jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कांवड़ यात्रा में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, 7 जिलों में योगी सरकार करेगी शिवभक्तों का स्वागत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कांवड़ यात्रा में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, 7 जिलों में योगी सरकार करेगी शिवभक्तों का स्वागत
उत्तर प्रदेशराज्य

कांवड़ यात्रा में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, 7 जिलों में योगी सरकार करेगी शिवभक्तों का स्वागत

News Desk
Last updated: August 4, 2026 7:10 am
News Desk
Share
SHARE

यूपी सरकार ने कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और श्रद्धामय बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की है। योगी सरकार हर साल की तरह इस बार भी कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश करवाएगी। इसी मद्देनजर 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। पश्चिमी यूपी के सात जिलों में होने वाले इस आयोजन को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

कार्यक्रम के अनुसार, 9 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे हेलीकॉप्टर लखनऊ से बागपत के लिए रवाना होगा। सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक बागपत क्षेत्र में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके बाद सहारनपुर में 11:45 से 12:45 बजे तक श्रद्धालुओं का पुष्पों से स्वागत होगा। दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक मुजफ्फरनगर और शाम 3:45 से 4:30 बजे तक मेरठ में पुष्पवर्षा का कार्यक्रम निर्धारित है। पहले दिन हेलीकॉप्टर की कुल उड़ान अवधि 6 घंटे 10 मिनट रहेगी।

दूसरे दिन गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में होगा भव्य स्वागत

10 अगस्त को हेलीकॉप्टर मेरठ से उड़ान भरकर सुबह करीब 8:30 से 9:15 बजे तक गाजियाबाद में पुष्पवर्षा करेगा। इसके बाद 9:45 से 10:30 बजे तक हापुड़ और 11:15 से दोपहर 12 बजे तक बुलंदशहर में शिवभक्तों का फूल बरसाकर स्वागत किया जाएगा। सभी कार्यक्रम पूरे होने के बाद हेलीकॉप्टर दोपहर 12:30 बजे बुलंदशहर से लखनऊ के लिए रवाना होगा। दूसरे दिन कुल 3 घंटे 45 मिनट की उड़ान निर्धारित की गई है। पूरे अभियान की कुल उड़ान अवधि 9 घंटे 55 मिनट की होगी।

कमिश्नर और डीआईजी ने कांवड़ शिविरों की व्यवस्था परखी

वहीं दूसरी ओर मेरठ में गंगनहर कांवड़ मार्ग पर प्रशासनिक अधिकारियों की पैनी नजर है। सोमवार को मंडलायुक्त मेरठ भानु भास्कर व डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गंगनहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके अलावा रोहटा क्षेत्र में भी निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। सोमवार को कमिश्नर भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने मेरठ और गाजियाबाद की सीमा स्थित कांवड़ गंगनहर पटरी मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचकर कांवड़ियों से बातचीत की। अधिकारियों ने भोला झाल पर बने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। कोई भी सूचना या जानकारी मिले पर तुरंत कंट्रोल रूम में सूचना देने की बात कहीं। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से किसी भी सूरत में कोताही बरते जाने पर कार्रवाई होने से सख्त दिशा निर्देश दिए हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 800 करोड़ के एस्टीमेट पर राम मंदिर निर्माण में खर्च हुए 2200 करोड़ रुपये, महिपाल सिंह ने SIT को सौंपे सबूत
    Next Article सीएम धामी ने 150 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, शिक्षा, पेयजल और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    मेरठ: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा हाईटेंशन लाइन से टकराई; बिजली उतरने से एक की मौत, 20 लोग झुलसे

    मेरठ। परीक्षितगढ़ कस्बा स्थित ओम पब्लिक स्कूल से शुक्रवार दोपहर शुरू हुई जगन्नाथ यात्रा हादसे का शिकार हो गई। राजवाहे की…

    5 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली: मोती नगर में थार कार ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत – चालक फरार

    दिल्ली: मोती नगर में थार कार ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत – चालक फरार दिल्ली, 16 अगस्त…

    3 Min Read
    बजट सत्र
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बजट सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    26 साल से फरार उम्रकैदी देहरादून से गिरफ्तार, 1995 के कारोबारी अपहरण केस में था सजायाफ्ता

    नई दिल्ली। सन 1995 में एम्स के पास ऋषि सेठी नाम के कारोबारी को गन प्वाइंट पर अपहरण करने के मामले…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कांवड़ यात्रा में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, 7 जिलों में योगी सरकार करेगी शिवभक्तों का स्वागत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password