jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: 800 करोड़ के एस्टीमेट पर राम मंदिर निर्माण में खर्च हुए 2200 करोड़ रुपये, महिपाल सिंह ने SIT को सौंपे सबूत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 800 करोड़ के एस्टीमेट पर राम मंदिर निर्माण में खर्च हुए 2200 करोड़ रुपये, महिपाल सिंह ने SIT को सौंपे सबूत
उत्तर प्रदेशराज्य

800 करोड़ के एस्टीमेट पर राम मंदिर निर्माण में खर्च हुए 2200 करोड़ रुपये, महिपाल सिंह ने SIT को सौंपे सबूत

News Desk
Last updated: August 4, 2026 7:02 am
News Desk
Share
SHARE

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने अब राममंदिर की निर्माण लागत 800 करोड़ से 2200 करोड़ रुपये पहुंचने का मामला एसआईटी के सामने उठाया है। पहले लगाए गए आरोपों पर एसआईटी ने महिपाल से लिखित में साक्ष्य मांगा था। साक्ष्य भेजने के साथ ही महिपाल ने पूर्व महासचिव चंपत राय पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 20 बिंदुओं पर यहां हुए कई घोटालों का जिक्र करते हुए पूरी सूची भेजी है। महिपाल सिंह ने चंपत राय, टिन्नू यादव, बैंक कर्मचारियों समेत कई अन्य कर्मचारियों का नाम भी लिखा है। 26 जुलाई को कमिश्नर लखनऊ और पहली एसआईटी के प्रमुख विजय विश्वास पंत ने महिपाल सिंह को मेल से लिखित रूप से साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा था।

Contents
About The AuthorNews Desk

महिपाल सिंह ने एसआईटी से मांग की है कि उनकी शिकायत में शामिल सभी बिंदुओं की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए। इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी एसआईटी को जमीन की खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए दस्तावेज सौंपे थे। इसमें भी चंपत राय पर ही सबसे ज्यादा आरोप लगाए गए थे।

कम खर्च अधिक वसूली

महिपाल सिंह का आरोप है कि रामशंकर यादव टिन्नू यादव को तत्कालीन महासचिव चंपत राय द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थीं। वह राम मंदिर परिसर में एक तरह से स्वयंभू प्रभारी की भूमिका में काम कर रहे थे। शिकायत में कहा गया है कि कम खर्च होता था लेकिन अधिक दिखाकर धन की वसूली की जाती थी, जिसका समुचित सत्यापन भी नहीं होता था।

मंदिर निर्माण की लागत पर सवाल

महिपाल सिंह ने अपनी शिकायत में राम मंदिर निर्माण की लागत पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शुरुआत में मंदिर निर्माण की अनुमानित लागत लगभग 800 करोड़ रुपये तय की गई थी, लेकिन बाद में यह बढ़कर करीब 2200 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। उनका सवाल है कि जब मंदिर का स्वरूप, डिजाइन और निर्माण योजना पहले से तय थी, तो लागत में इतनी बड़ी वृद्धि किन कारणों से हुई।

यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान कई ऐसे स्थायी निर्माण कराए गए, जिनकी तत्काल आवश्यकता नहीं थी और जिन्हें अस्थायी व्यवस्था से भी पूरा किया जा सकता था। उनके अनुसार, इन कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, जिसकी स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

चंपत राय ने शिकायतों को अनसुना किया

चंदा चोरी कैसे होती थी, इसे भी महिपाल ने लिखित रूप से बताया है। यह भी बताया कि इसकी शिकायत भी चंपत राय से की गई लेकिन इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया। कहा कि बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से निर्धारित 10 गड्डियों के स्थान पर कभी 11, 12 और 13 गड्डियां परिसर से बाहर भेजी जाती थीं। महिपाल सिंह का दावा है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार चंपत राय को शिकायत दी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में अनिल मिश्रा ने उन्हें जिम्मेदारी से हटाकर किसी अन्य व्यक्ति को यह दायित्व सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी एसआईटी को देने का निर्णय लिया।

चंपत राय पर विवादित संपत्ति समेत कई गंभीर आरोप

पूर्व लेखा प्रभारी ने चंपत राय पर आरोप लगाते हुए कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मंदिर के आसपास कई विवादित संपत्तियां खरीदी गईं, जिनमें से कुछ मामले अभी न्यायालय में लंबित हैं। उनका दावा है कि इससे ट्रस्ट को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।

150 किलोग्राम की जगह 85 किलो से बनवाया झूला

महिपाल सिंह ने एक अन्य आरोप में कहा कि 150 किलोग्राम चांदी का झूला बनवाने का आदेश दिया गया था, लेकिन उसमें केवल 85 किलोग्राम चांदी का उपयोग किया गया, जिससे भारी अनियमितता की आशंका पैदा होती है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चंपत राय के निवास भारत कुटी में बिना रसीद के चढ़ावा प्राप्त किया गया। कारसेवकपुरम स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में आयोजित कई कार्यक्रमों का खर्च श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के धन से वहन किया गया, जिसकी जांच आवश्यक है।

चोरी को लेकर सबसे पहले महिपाल आए सामने

चंदा चोरी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सबसे पहले 7 जून को आरोप लगाए थे। अखिलेश के आरोपों के बाद तत्काल बाद 9 जून को महिपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर राम मंदिर प्रबंधन से जुड़े कई आरोप सार्वजनिक किए थे। इसके बाद 26 जुलाई को एसआईटी प्रमुख विजय विश्वास पंत की ओर से उन्हें ई-मेल भेजकर आरोपों के समर्थन में साक्ष्य और विस्तृत लिखित शिकायत उपलब्ध कराने को कहा गया। ई-मेल में 27 जुलाई शाम 5 बजे तक शिकायत भेजने का समय दिया गया था और आवश्यकता पड़ने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनका बयान दर्ज करने की बात भी कही गई थी।

उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज डिलीट किए गए थे, जिन्हें बाद में रिकवर किया गया और उनसे कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। महिपाल सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर का निर्माण दोषपूर्ण और वास्तु सिद्धांतों के विपरीत किया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी लिखा कि उनके द्वारा दी गई जानकारी 100 प्रतिशत सत्य है, लेकिन कई घटनाएं पुरानी होने के कारण उनके पास सभी आरोपों के प्रत्यक्ष साक्ष्य अब उपलब्ध नहीं हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी में आंगनबाड़ी-आशा वर्कर समेत इनका मानदेय बढ़ाएगी योगी सरकार, अनुपूरक बजट में घोषणा के आसार
    Next Article कांवड़ यात्रा में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, 7 जिलों में योगी सरकार करेगी शिवभक्तों का स्वागत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    महाराष्ट्र

    राज ठाकरे का बड़ा बयान: ‘ठाकरे-पवार ब्रांड को खत्म करने की कोशिश, लेकिन ये मुमकिन नहीं’

    राज ठाकरे का बड़ा बयान: 'ठाकरे-पवार ब्रांड को खत्म करने की कोशिश, लेकिन ये मुमकिन नहीं' मुंबई, 24 मई 2025:महाराष्ट्र…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    टावर ऑफ जस्टिस के पास बनेंगे अधिवक्ताओं के आधुनिक चैंबर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया भरोसा

    बादशाहपुर (गुरुग्राम)।  टावर ऑफ जस्टिस के नजदीक ही अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक चैंबर बनाए जाएंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

    4 Min Read
    राष्ट्रीय मतदाता दिवस
    उत्तराखंडराज्य

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस: उत्तराखंड में युवाओं ने पदयात्रा और साइकिल रैलियों में बढ़चढ़कर भाग लिया

    देहरादून। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) उत्तराखंड, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदेश में मतदाता…

    3 Min Read
    मसूरी विधानसभा क्षेत्र
    उत्तराखंडराज्य

    मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास

    देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भगवन्तपुर स्थित वैभव फार्म में ₹54.49 लाख…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: 800 करोड़ के एस्टीमेट पर राम मंदिर निर्माण में खर्च हुए 2200 करोड़ रुपये, महिपाल सिंह ने SIT को सौंपे सबूत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password