jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सप्लीमेंट के नाम पर ‘हार्ट अटैक’ बेचने वाला गैंग दबोचा: गाजियाबाद में 50 लाख का नकली स्टेरायड और माल बरामद
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सप्लीमेंट के नाम पर ‘हार्ट अटैक’ बेचने वाला गैंग दबोचा: गाजियाबाद में 50 लाख का नकली स्टेरायड और माल बरामद
उत्तर प्रदेशराज्य

सप्लीमेंट के नाम पर ‘हार्ट अटैक’ बेचने वाला गैंग दबोचा: गाजियाबाद में 50 लाख का नकली स्टेरायड और माल बरामद

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 18, 2026 8:44 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस और स्वाट टीम ने फर्जी तरीके से सप्लीमेंट, स्टेरायड और एलोपैथिक दवा तैयार कर अवैध रूप से बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

पुलिस ने पांच आरोपितों को गिसप्लीमेंट के नाम पर ‘हार्ट अटैक’ बेचने वाला गैंग दबोचा, गाजियाबाद से 50 लाख का नकली माल बरामदरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से करीब 50 लाख रुपये कीमत की नकली औषधियां, पेप्टाइड्स, स्टेरायड, डाइट सप्लीमेंट और फर्जी रैपर बरामद किए गए हैं।

नामी कंपनियों के नाम पर बेचते थे नकली माल

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के अनुसार, पुलिस को शालीमार गार्डन क्षेत्र में नकली स्टेरायड और सप्लीमेंट बेचने की सूचना मिली थी। इसके बाद सीमापुरी दिल्ली के दिलीप पांडेय और वीरभान उर्फ रवि, विजय नगर के रोहित बक्शी उर्फ लड्डू, हन्नी कुलश्रेष्ठ और आर्यन को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में दिलीप और वीरभान ने बताया कि दिल्ली निवासी मोहित और आदिल उन्हें कच्चा माल, प्रिंटिंग लेवल, प्रिंटेड मोनो कार्टन और खाली प्लास्टिक की शीशियां सप्लाई करते थे।

इनकी पैकिंग कर तैयार माल बनाया जाता था और आगे ललित शर्मा उर्फ लल्ली, हन्नी कुलश्रेष्ठ, रोहित उर्फ लड्डू और आर्यन को सप्लाई किया जाता था।

पुलिस के अनुसार, ये लोग विजयनगर में न्यूट्रीशन वर्ल्ड और न्यूट्रीशन अड्डा नाम से दुकानें चलाते हैं। विदेशों की नामचीन कंपनियों के नाम, पते और फर्जी कूटरचित लेवल तैयार कर उनके नाम और लोगो वाले डिब्बों में नकली सप्लीमेंट व स्टेरायड पैक किए जाते थे। इसके बाद इन्हें ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था।

गोदाम से बड़ी मात्रा में सामग्री मिली

पूछताछ में सामने आया कि जी-120, सेक्टर नौ, न्यू विजयनगर स्थित गोदाम ललित शर्मा का है। पुलिस के अनुसार, गोदाम में आने वाला सारा माल ललित शर्मा ही खरीदता और बेचता था। हन्नी ने बताया कि वह ललित शर्मा का पूरा काम संभालता था और बदले में उसे मुनाफे में हिस्सा मिलता था।

रोहित ने बताया कि ललित शर्मा उसका मामा है और कारोबार में उसकी पार्टनरशिप भी है। आर्यन ने बताया कि वह ललित शर्मा के यहां अकाउंटेंट का काम देखता था और हन्नी व रोहित के साथ मिलकर गोदाम और दुकान का कामकाज संभालता था।

पुलिस ने आरोपितों के पास से 1,650 से अधिक गोलियां, बोतलें, इंजेक्शन, पेप्टाइड किट और खाली कार्टन बरामद किए हैं। इसके अलावा 124 होलोग्राम शीट, तरल शीशियां और बिना लेबल के डिब्बे भी मिले हैं। कुल 800 से अधिक पैकेट, बोतलें और डिब्बे तथा इंजेक्शन व अन्य कंपाउंड्स के 61 डिब्बे और पीस बरामद किए गए हैं।

बाडी बनाने की चाहत में लेते स्टेरायड

जिम जाने वाले युवा, एथलीट और बाडी बिल्डर रातों-रात बाडी बनाने, तेजी से मसल्स का आकार बढ़ाने, वजन बढ़ाने और शरीर की ताकत व स्टेमिना बढ़ाने के लिए स्टेरायड और सप्लीमेंट का सेवन करते हैं। नकली सप्लीमेंट और स्टेरायड का सेवन हालांकि गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है।

नकली स्टेरायड से हार्ट अटैक खतरा

एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. आलोक रंजन ने बताया कि डायनाबोल और एनाड्रोल जैसी स्टेरायड की गोलियां लिवर पर अत्यधिक दबाव डालती हैं। इससे लिवर सिरोसिस और किडनी फेल होने का खतरा रहता है।

उनके अनुसार, नकली स्टेरायड से शरीर में खराब कोलेस्ट्राल बढ़ने और खून गाढ़ा होने की समस्या हो सकती है। इससे कम उम्र में धमनी में रुकावट, हाई ब्लड प्रेशर और अचानक हार्ट अटैक का खतरा रहता है।

कृत्रिम टेस्टोस्टेरोन या हार्मोन लेने से शरीर का प्राकृतिक रूप से हार्मोन बनाना बंद हो सकता है, जिससे नपुंसकता की समस्या हो सकती है। अत्यधिक स्टेरायड लेने पर आक्रामकता, अत्यधिक गुस्सा, डिप्रेशन, घबराहट और मानसिक संतुलन बिगड़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

डाॅ. आलोक रंजन के अनुसार, बिना गुणवत्ता जांच के अवैध रूप से तैयार किए गए फर्जी सप्लीमेंट शरीर के कई अंगों को एक साथ प्रभावित कर सकते हैं और मल्टी-आर्गन फेलियर की स्थिति पैदा हो सकती है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार में फंसा पेच: जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के चक्कर में टला फैसला, जानिए सुंदर ठाकुर के रास्ते का रोड़ा
    Next Article घर-घर में गूंजा सेवा संकल्प का संदेश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- 5 गुटों में बंटी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए चुनौती नहीं

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य विपक्षी दल भाजपा पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया है। शिमला में…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में बर्फ पर दिखेगा दुनिया का दम, 14 देशों के 270 खिलाड़ी आमने-सामने

    देहरादून। हिमाद्री आइस रिंक में सोमवार से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 का रोमांच शुरू हो गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर…

    2 Min Read
    केंद्रीय बजट 2026-27
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    केंद्रीय बजट 2026-27: 12.75 लाख तक कर मुक्त आय से हिमाचल के मध्यम वर्ग को बड़ी राहत

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 का बजट पेश किया। इसके बाद बजट रिेएक्शन…

    2 Min Read
    CM मान
    पंजाबराज्य

    ‘जहां मुलाकाती ही जज बन जाएं’: CM मान ने जेल मुलाकात पर किया कड़ा संकेत

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट के जरिए शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सप्लीमेंट के नाम पर ‘हार्ट अटैक’ बेचने वाला गैंग दबोचा: गाजियाबाद में 50 लाख का नकली स्टेरायड और माल बरामद
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password