jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो भी वोट उसी को’, सपा MLC लालबिहारी यादव ने बढ़ाया आजमगढ़ का सियासी पारा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो भी वोट उसी को’, सपा MLC लालबिहारी यादव ने बढ़ाया आजमगढ़ का सियासी पारा
उत्तर प्रदेशराज्य

‘अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो भी वोट उसी को’, सपा MLC लालबिहारी यादव ने बढ़ाया आजमगढ़ का सियासी पारा

News Desk
Last updated: September 1, 2026 9:58 am
News Desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मेलन के दौरान सपा के शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह शिक्षकों को संबोधित करते हुए पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति एकजुट रहने की अपील करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसपर विवाद खड़ा हो गया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

सपा MLC ने क्या कहा?

दरअसल, नेहरू हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए लाल बिहारी यादव ने कहा कि “अखिलेश यादव किसी कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो हम सभी को वोट उसी को देना है।” उनके इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद अब यह बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है।

एमएलसी चुनाव को लेकर हुई बैठक

दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से शिक्षकों के साथ बैठक और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी नेताओं ने शिक्षकों से संवाद करते हुए आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने की रणनीति पर चर्चा की। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव का उक्त बयान सुनाई दे रहा है।

2027 विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों पर नजर

भाजपा, सपा और बसपा समेत कई दल यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं। सपा के इस कार्यक्रम को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षक वर्ग के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है। पार्टी लगातार विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और संपर्क अभियान के जरिए अपना जनाधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है। वहीं, लाल बिहारी यादव के बयान का वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, बयान को लेकर एमएलसी या समाजवादी पार्टी की ओर से कोई विस्तृत स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कल तय होगा राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO? बैठक से पहले कमेटी सौंपेगी 3 फाइनल नाम
    Next Article CM धामी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस के आरोपों के पास कोई सबूत नहीं
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कमाई का मिलेगा मौका

    लखनऊ में श्रम विभाग ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़ताजा खबरराज्यराष्ट्रीय

    NMDC Kirandul: मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) ने CMD अमिताभ मुखर्जी को सौंपा 20 सूत्रीय मांग पत्र, कर्मचारियों के मुद्दों पर जोर

    किरंदुल, छत्तीसगढ़:NMDC के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) श्री अमिताभ मुखर्जी के BIOM किरंदुल कॉम्प्लेक्स दौरे के दौरान मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    अब दूर से पहचानी जाएगी विधायकों की गाड़ी, हिमाचल में मिलेगी नीली विशिष्ट झंडी

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के विधायकों की पहचान दूर से हो जाएगी। उन्हें वाहन पर लगाने के लिए जल्द ही अलग पहचान…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    बोह घाटी आपदा पर सीएम सुक्खू ने संभाला मोर्चा, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

    शिमला। कांगड़ा जिला की बोह घाटी में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो भी वोट उसी को’, सपा MLC लालबिहारी यादव ने बढ़ाया आजमगढ़ का सियासी पारा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password