jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
उत्तर प्रदेशराज्य

‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 12, 2026 6:27 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। अयोध्या के सियासी रणक्षेत्र को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच शुरू हुए वाक युद्ध में रविवार को ‘पवन’ की एंट्री हो गई। सपा अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री टिकट नहीं बांटते, भाजपा में उन्हें खुद टिकट मांगने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। मुख्यमंत्री पहले अपना टिकट पक्का कराकर आएं, अभी तो उनका टिकट तय होना है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

अखिलेश यादव ने कहा, जिनका अपना टिकट तय नहीं है, वे दूसरों के टिकट की बात कर रहे हैं। अयोध्या से मुख्यमंत्री का टिकट पक्का है तो वह इसे घोषित करें। अयोध्या से उनकी पार्टी (सपा) ने सबसे पहले अयोध्या से पवन पांडेय का तय कर दिया है।

पवन की हवा में अहंकारी लोग उड़ जाएंगे

आरोप प्रत्यारोप का यह दौर तब शुरू हुआ जब सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी। इस पर मुख्यमंत्री की ओर से भी जवाब आया कि अखिलेश यादव लड़ें तो वह भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर जेपीएनआईसी पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि हमारे पवन की हवा में अहंकारी सरकार के लोग उड़ जाएंगे।

भाजपा में टिकट पाने के लिए पार्टी का सदस्य बनना पड़ता है। मुख्यमंत्री बनने से पहले क्या वे भाजपा के सदस्य थे? भाजपा के तमाम लोगों ने संघर्ष किया था। इन्होंने भाजपा में क्या किया था?, ये काला चश्मा लगाकर आए, मुख्यमंत्री बन गए।

45 दिनों के बाद परिवर्तन दिखेगा

भाजपा सरकार अभी तक समाजवादियों को जेपीएनआईसी आने से रोकती रही, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में परिवर्तन का आगाज हो गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा हारी है, 2027 के विधानसभा चुनाव में सफाया हो जाएगा। जनता भाजपा को हराने जा रही है। बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में 45 दिनों के बाद परिवर्तन दिखाई देने लगेगा।

भाजपा के लिए काम कर रहा चुनाव आयोग

आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। चुनावों में बेईमानी कर रहा है। वोट चोरी हो रहीं है। आयोग झूठ बोल रहा है। जब यही सब करना है तो भाजपा को देश भर में इतने बड़े-बड़े कार्यालय बनाने की क्या जरूरत है, चुनाव आयोग की बिल्डिंग में एक फ्लोर ले लेना चाहिए, भाजपा वहीं से कार्यालय चलाएं। भाजपा सरकार अन्याय कर रही है। सरकार डरी हुई है। डरी और कमजोर सरकार अन्याय करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों, नौजवानों के साथ अन्याय, अत्याचार बंद करे, गिरफ्तार छात्रों को रिहा करे। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बेटियों के साथ हुई अभद्रता की जो तस्वीरे आयी है वह बेहद निंदनीय है। जर्मनी में हिटलर अपनी निजी फोर्स बनाकर दूसरे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कराता था, आज वहीं काम भाजपा करा रही है। भाजपा के लोग हिटलर से सीखकर आए हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भाजपा ने SC मोर्चे के जिलाध्यक्षों का किया एलान, देखें पूरी लिस्ट, किसे मिली कहां की कमान
    Next Article यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका: पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने छोड़ी पार्टी, अखिलेश यादव से मिलकर थामा सपा का हाथ
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़राज्य

    अप्रैल 2026 में न्यूनतम मजदूरी बढ़ेगी या नहीं? 30 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट मजदूरों की नज़र सरकार पर

    महंगाई, LPG कीमतों और नए लेबर कोड के बीच मजदूरों को उम्मीद—क्या मिलेगा “खुशियों का तोहफा” या फिर बढ़ेगी निराशा?…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा हाल

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया, गोरखपुर और बलिया में सपा पर तीखा हमला बोला। लखनऊ स्थित जय प्रकाश…

    4 Min Read
    हिमाचल प्रदेश

    कविंद्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हिंदी में पढ़ा शपथ पत्र

    शिमला। वरिष्ठ भाजपा नेता कविंद्र गुप्ता ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना से जुड़ेंगे जरूरतमंद, 20 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

    सोलन। हमारी सरकार प्रदेश के अति गरीब परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए 'मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password