युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में भांग की नियंत्रित खेती के नियम तय, जियो-टैगिंग और सीसीटीवी निगरानी में होगी फसल
    Next Article शिमला में सीएम सुक्खू का केंद्र पर निशाना, छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का विरोध जारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    नवजोत
    पंजाबराज्य

    नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा में शामिल होने के कयास

     अमृतसर। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने आज यानी शनिवार को कांग्रेस छोड़ दी है। इससे पहले…

    2 Min Read
    मेदांता हॉस्पिटल
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मेदांता हॉस्पिटल ने नोएडा में पहली रोबोटिक लंग कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक की, एडवांस्ड रोबोटिक थोरेसिक सर्जरी क्लिनिक की शुरुआत

    नोएडा, 21 जनवरी 2026: लंग कैंसर के इलाज में उपलब्ध एडवांस्ड रोबोटिक ट्रीटमेंट ऑप्शंस को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी ने लॉन्च की ‘पंचायतों की प्रगति गाथा’, अब देश-दुनिया देखेगी यूपी के गांवों की सफलता

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पंचायती राज विभाग के मासिक न्यूजलेटर 'पंचायतों की प्रगति गाथा' का शुभारंभ…

    5 Min Read
    केदारनाथ
    उत्तराखंडमनोरंजन

    बद्रीनाथ-केदारनाथ में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक, सारा अली खान को भी देना होगा शपथ पत्र

    देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा से पहले बड़ा फैसला लेते हुए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अपने अधीन आने वाले…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल के युवाओं को रोजगार का डिजिटल सेतु, सीएम सुक्खू ने लॉन्च किया ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password