jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: छुट्टी के चक्कर में थाने में ही भिड़ गए थानेदार और दरोगा, फरियादियों के सामने ही खूब हुई तू-तू मैं-मैं!
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » छुट्टी के चक्कर में थाने में ही भिड़ गए थानेदार और दरोगा, फरियादियों के सामने ही खूब हुई तू-तू मैं-मैं!
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

छुट्टी के चक्कर में थाने में ही भिड़ गए थानेदार और दरोगा, फरियादियों के सामने ही खूब हुई तू-तू मैं-मैं!

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 13, 2026 7:22 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो थाने के एसओ और एक दरोगा के बीच झड़प हो रही है. पुलिसया अनुशासन को ताक पर रख दोनों अफसर थाने में मौजूद फरियादियों के सामने ही एक दूसरे को तूं-तड़ाक करते रहे. इसी दौरान थाने में ही मौजूद एक फरियादी ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

अब यही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक दरोगा को छुट्टी चाहिए थी. बताया जा रहा है कि उसने एसओ को कई बार इस संबंध में कहा, लेकिन एसओ ने मना कर दिया. इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई. देखते ही देखते दोनों पुलिस अफसर इतने उग्र हो गए कि मर्यादा ही भूल गए. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे 24 सेकंड के इस वीडियो को देखने से ही पूरा माजरा समझ में आ जाता है.

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में मधुबन बापू धाम थाने में एसओ के चैंबर के बाहर का कारिडोर नजर आ रहा है. इसी कारिडोर में दरोगा बैठकर अपने क्षेत्र के फरियादियों की समस्या सुनते हैं. कारिडोर में टेबल पर मुकदमों की फाइलें नजर आ रही हैं, कुछ लोग अपने मामलों की सुनवाई करा रहे हैं. तभी थाना प्रभारी चैंबर से बाहर आते हैं और दरोगा से उनकी तूतू-मैंमैं शुरू हो जाती है. दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाने लगते हैं.

पुलिस का झगड़ा सुलझाने लगे फरियादी

काफी लोग अपने-अपने झगड़ों को सुलझाने के लिए थाने पहुंचे थे. यहां जब थाना प्रभारी और दरोगा के बीच झगड़ा होते देखा तो लोग अपने झगड़े भूल गए और बीच बचाव कर पुलिस का झगड़ा सुलझाने लग गए. वायरल हो रहे वीडियो में भी साफ सुना जा सकता है, जिसमें थाना प्रभारी दरोगा को कह रहे हैं कि ‘बाहर निकलो, तमीज से बात करो, बदतमीजी मत करो’. वहीं जवाब में दरोगा भी उनके साथ तू-तड़ाक की भाषा में जवाब देते हैं.

अधिकारियों ने साधी चुप्पी

थाने में वर्दी में की मर्यादा तार-तार होने की इस घटना को 24 घंटे होने जा रहे, लेकिन अभी तक पुलिस के उच्चाधिकारियों ने कोई बयान जारी नहीं किया है. हालांकि पुलिस सूत्रों का दावा है कि पुलिस कमिश्नर के आदेश पर डीसीपी सिटी ने खुद मामले की जांच शुरू की है. बताया ज रहा है कि जांच के बाद इस मामले में कड़ी कार्रवाई हो सकती है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article हरिद्वार में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक: अग्निवीरों और बाल वीरता पुरस्कार समेत 13 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार और कर्मचारियों के बीच गतिरोध खत्म करने की पहल: सीएम भगवंत मान ने बुलाई 12 प्रतिनिधि नेताओं की बैठक

    पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों के संदर्भ में सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच जारी गतिरोध…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    नरेन्द्र मोदी कैबिनेट ने वाराणसी को बड़ी सौगात, पीएम के संसदीय क्षेत्र को दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में…

    4 Min Read
    दिल्लीराज्य

    Air India विमान टर्बुलेंस में 30 सेकेंड में 425 फीट नीचे आया, सीट बेल्ट न लगाने वाले यात्री उछले

    नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रहा एअर इंडिया का विमान एआई-2379 टर्बुलेंस की चपेट में आने के दौरान इतनी तेजी…

    3 Min Read
    उत्तराखंड
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में कैंसर मरीजों को राहत: हर्रावाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के संचालन पर कैबिनेट में होगा फैसला

    उत्तराखंड में कैंसर मरीजों को राहत: हर्रावाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के संचालन पर कैबिनेट में होगा फैसला देहरादून, 15 जुलाई…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: छुट्टी के चक्कर में थाने में ही भिड़ गए थानेदार और दरोगा, फरियादियों के सामने ही खूब हुई तू-तू मैं-मैं!
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password