jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: आकृति चौधरी पर NSA मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं DM मेधा रूपम, हाई कोर्ट के सैलरी से वसूली के आदेश को दी चुनौती
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आकृति चौधरी पर NSA मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं DM मेधा रूपम, हाई कोर्ट के सैलरी से वसूली के आदेश को दी चुनौती
उत्तर प्रदेशराज्य

आकृति चौधरी पर NSA मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं DM मेधा रूपम, हाई कोर्ट के सैलरी से वसूली के आदेश को दी चुनौती

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 14, 2026 7:15 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इसमें उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत आकृति चौधरी को हिरासत में लेने के उनके आदेश को लेकर उन्हें फटकार लगाई गई थी.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2 सितंबर को आकृति चौधरी की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत को रद्द कर दिया था और उत्तर प्रदेश सरकार को उन्हें 5 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने यह भी आदेश दिया था कि यह रकम गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम और उन अन्य अधिकारियों के वेतन से वसूली जाए, जिन्हें छात्रा की हिरासत से जुड़ी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार पाया गया है.

कार्यवाही के दौरान कोर्ट ने आकृति चौधरी से जुड़े इलाहाबाद हाईकोर्ट के हालिया फैसले का हवाला दिया और कहा कि हाईकोर्ट ने उनकी हिरासत रद्द कर मुआवजा देने का आदेश दिया था.

इलाहाबाद हाईकोर्ट की कड़ी फटकार

आकृति चौधरी की NSA के तहत हिरासत रद्द करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की थी. NSA का इस्तेमाल तब किया जाता है, जब अधिकारियों को लगता है कि किसी व्यक्ति की गतिविधियां राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा हो सकती हैं. आकृति चौधरी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अचल सचदेव की पीठ ने पाया कि ऐसा कोई विश्वसनीय सामग्री नहीं है, जिससे यह साबित हो कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को दंगा, आगजनी या सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाया था.

कोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर प्रशासन की ओर से हिरासत आदेश पारित करने के तरीके की आलोचना की और कोर्ट ने कहा कि जिलाधिकारी से अपेक्षा की जाती है कि वह कड़े निवारक हिरासत कानून को लागू करने से पहले पुलिस रिपोर्ट और उससे जुड़ी सामग्री की सावधानीपूर्वक जांच करें. हाईकोर्ट ने NSA डोजियर तैयार करने में शामिल जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों के प्रति अपनी नाराजगी को उनके सेवा रिकॉर्ड में दर्ज करने का भी निर्देश दिया था. NSA के तहत हिरासत रद्द करने के अलावा हाईकोर्ट ने चौधरी को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया था.

अभी भी हिरासत में हैं आकृति चौधरी

आकृति चौधरी को अप्रैल में नोएडा के श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने 13 मई को उनके और एक्टिविस्ट-पत्रकार सत्यम वर्मा के खिलाफ NSA लगाया था. हालांकि हाईकोर्ट ने उनकी NSA हिरासत रद्द कर दी, लेकिन आकृति की रिहाई जरूरी तौर पर अपने आप नहीं होगी, क्योंकि नोएडा के श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े अन्य आपराधिक मामलों का भी वह सामना कर रही हैं.हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था कि अगर किसी अन्य मामले में उनकी जरूरत नहीं है, तो उन्हें रिहा किया जाए.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article क्रिकेटर शमी के भाई कैफ के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप
    Next Article ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’: CM धामी ने HNB गढ़वाल विवि में विद्यार्थियों से साधा सीधा संवाद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में डीटीसी चालकों की हड़ताल 7वें दिन भी जारी: सड़कों पर यात्री बेहाल, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने मनमाना वसूला किराया

    नई दिल्ली। डीटीसी और परिवहन विभाग की बसों पर तैनात निजी चालकों की हड़ताल सोमवार को सातवें दिन भी जारी…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमताजा खबर

    नोएडा साइबर ठगी: 2.39 करोड़ गंवाने वाले बुजुर्ग को कोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिला पूरा पैसा

    नोएडा | संवाददाता साइबर ठगी के एक गंभीर मामले में 79 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी सुभाष चंद्र मल्होत्रा आज भी अपनी…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    ललित फाउंडेशन का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन — “अभिव्यंजना एवं कवि प्रीमियर लीग”, 19 से 21 जुलाई 2025 | गौर सरोवर प्रीमियर, नोएडा एक्सटेंशन

    ललित फाउंडेशन का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन — "अभिव्यंजना एवं कवि प्रीमियर लीग", 19 से 21 जुलाई 2025 | गौर सरोवर…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    तिलपता गोलचक्कर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा का कार्यक्रम, नारी शक्ति को किया नमन

    ग्रेटर नोएडा/गौतमबुद्धनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्धनगर द्वारा तिलपता गोलचक्कर स्थित जिला कार्यालय पर…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: आकृति चौधरी पर NSA मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं DM मेधा रूपम, हाई कोर्ट के सैलरी से वसूली के आदेश को दी चुनौती
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password